Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झूंसी में चोरी की लाइव वीडियो देखे सिर्फ संवेदना न्यूज पर प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास योजना-3 में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं की है। पीड़ित अविनाश मिश्र के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब तीन बजे तीन अज्ञात चोर बाइक से उसके घर के पास पहुंचे। एक चोर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो चोर घर के बाहर खड़ी बुलेट का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बावजूद जब बुलेट का लॉक नहीं टूट सका तो चोरों ने पास में खड़ी दूसरी बाइक को निशाना बनाया। दोनों चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ दिया और वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद पीछे वाली गली से एक चोर पहुंचा और बाइक को लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित ने बाइक का नंबर WB 38 BA 6067 बताते हुए झूंसी थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद वह कई बार थाने गया, लेकिन पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाय कथित रूप से उसे टाल-मटोल करते हुए ई-एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।अविनाश मिश्र ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करेगा। अब सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस चोरों के खिलाफ कब कार्रवाई करती है और चोरी की बाइक बरामद कर पाती है या नहीं।1
- Post by Raju Yadav1
- जंगल उजड़े तो सड़क पर निकले जीव, डंपर ने कुचला अजगर, सड़वा तिराहे के पास हादसा सड़वा तिराहे के पास प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर हादसा, मौके पर हुई अजगर के बच्चे की मौत सरस्वती हाईटेक सिटी के विस्तार के बाद वन्य जीवों के सामने संकट, रिहायशी इलाकों और लिंक मार्गों पर बढ़ा विचरण प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र के वार्ड नंबर 70 स्थित सड़वा कला तिराहे के समीप प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर शनिवार रात एक अजगर के बच्चे की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ। जब अजगर सड़क पार कर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हाईवे की ओर बढ़ते देखा, लेकिन तेज रफ्तार से गुजर रहे डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़वा क्षेत्र में पहले जंगल का बड़ा हिस्सा वन्य जीवों का प्राकृतिक ठिकाना था। सरस्वती हाईटेक सिटी के विस्तार और जंगल क्षेत्र में लगातार हुए बदलाव के चलते अब जंगली जीवों के सामने सुरक्षित ठिकाने का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते अजगर समेत कई अन्य जीव-जंतु रिहायशी इलाकों, लिंक मार्गों और सड़क किनारे दिखाई देने लगे हैं। वार्ड 70 के सड़वा कला और सरस्वती हाईटेक से जुड़े सड़कों पर आसपास के इलाकों में रात के समय ऐसे जीवों का विचरण अधिक देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार अजगर और अन्य जहरीले जीव जंतु सड़क अथवा आबादी के आसपास दिखाई देते हैं। इससे जहां इन जीवों की जान को खतरा बना रहता है। पूरी तरह से अंधेरा कायम होने की वजह से राहगीरों और स्थानीय निवासियों में भी भय का माहौल कायम रहता है। लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास और उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। सड़क किनारे ऐसे जीवों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि अगली बार किसी वन्य जीव की जान सड़क हादसे में न जाए।1
- ढोकरी-चंदोकी से गंगा तक पहुंच रहा गंदा पानी, दुर्गंध से ग्रामीण बेहाल इफको प्लांट के आसपास से गुजरने वाले नाले को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच और सफाई की मांग फूलपुर, प्रयागराज। ढोकरी-चंदोकी से होकर इफको प्लांट के आसपास से गुजरने वाला दूषित नाला इन दिनों ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले का गंदा पानी भरौटी, सौरा समेत आसपास के कई गांवों से होकर आगे बैरागिया नाला से होकर गंगा नदी की ओर जा रहा है। नाले में जगह-जगह गंदगी और कचरा जमा होने से आसपास के गांवों में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की समुचित सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में बहकर आने वाले पानी का रंग और दुर्गंध सामान्य नालों के पानी से अलग दिखाई देती है। इसी वजह से ग्रामीणों को आशंका है कि पानी में किसी प्रकार के रासायनिक तत्व मिले हो सकते हैं। