Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ *सुगौली हत्या कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया* सुगौली थाना कांड संख्या 165/22 (हत्या) मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त ब्रजेश यादव, पिता कामेश्वर यादव, निवासी ग्राम भटहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
RAJA KUMAR
ब्रेकिंग न्यूज़ *सुगौली हत्या कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया* सुगौली थाना कांड संख्या 165/22 (हत्या) मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त ब्रजेश यादव, पिता कामेश्वर यादव, निवासी ग्राम भटहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- अमेरिका में वैज्ञानिक गायब… पर भारत वाला सच याद है? कहीं वही खेल दोबारा तो नहीं? अमेरिका में वैज्ञानिकों के गायब होने से हंगामा है… लेकिन क्या हम भूल गए कि भारत में भी ऐसा हो चुका है? जांच आज तक जारी… सच आज तक अधूरा! निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #America #India #ScientistMystery #NASA #BARC #NuclearSecrets #SpaceResearch #HiddenTruth #MysteryNews #GlobalIssue #Investigation #BreakingNews #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- आज बेतिया द्वारा शहर में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु व्यापक निरीक्षण किया गया। 17.04.2026.1
- केसरिया रोड अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर की सफाई का काम करवाना चाहिए. पूजा कमिटी से मेरा अग्राह्य है. हाथ धोने के जगह पूरा भर्रा हुआ है कचरा से तालाब को साफ सफाई कराया जाए 🙏1
- दिल्ली-एनसीआर में मजदूरों पर हमले के विरोध में बेतिया में पुतला दहन सीटू के बैनर तले प्रदर्शन, न्यूनतम मजदूरी और अधिकारों को लेकर उठी आवाज बेतिया दिल्ली-एनसीआर में मजदूरों पर कथित हमलों के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के बैनर तले बेतिया में जोरदार प्रदर्शन किया गया। मीना बाजार स्थित सीटू कार्यालय से मजदूरों ने मार्च निकालकर सोवा बाबू चौक पर सभा की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्यों की सरकारें मजदूरों के जनतांत्रिक अधिकारों को दबा रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा और गुड़गांव में मजदूर 26 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी और 8 घंटे काम की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है। जिला सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि सीटू नेताओं को हाउस अरेस्ट कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश हो रही है। वहीं अन्य नेताओं ने मजदूरों को धमकाने की घटनाओं की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा करने और दमनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की।1
- ### बसवरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, सिट्ठी टीम की शानदार जीत **बेतिया/लौरिया।** लौरिया प्रखंड के देवराज क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीण खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच मुकाबले लगातार दिलचस्प होते जा रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सिकटा-देवराज के समाजसेवी **सुफियान खान** ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सुशांत तिवारी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. आई. हक, निपु दीक्षित और पूर्व मुखिया गुल अनवर भी मौजूद रहे। **मुख्य अतिथि सुफियान खान** ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतरीन मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में **सिट्ठी** की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए **देवराज** को पेनल्टी शूटआउट में **4-2** से हराया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, लेकिन पेनल्टी में सिट्ठी के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। टूर्नामेंट में कई मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे हर मुकाबला रोमांचक बनता जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले **18 और 19 अप्रैल** को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल **20 अप्रैल** को आयोजित होगा। विजेता टीम को **15,051 रुपये** और उपविजेता को **10,051 रुपये** का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- साथ निश्चय -3 के तहत चलाए जा रहे " सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत 50 मामलों की सुनवाई की गई। 17.04.2026.1
- नामांकन अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, अधिकाधिक नामांकन की अपील बैरिया। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मधुरबाना के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सत्र 2026-27 के नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार के सुबह करीब 10 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से गांव-गांव जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में स्कूल में नामांकन कराने की अपील की गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आकर्षक स्लोगन लिखे और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्लोगनों में “नामांकन का संकल्प उठाएं, शत-प्रतिशत साक्षरता लाएं” जैसे संदेश प्रमुख रूप से शामिल रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा के प्रसार और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लिया।1