Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान के गपचरिया पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।* 👇🏻
Rohit Awsthi
*थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान के गपचरिया पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।* 👇🏻
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Awsthi1
- जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट किए जाने से क्षेत्र में जातीय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, “Rahul Singh Rajputana” नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट पर अवैध हथियार लहराते हुए फोटो एवं वीडियो साझा किए गए, साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया। बताया जा रहा है कि एक पोस्ट में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम धमकी दी गई, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया और दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की भड़काऊ भाषा से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है और दंगा जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सौरिख थाना पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने सौरिख थाने पहुंचकर लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता अमरजीत (जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश रॉयल बाल्मीकि आर्मी) ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अनुसूचित जाति के लोगों को अपमानित करता है, धमकियां देता है और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास करता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपनी पोस्ट के माध्यम से “फिर से गुलाम बनाने” जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है और बाद में कार्रवाई से बचने के लिए पोस्ट से मुकर जाता है। इससे समाज में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल बन रहा है। इसी क्रम में थाना सौरिख में तैनात उपनिरीक्षक द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि गश्त के दौरान उन्हें इस आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिली। उनके अनुसार, पोस्ट में धमकी और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे। वहीं, दलित समाज के लोगों ने 4 मई को कन्नौज जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।1
- Post by Kanhaiya lal1
- शुगर सिंह जी द्वारा 3 में को आत्मदाह का आह्वान किया था उसको स्थगित किया जाता है जिससे डिफेंस कॉलोनी में मुकदमा प्रशासन द्वारा दर्ज किया गया है इसी प्रकार सारे पत्रकार भाइयों की आवाज एक साथ उठी थी इसी से प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उन अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया है जुड़े रहिए दीपेश गौतम के साथ दैनिक भास्कर1
- जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया। सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गणेशपुर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके दौरान गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी प्रदीप कंजड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी जेब साफ कर देता था। हाल ही में 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे पर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 16 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। जितेंद्र पर 12, राजकपूर पर 23 और प्रदीप पर 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन में बिधूना थाना प्रभारी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।1
- *औरैया पुलिस* *प्रेस-नोट* *दिनांकः-03.05.2026* *थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार।* *कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को थाना बिधूना/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बिधूना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण कर राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से -दो तमंचा. व दो जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा कारतूस व तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल तथा कुल 16000/-रूपये नकद बरामद किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.04.2026 को वादी गंगाचरण राजपूत पुत्र होरीलाल निवासी सूखाताल धनवाली थाना कुदरकोट हाल निवासी बांधमऊ थाना बेला जनपद औरैया ने थाने पर तहरीर दी गई कि बांधमऊ चौराहे पर उसने मोटर साईकिल पर सवार दो अभियुक्तों से बिधूना चलने के लिए मदद ली तथा अभियुक्तों द्वारा वादी को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर उसकी जेब को काटकर उसमें रखे 50000/- निकाल लिये थे । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा 03 टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम मे दिनांक 02.05.2026 को संयुक्त पुलिस टीम बार्डर चैकिंग के दौरान गणेशपुर(औरया-कन्नौज) बार्डर पर मौजूद थी । तभी बदनपुर की तरफ से एक मोटर साईकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये तथा पुलिस टीम द्वारा उक्त को रोकने का प्रयास किया गया परंतु संयुक्त पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटर साइकिल को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर गपचरिया पुलिया के बायी तरफ उनकी मोटर साईकिल फिसलकर गिर गयी,अपने को घिरता देख मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तिओ द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त 1. जितेंद्र उर्फ मोटा व 2. राजकपूर गिहार के पैर पर गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गए व अभियुक्त 3. प्रदीप कंजड़ को पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्तगण- जितेंद्र उर्फ मोटा व राजकपूर गिहार को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बढोत्तरी कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना बिधूना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पुछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण जितेन्द्र उर्फ मोटा व राजकपूर गिहार द्वारा बताया गया कि वे राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने उनको अपनी मो0सा0 पर बैठा लेते हैं एवं रास्ते मे जेब काटकर उनको मो0सा0 से उतारकर भाग जाते हैं । इन दोनों ने बांधमऊ चौराहे से एक वृद्ध व्यक्ति को बिधूना चलने को कहकर अपनी मो0सा0 पर बैठा लिया था तथा कीरतपुर के पास उसकी जेब काटकर रुपये निकाले थे तथा इनका साथी प्रदीप कंजड इनके पीछे रहकर इनको कबर देता है । *अनावरित अभियोग -* 1.