logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित डल्लापुरवा गांव में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मुरलीपुरवा पाठक पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार, पुत्र ईश्वर दीन ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को तहरीर देकर आपबीती बताई। पीड़ित के अनुसार, डल्लापुरवा में रास्ते में काफी कीचड़ था और जुगराज के घर के सामने सड़क पर भैंस बंधी हुई थी। रास्ता खराब होने के कारण जब वह जुगराज के घर के द्वार से होकर निकलने लगा, तो जुगराज और उसके बेटे बेचई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार कैराती ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। वहीं, खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

16 hrs ago
user_Anurag Sharma
Anurag Sharma
नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित डल्लापुरवा गांव में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मुरलीपुरवा पाठक पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार, पुत्र ईश्वर दीन ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को तहरीर देकर आपबीती बताई। पीड़ित के अनुसार, डल्लापुरवा में रास्ते में काफी कीचड़ था और जुगराज के

878578e5-4963-4fa9-bf34-611f0286cf9c

घर के सामने सड़क पर भैंस बंधी हुई थी। रास्ता खराब होने के कारण जब वह जुगराज के घर के द्वार से होकर निकलने लगा, तो जुगराज और उसके बेटे बेचई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को उपचार

6ba6e7fe-d25b-4234-9c32-3029e3a7d501

के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार कैराती ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। वहीं, खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच की कोतवाली नानपारा पुलिस ने विगत दिनों हुई एक पत्रकार के भाई (अनुज) की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल बांका भी बरामद कर लिया है।
    1
    बहराइच की कोतवाली नानपारा पुलिस ने विगत दिनों हुई एक पत्रकार के भाई (अनुज) की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल बांका भी बरामद कर लिया है।
    user_D kant
    D kant
    Career guidance service नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित बेलामकन गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आबादी के पास एक कुएं में विशालकाय मगरमच्छ गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर नानपारा रेंज के वन दरोगा बृजेश वर्मा वन विभाग की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने कुएं से करीब 10 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वन दरोगा बृजेश वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वर्षाकाल को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से नदी, नाला, नहर और तालाब जैसे जलस्रोतों के किनारे अकेले न जाने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मगरमच्छ के हमले से बचाव को लेकर पोस्टर लगाने के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
    4
    बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित बेलामकन गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आबादी के पास एक कुएं में विशालकाय मगरमच्छ गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर नानपारा रेंज के वन दरोगा बृजेश वर्मा वन विभाग की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने कुएं से करीब 10 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वन दरोगा बृजेश वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वर्षाकाल को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से नदी, नाला, नहर और तालाब जैसे जलस्रोतों के किनारे अकेले न जाने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मगरमच्छ के हमले से बचाव को लेकर पोस्टर लगाने के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • NEET पेपर लीक मामले पर पहली बार पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले में सरकार पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि इस गड़बड़ी में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    NEET पेपर लीक मामले पर पहली बार पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले में सरकार पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि इस गड़बड़ी में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rizwan Ahmad
    Rizwan Ahmad
    Media and information sciences faculty नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर स्थित ग्राम बेलामकन में आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नानपारा रेंज की वन विभाग टीम वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित रूप से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान लोगों से नदी, नाले, नहर और तालाब के किनारे अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।
    1
    बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर स्थित ग्राम बेलामकन में आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही नानपारा रेंज की वन विभाग टीम वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित रूप से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान लोगों से नदी, नाले, नहर और तालाब के किनारे अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • छात्रों के मुद्दों पर आए बड़े मोड़ के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और सरकार की ओर से उनकी सभी चिंताओं के समाधान का पूरा भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल लोगों पर मुकदमे दर्ज न करने के पक्ष में सकारात्मक है। इसके साथ ही, संसद में पेपर लीक और परीक्षा सुधारों पर विस्तृत चर्चा कराने तथा NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के विषय पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि युवाओं के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व मजबूत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए सरकार ने सख्त लहजे में कहा कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    छात्रों के मुद्दों पर आए बड़े मोड़ के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और सरकार की ओर से उनकी सभी चिंताओं के समाधान का पूरा भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल लोगों पर मुकदमे दर्ज न करने के पक्ष में सकारात्मक है। इसके साथ ही, संसद में पेपर लीक और परीक्षा सुधारों पर विस्तृत चर्चा कराने तथा NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के विषय पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सरकार ने साफ किया है कि युवाओं के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व मजबूत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए सरकार ने सख्त लहजे में कहा कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Naved MTR
    Naved MTR
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कल का वीडियो देखने और उस पर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करने वाले सभी युवा साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया गया है। वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझावों के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया गया है।
    1
    कल का वीडियो देखने और उस पर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करने वाले सभी युवा साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया गया है। वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझावों के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया गया है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बहुत बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। रूपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के मोस्ट वांटेड आतंकी विक्रमजीत सिंह को विदेशी अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह के साथ अवैध तरीके से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रमजीत सिंह साल 2023 में पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला थाने पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। उस समय 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अपने साथी लवप्रीत सिंह 'तूफान' को छुड़ाने के लिए थाने पर धावा बोला था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और पुलिस ने दबाव में लवप्रीत को रिहा किया था। उसी घटना के बाद से फरार विक्रमजीत फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में छिपा हुआ था। इस कार्रवाई में नेपाल के रास्ते सीमा पार कराने और गाड़ी की व्यवस्था करने वाले नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है, जिसके तहत स्थानीय मददगार सुरेश पाठक, दिलीप उपाध्याय और ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के इस गठजोड़ के सामने आने के बाद खुफिया विभाग, सीमा सुरक्षा एजेंसियों, इमीग्रेशन और पुलिस की संयुक्त टीमें कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस इंटरनेशनल नेटवर्क की हर परत उखाड़ी जा सके। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्यवाही के साथ पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम किया जा रहा है।
    4
    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बहुत बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। रूपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के मोस्ट वांटेड आतंकी विक्रमजीत सिंह को विदेशी अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह के साथ अवैध तरीके से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

