logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहन को जबरन हरियाणा में बेचकर विवाह कराने वाले भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बहन को जबरन हरियाणा में बेचकर विवाह कराने वाले भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 hrs ago
user_Surash Sahu
Surash Sahu
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बहन को जबरन हरियाणा में बेचकर विवाह कराने वाले भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बहन को जबरन हरियाणा में बेचकर विवाह कराने वाले भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बांदा । जनपद बांदा के नगर क्षेत्र में लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जनपद की तहसीलों में एक साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ रक्षा समिति लगातार गौवंश के संरक्षण और उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से गौवंश की वर्तमान दयनीय स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए तहसील स्तर पर रैलियां और शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री सुतकीर्ति गुप्ता, अनीता गुप्ता, आरती वाल्मीकि, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    बांदा । जनपद बांदा के नगर क्षेत्र में लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जनपद की तहसीलों में एक साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ रक्षा समिति लगातार गौवंश के संरक्षण और उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से गौवंश की वर्तमान दयनीय स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए तहसील स्तर पर रैलियां और शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री सुतकीर्ति गुप्ता, अनीता गुप्ता, आरती वाल्मीकि, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बांदा: तिंदवारी क्षेत्र में रविवार शाम हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। करीब एक दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी पकी फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं। तिंदवारी और परसौडा इलाके में सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई, मानो पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया हो। 🌾 सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, चना और सरसों की फसलों को किसानों का कहना है कि कटाई के लिए तैयार फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 💬 किसानों का दर्द: “सालभर की मेहनत एक ही शाम में खत्म हो गई… अब परिवार कैसे चलेगा?” ⚠️ प्रशासन से बड़ी मांगें: प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कराया जाए किसानों को मुआवजा (क्षतिपूर्ति) जल्द से जल्द दिया जाए जिन किसानों का फसल बीमा है, उन्हें बीमा क्लेम तुरंत पास किया जाए भविष्य में ऐसी आपदा से बचाव के लिए मजबूत योजना बनाई जाए 📢 जनता की अपील: सरकार और प्रशासन से मांग है कि इस प्राकृतिक आपदा को गंभीरता से लेते हुए किसानों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए, ताकि उनका जीवन दोबारा पटरी पर आ सके। 👉 किसान ही देश की रीढ़ हैं — उनके हितों की रक्षा सबसे जरूरी है।
    1
    बांदा: तिंदवारी क्षेत्र में रविवार शाम हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। करीब एक दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी पकी फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं। तिंदवारी और परसौडा इलाके में सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई, मानो पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया हो।
🌾 सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, चना और सरसों की फसलों को
किसानों का कहना है कि कटाई के लिए तैयार फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
💬 किसानों का दर्द:
“सालभर की मेहनत एक ही शाम में खत्म हो गई… अब परिवार कैसे चलेगा?”
⚠️ प्रशासन से बड़ी मांगें:
प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कराया जाए
किसानों को मुआवजा (क्षतिपूर्ति) जल्द से जल्द दिया जाए
जिन किसानों का फसल बीमा है, उन्हें बीमा क्लेम तुरंत पास किया जाए
भविष्य में ऐसी आपदा से बचाव के लिए मजबूत योजना बनाई जाए
📢 जनता की अपील:
सरकार और प्रशासन से मांग है कि इस प्राकृतिक आपदा को गंभीरता से लेते हुए किसानों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए, ताकि उनका जीवन दोबारा पटरी पर आ सके।
👉 किसान ही देश की रीढ़ हैं — उनके हितों की रक्षा सबसे जरूरी है।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा में महिला की गुहार: ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट का गंभीर आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। विरोध करने पर सड़क पर घसीटकर पीटा, भाई-बहन को भी नहीं बख्शा। अब सवाल—क्या मिलेगा इंसाफ? #Banda #UttarPradesh #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForWomen #DomesticViolence #BreakingNews #UPPolice #LawAndOrder #NewsUpdate @bandapolice @Uppolice @ADGZonPrayagraj
    1
    बांदा में महिला की गुहार:
ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट का गंभीर आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। विरोध करने पर सड़क पर घसीटकर पीटा, भाई-बहन को भी नहीं बख्शा।
अब सवाल—क्या मिलेगा इंसाफ?