मु0अ0स0 160/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बिधूना जनपद औरैया *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0स0 167/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया गिरफ्तार अभियुक्त विवरण- 1.जितेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र रोशनलाल गिहार निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 40 वर्ष । 2.राजकपूर गिहार पुत्र दिवारीलाल निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 28 वर्ष । 3.प्रदीप कंजड पुत्र दीपक कंजड निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 30 वर्ष । *आपराधिक इतिहास-* 1.जितेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र रोशनलाल गिहार निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 40 वर्ष 1. मु0अ0सं0 381/15 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज 2. मु0अ0सं0 240/19 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज 3. मु0अ0सं0 244/19 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज 4. मु0अ0सं0 448/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5. मु0अ0सं0 666/19 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज 6. मु0अ0सं0 321/21 धारा 307 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 7. मु0अ0सं0 322/21 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना बेला जनपद औरैया 8. मु0अ0सं0 324/21 धारा 411/420/467/468/471 थाना बेला जनपद औरैया 9. मु0अ0सं0 466/21 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया 10. मु0अ0सं0 138/22 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 थाना बेला जनपद औरैया 11. मु0अ0सं0 003/23 धारा 379/411 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया 12. मु0अ0सं0 120/23 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 2. प्रदीप कंजड पुत्र दीपक कंजड निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 30 वर्ष 1. मु0अ0सं0 293/23 धारा 392/411 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना ठठिया जनपद कन्नौज 2. मु0अ0सं0 378/23 धारा 174-A भादवि थाना ठठिया जनपद कन्नौज 3. मु0अ0सं0 464/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना ठठिया जनपद कन्नौज 4. मु0अ0सं0 598/25 धारा 303(2)/317(2) भादवि थाना सांडी जनपद हरदोई 3. *राजकपूर गिहार पुत्र दिवारीलाल (कंजड) निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 28 वर्ष* 1. मु0अ0सं0 273/12 धारा 109/41 सीआरपीसी थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 2. मु0अ0सं0 265/15 धारा 109/41 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 3. मु0अ0सं0 456/17 धारा 323/376/452/504/511 भादवि थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4. मु0अ0सं0 158/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद 5. मु0अ0सं0 107/18 धारा 379/411 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 6. मु0अ0सं0 202/18 धारा 379 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 7. मु0अ0सं0 301/18 धारा 379/411 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 8. मु0अ0सं0 333/18 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 9. मु0अ0सं0 448/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 10. मु0अ0सं0 518/19 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात 11. मु0अ0सं0 051/20 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 12. मु0अ0सं0 126/20 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 13. मु0अ0सं0 127/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 14. मु0अ0सं0 263/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 15. मु0अ0सं0 466/21 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया 16. मु0अ0सं0 513/22 धारा 379/411/411 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया 17. मु0अ0सं0 321/21 धारा 307 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 18. मु0अ0सं0 323/21 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना बेला जनपद औरैया 19. मु0अ0सं0 324/21 धारा 411/420/467/468/471 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 20. मु0अ0सं0 138/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना बेला जनपद औरैया 21. मु0अ0सं0 518/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 22. मु0अ0सं0 850/24 धारा 303(2)/317(2)भादवि थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई 23. मु0अ0सं0 214/25 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज *बरामदगी-* 1. दो अदद तमंचा .315 बोर 2. दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर 3. तीन अदद खोखा कारतूस .315 बोर 4. कुल 03 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन 5. कुल 16000/- रूपये नकद 6. घटना में प्रयुक्त 01अदद मोटर साइकिल यूनीकार्न UP74AJ-7680 *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 01. प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना श्री मुकेश बाबू चौहान मय हमराह 02.प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम । 03.प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम । 04उ0नि0 उदय प्रकाश थाना बिधूना 05उ0नि0 यतेन्द्र कुमार थाना बिधूना 06उ0नि0 जयकरन सिंह थाना बिधूना1
- Post by दिलीप कुमार1
- Post by Rohit Awsthi1