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग उठाई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी अधिकृत जांच से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक नाले की सफाई न होने से स्थिति कई बार इतनी खराब हो जाती है कि इसमें मवेशी फंस जाते हैं। समय रहते उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका तो उनकी मौत तक हो जाती है। पशुओं के शव नाले में पड़े रहने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है तथा नाले का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैलने की आशंका बनी रहती है। इफको अधिकारियों ने आरोपों से किया इनकार मामले में इफको के उच्च अधिकारियों का कहना है कि इफको प्लांट से इस नाले में कोई पानी नहीं छोड़ा जाता है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित नाला आधिकारिक रूप से राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है और इसके संबंध में कार्रवाई उपजिलाधिकारी स्तर से की जानी है। जांच से साफ होगी पानी की असलियत ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के पानी के नमूने लेकर उसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाए। साथ ही ढोकरी, चंदोकी, इफको क्षेत्र, भरौटी और सौरा तक नाले का स्थलीय निरीक्षण कराकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी गंगा नदी तक पहुंच रहा है तो इसकी गुणवत्ता की जांच पर्यावरण और जल संरक्षण की दृष्टि से भी बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नाले की सफाई और पानी की जांच नहीं कराई गई तो वे प्रशासन के समक्ष मामले को प्रमुखता से उठाएंगे।1
- *गोपीगंज और ऊंझ थाने में जनसुनवाई, अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ऊंझ थाने में कुर्सियां रही खाली* *गोपीगंज थाना / ऊंझ भदोही।* आज गोपीगंज थाने पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का अधिकतर निस्तारण मौके पर ही किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व *थाना अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद पांडेय जी* ने किया। इस दौरान *एसडीएम साहब, राजस्व टीम के लेखपाल और अन्य अधिकारी* भी मौजूद रहे। जिन मामलों में मौका जांच जरूरी थी, वहां राजस्व की टीम स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कर रही है। वहीं दूसरी तरफ *ऊंझ थाने* पर भी आज बड़ा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित था। वहां *कानूनगो आजाद सिंह, लेखपाल अनुपमा तिवारी जी, विवेक श्रीवास्तव सहित राजस्व टीम के अन्य आला अधिकारी* पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहे। *लेकिन ऊंझ थाने की सबसे बड़ी खबर यह रही कि वहां प्रार्थना पत्र देने के लिए कोई फरियादी ही नहीं पहुंचा।* राजस्व और पुलिस की टीम कुर्सियों पर बैठी इंतजार करती रही, लेकिन थाने की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। यह दर्शाता है कि ऊंच थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था इतनी दुरुस्त है कि लोगों को शिकायत लेकर थाने तक आने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। *ऊंझ थाना बना जिले में नंबर वन* रिपोर्टिंग के दौरान ऊंझ थाने की स्थिति भी देखी गई। *थाना अध्यक्ष श्री श्याम बहादुर यादव जी* के नेतृत्व में पूज्य थाना आज पूरे जिले में नंबर वन का कार्य कर रहा है। आज के दिन उनके यहां मात्र दो प्रार्थना पत्र लंबित हैं और दोनों के तुरंत निस्तारण के आदेश जारी हो चुके हैं। भदोही जिले में *डीएम साहब शैलेश कुमार जी के आदेश और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी जी* के नेतृत्व में निरंतर विकास देखा जा रहा है। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप थाने से लेकर तहसील तक हर जगह ईमानदारी से कार्य हो रहा है। लापरवाही करने वालों पर तुरंत कार्यवाही हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसपी अभिनव त्यागी जी जैसे अधिकारी भदोही में बहुत पहले आ जाना चाहिए था। *संवाददाता: रामेश्वर तिवारी, उजाला स्पीड न्यूज़, ज्ञानपुर भदोही* ---4
- लखनऊ । विकास नगर मे नाबालिक युवक को शराब देने का मामला आया सामने , विडियो वायरल लखनऊ । विकास नगर मे नाबालिक युवक को शराब देने का मामला आया सामने , विडियो वायरल खुलेआम शराब की दुकान पर नाबालिक युवक को भेजी जा रही शराब नियम को ताख पर रखकर बेची जा रही शराब लोगों के विरोध करने पर दुकानदार का जवाब वीडियो में सुनिए और एयर फोन लगाकर सुने वीडियो में अपशब्द भाषा का प्रयोग थाना विकास नगर क्षेत्र कुर्सी रोड महावीर स्कूल के सामने ठेके का वीडियो वायरल नाबालिक बच्चों को शराब देता दुकानदार पब्लिक से भिड़ा महावीर स्कूल के सामने शराब की दुकान में नाबालिक बच्चे हो रहे बर्बाद थाना विकास नगर कुर्सी रोड महावीर स्कूल के सामने शराब लेते बच्चे की वीडियो वायरल नाबालिक बच्चे को शराब देता दुकानदार की वीडियो तेजी से हो रही वायरल।1
- कौशाम्बी में बड़ा हादसा | स्कूल से लौट रहे बच्चों का विक्रम पलटा | हादसे में 4 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही |घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी| कौशाम्बी में बड़ा हादसा | स्कूल से लौट रहे बच्चों का विक्रम पलटा | हादसे में 4 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही |घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी|1
- दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज तीन साल के बच्चे को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां* राजस्थान (सिरोही): जिले के आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में तीन वर्षीय मासूम पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां खुद गाये के सामने आ गई और बच्चे को बचाने के प्रयास में घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।1