Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई जनपद में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस संबंध में हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी है।
मुनीश कुमार पत्रकार
हरदोई जनपद में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस संबंध में हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी है।
More news from Hardoi and nearby areas
- हरदोई जनपद में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस संबंध में हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी है।1
- शाहजहाँपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किन्नर पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी कर जानकारी दी है।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शाहजहाँपुर के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को जिले के बाढ़ प्रभावित और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रभारी मंत्री ने ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और अधिकारियों के साथ तहसील सदर क्षेत्र में गर्रा नदी के दाहिने तट पर स्थित ग्राम शाहबाजपुर, सरौरा तथा सरौरी में कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर परियोजना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान कुलदीप और ग्रामीणों ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बाढ़ सुरक्षा कार्यों की सराहना की, वहीं ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने भी परियोजना की गुणवत्ता को सराहा। ग्रामीणों द्वारा गांव के संपर्क मार्ग पर खड़ंजा निर्माण और नदी किनारे आवागमन के लिए मार्ग बनाने की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि जिले में बाढ़ से बचाव के लिए 19 बांधों का निर्माण कराया गया है, जिनसे लगभग पांच हजार लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी नदी के किनारे कटाव दिखने पर तुरंत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एस.के. भास्कर, देवेंद्र कुमार सहाय, सहायक अभियंता अनुज मिश्र, अवर अभियंता सुबोध कुमार व ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग समय पर दिए गए बयानों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलने और उसकी पुष्टि किए जाने के समय में अंतर होने के कारण लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर सच क्या है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि यदि पुलिस कंट्रोल रूम को शाम करीब 8 बजे ही गोली लगने की सूचना मिल गई थी, तो फिर करीब 9 बजे तक स्थानीय स्तर पर "गोली लगने की पुष्टि नहीं" होने की बात क्यों कही गई। गोलीकांड को लेकर पुलिस के अलग-अलग बयानों और समय के इस अंतर ने पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- हरदोई के संडीला क्षेत्र में पुलिस ने शिवम जायसवाल पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संडीला पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार, थाना संडीला क्षेत्र के बांगरमऊ बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश को लेकर नामजद आरोपियों ने शिवम जायसवाल पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 283/2026, धारा 3(5)/109(1) बीएनएस के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने फरार आरोपी साहिल सिंह पुत्र कप्तान सिंह (निवासी ग्राम आल्दौ, थाना औरास, जनपद उन्नाव) पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। संडीला पुलिस टीम ने आरोपी साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जंतर मंतर पर जुटी भारी भीड़ के बीच संजय सिंह और चंद्रशेखर अभी-अभी पहुंचे हैं। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी मौजूदगी बनी हुई है।1
- हरदोई की संड़ीला थाना पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 283/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) और 109(1) से संबंधित मामले में की गई है।1