पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत धार जिले के राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 19 जुलाई 2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के मेला मैदान और बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान सरदारपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विश्वदीप सिंह परिहार और राजगढ़ थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशे के गंभीर दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन किया और लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने की सीख दी। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही राजगढ़ पुलिस ने आम जनता से खुद नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत धार जिले के राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 19 जुलाई 2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के मेला मैदान और बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान सरदारपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विश्वदीप सिंह परिहार और राजगढ़ थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशे के गंभीर दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन किया और लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने की सीख दी। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही राजगढ़ पुलिस ने आम जनता से खुद नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।1
- मध्य प्रदेश के सीधी नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ वार्ड क्रमांक-5 में स्थित एक शासकीय कॉम्प्लेक्स का जर्जर छज्जा देर रात भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात को हुई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर यही छज्जा दिन में गिरता तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी। इस घटना के बाद सीधी नगर पालिका की घोर लापरवाही उजागर हुई है, जिससे क्षेत्र में जर्जर भवनों के सर्वे पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- धामनोद और धरमपुरी क्षेत्र में कमजोर बारिश से चिंतित ग्रामीणों ने प्रकृति की शरण ली है। ग्राम पंचायत बालवारी के ग्राम खोकरिया मोवड़ीपुरा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 'बाग रोटी' बनाकर प्रकृति की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की। ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा सदियों पुरानी है और जब भी सूखे जैसे हालात होते हैं, तब इस सामूहिक पूजा और काकड़ पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। इस आयोजन के लिए एक दिन पूर्व गांव के वरिष्ठजनों और सरपंच के साथ बैठक की गई थी। इसके बाद ग्रामीण तय स्थान यानी तालाब की पाल पर खुले आसमान के नीचे एकत्र हुए। वहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए बाग रोटी बनाई और फसलों तथा पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। सरपंच सुरेश गिरवाल ने बताया कि खुले स्थान पर सभी ग्रामीणों का एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी बनाना और पूजा करना गांव की एकजुटता का प्रतीक है। इस तरह के सामूहिक आयोजनों से न केवल लोगों की आस्था मजबूत होती है, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और भाईचारा भी बढ़ता है। ग्रामीणों की यह आस्था रंग लाई और मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे, जिसके बाद दोपहर तक बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भगवान इंद्रदेव का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न हुए हैं और इससे यह साबित हो गया कि बुजुर्गों की पुरानी कहावतें बिल्कुल सच होती हैं।1
- इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र में बारिश न होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। इस स्थिति से लगातार चिंता में डूबे किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर चुके हैं, लेकिन अब वे अच्छी बारिश की उम्मीद लेकर सीधे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। परेशान अन्नदाता भगवान से अपनी मेहनत बचाने की गुहार लगाते हुए कह रहे हैं, "हे प्रभु! देपालपुर क्षेत्र में समय पर वर्षा कीजिए।"1
- इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गलती से कचरा गाड़ी में 2 किलो वजन का चांदी का लोटा डाल दिया। कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब महिला को अहसास हुआ कि कीमती लोटा कचरे में फेंक दिया गया है, तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तुरंत स्थानीय पार्षद को मामले की सूचना दी गई है। आगे की पूरी जानकारी वीडियो में देखें।1
- इंदौर के महू में स्थित पातालपानी में पर्यटकों ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। यहाँ आने वाले पर्यटक नीचे उतरकर अपनी जान को सीधे जोखिम में डाल रहे हैं। पर्यटकों के अलावा अहिंसा पर्वत पर बकरियां चराने वाले बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। वे बकरियां चराते समय इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रहे हैं कि उनकी जान भारी जोखिम में है।2
- गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना में खेतों के लिए भूत जैसा एक पुतला बनाया गया है।1