विक्रमजीत सिंह साल 2023 में पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला थाने पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। उस समय 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अपने साथी लवप्रीत सिंह 'तूफान' को छुड़ाने के लिए थाने पर धावा बोला था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और पुलिस ने दबाव में लवप्रीत को रिहा किया था। उसी घटना के बाद से फरार विक्रमजीत फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में छिपा हुआ था। इस कार्रवाई में नेपाल के रास्ते सीमा पार कराने और गाड़ी की व्यवस्था करने वाले नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है, जिसके तहत स्थानीय मददगार सुरेश पाठक, दिलीप उपाध्याय और ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के इस गठजोड़ के सामने आने के बाद खुफिया विभाग, सीमा सुरक्षा एजेंसियों, इमीग्रेशन और पुलिस की संयुक्त टीमें कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस इंटरनेशनल नेटवर्क की हर परत उखाड़ी जा सके। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्यवाही के साथ पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम किया जा रहा है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित डल्लापुरवा गांव में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मुरलीपुरवा पाठक पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार, पुत्र ईश्वर दीन ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को तहरीर देकर आपबीती बताई। पीड़ित के अनुसार, डल्लापुरवा में रास्ते में काफी कीचड़ था और जुगराज के घर के सामने सड़क पर भैंस बंधी हुई थी। रास्ता खराब होने के कारण जब वह जुगराज के घर के द्वार से होकर निकलने लगा, तो जुगराज और उसके बेटे बेचई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार कैराती ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। वहीं, खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    3
    बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित डल्लापुरवा गांव में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मुरलीपुरवा पाठक पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार, पुत्र ईश्वर दीन ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को तहरीर देकर आपबीती बताई। पीड़ित के अनुसार, डल्लापुरवा में रास्ते में काफी कीचड़ था और जुगराज के घर के सामने सड़क पर भैंस बंधी हुई थी। रास्ता खराब होने के कारण जब वह जुगराज के घर के द्वार से होकर निकलने लगा, तो जुगराज और उसके बेटे बेचई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार कैराती ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। वहीं, खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.