#Banda
#UttarPradesh
#CrimeNews
#WomenSafety
#JusticeForWomen
#DomesticViolence
#BreakingNews
#UPPolice
#LawAndOrder
#NewsUpdate 
@bandapolice @Uppolice @ADGZonPrayagraj
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई।साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। इस अभियान के दौरान कुल 270 वाहनो से करीब 02 लाख 70 हजार का चालान किया गया।
    2
    *यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया  साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई।साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। इस अभियान के दौरान कुल 270 वाहनो से करीब 02 लाख 70 हजार का चालान किया गया।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत वार्ड नंबर ४ मोहल्ला छाबी तालाब में एक मुसलमान लड़का छाबी तालाब पहाड़ के ऊपर मिला तो नगर वासियों ने पड़कर कालवन गंज चौकी को सोपा अब देखना है क्या कार्रवाई होती है या पुलिस उसको छोड़ देती है
    1
    बांदा थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत वार्ड नंबर ४ मोहल्ला छाबी तालाब में एक मुसलमान लड़का छाबी तालाब पहाड़ के ऊपर मिला तो नगर वासियों ने पड़कर कालवन गंज चौकी को सोपा अब देखना है क्या कार्रवाई होती है या पुलिस उसको छोड़ देती है
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र में बीती शनिवार-रविवार की रात हुई तेज बारिश और रविवार दोपहर बाद आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पहले जहां बीते सप्ताह आई आंधी-बारिश से फसलों को मामूली नुकसान हुआ था, वहीं इस बार की बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है। क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि की सूचना मिलने के बाद किसान नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा असर गेहूं, चना और सरसों की फसल पर पड़ा है। किसानों के अनुसार, खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से खराब होने लगी है, जबकि खड़ी फसल तेज हवाओं और ओलों से झुक गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चना और सरसों की करीब 80 प्रतिशत, जबकि गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि जो गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, उसे हार्वेस्टर से काटना मुश्किल होगा। ऐसी फसल को अब मजदूरों के सहारे ही काटा जा सकेगा, जिससे लागत भी बढ़ेगी और समय भी लगेगा। जिन किसानों का चना और लाही (सरसों) अभी कटना बाकी है, उन्हें सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि कुछ किसानों को अभी भी उम्मीद है कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल सूखने के बाद कुछ हद तक दाना दे सकती है। वहीं जिन क्षेत्रों में बंधा की जमीन पर देर से बुवाई हुई थी, वहां फिलहाल नुकसान कम बताया जा रहा है। लेकिन किसानों का साफ कहना है कि अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों की पीड़ा किसानों का कहना है कि “जो फसल खेत में गिर गई है, वह हार्वेस्टर से नहीं उठेगी। मजदूरों से कटवानी पड़ेगी। चना और लाही की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। गेहूं में पहले मामूली नुकसान था, लेकिन ओलावृष्टि के बाद अब नुकसान ज्यादा हो गया है।” ग्राउंड रिपोर्ट का निष्कर्ष मौदहा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर गहरी चोट की है। रबी सीजन की तैयार खड़ी फसल पर आई इस प्राकृतिक मार ने गांव-गांव में चिंता बढ़ा दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख और प्रशासन की राहत व्यवस्था पर टिकी हैं।
    6
    मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र में बीती शनिवार-रविवार की रात हुई तेज बारिश और रविवार दोपहर बाद आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पहले जहां बीते सप्ताह आई आंधी-बारिश से फसलों को मामूली नुकसान हुआ था, वहीं इस बार की बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है।
क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि की सूचना मिलने के बाद किसान नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा असर गेहूं, चना और सरसों की फसल पर पड़ा है। किसानों के अनुसार, खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से खराब होने लगी है, जबकि खड़ी फसल तेज हवाओं और ओलों से झुक गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चना और सरसों की करीब 80 प्रतिशत, जबकि गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है।
किसानों का कहना है कि जो गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, उसे हार्वेस्टर से काटना मुश्किल होगा। ऐसी फसल को अब मजदूरों के सहारे ही काटा जा सकेगा, जिससे लागत भी बढ़ेगी और समय भी लगेगा। जिन किसानों का चना और लाही (सरसों) अभी कटना बाकी है, उन्हें सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है।
हालांकि कुछ किसानों को अभी भी उम्मीद है कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल सूखने के बाद कुछ हद तक दाना दे सकती है। वहीं जिन क्षेत्रों में बंधा की जमीन पर देर से बुवाई हुई थी, वहां फिलहाल नुकसान कम बताया जा रहा है। लेकिन किसानों का साफ कहना है कि अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों की पीड़ा
किसानों का कहना है कि
“जो फसल खेत में गिर गई है, वह हार्वेस्टर से नहीं उठेगी। मजदूरों से कटवानी पड़ेगी। चना और लाही की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। गेहूं में पहले मामूली नुकसान था, लेकिन ओलावृष्टि के बाद अब नुकसान ज्यादा हो गया है।”
ग्राउंड रिपोर्ट का निष्कर्ष
मौदहा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर गहरी चोट की है। रबी सीजन की तैयार खड़ी फसल पर आई इस प्राकृतिक मार ने गांव-गांव में चिंता बढ़ा दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख और प्रशासन की राहत व्यवस्था पर टिकी हैं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।
    1
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नलकूप की छत पर सो रहे दंपत्ति में सुबह मिला पति का शव… संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप! पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी 🔍 #Banda #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #Investigation #ViralNews
    1
    नलकूप की छत पर सो रहे दंपत्ति में सुबह मिला पति का शव… संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप!
पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी 🔍
#Banda #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #Investigation #ViralNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *भैस चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।ग्राम जरर के रहने वाले बच्चू द्वारा थाना गिरवां पर 4 अप्रैल26 को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी भैस चोरी कर ली गई है।सूचना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था ।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को छिवांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।गिरफ्तार अभियुक्त नवलकिशोर उर्फ पंजाबी पुत्र लालमन उर्फ कडाके निवासी तिन्दुही थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    1
    *भैस चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।ग्राम जरर के रहने वाले बच्चू द्वारा थाना गिरवां पर 4 अप्रैल26 को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी भैस चोरी कर ली गई है।सूचना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था ।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को छिवांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।गिरफ्तार अभियुक्त नवलकिशोर उर्फ पंजाबी पुत्र लालमन उर्फ कडाके निवासी तिन्दुही थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.