logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहाँपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किन्नर पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी कर जानकारी दी है।

3 hrs ago
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शाहजहाँपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किन्नर पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी कर जानकारी दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले स्थित जलालाबाद तहसील के ग्राम दुमकापुर (ग्राम सभा गुलड़िया) में ग्रामीणों ने तीसरी बार प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में उमरिया मंदिर पर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रोहित कटियार को ज्ञापन सौंपा और अधिग्रहण की कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने 'उपजाऊ जमीन नहीं देंगे' के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में गंगा एक्सप्रेस-वे और वर्ष 2025 में औद्योगिक गलियारे के लिए उनकी अधिकांश कृषि भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है। अब तीसरी बार बची हुई जमीन को लेने की प्रक्रिया शुरू होने से पूरा गांव भूमिहीन हो जाएगा। किसानों ने कहा कि कृषि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और जमीन चले जाने पर उनके परिवारों के सामने भुखमरी और पलायन का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और किसानों ने मांग की कि परियोजना के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के बजाय बंजर या गैर-कृषि योग्य भूमि का चयन किया जाए। ग्राम प्रधान उमेश पाल सिंह की मौजूदगी में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें भूमिहीन करने पर तुली हुई है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले स्थित जलालाबाद तहसील के ग्राम दुमकापुर (ग्राम सभा गुलड़िया) में ग्रामीणों ने तीसरी बार प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में उमरिया मंदिर पर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रोहित कटियार को ज्ञापन सौंपा और अधिग्रहण की कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने 'उपजाऊ जमीन नहीं देंगे' के नारे लगाए।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में गंगा एक्सप्रेस-वे और वर्ष 2025 में औद्योगिक गलियारे के लिए उनकी अधिकांश कृषि भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है। अब तीसरी बार बची हुई जमीन को लेने की प्रक्रिया शुरू होने से पूरा गांव भूमिहीन हो जाएगा। किसानों ने कहा कि कृषि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और जमीन चले जाने पर उनके परिवारों के सामने भुखमरी और पलायन का संकट खड़ा हो जाएगा।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और किसानों ने मांग की कि परियोजना के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के बजाय बंजर या गैर-कृषि योग्य भूमि का चयन किया जाए। ग्राम प्रधान उमेश पाल सिंह की मौजूदगी में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें भूमिहीन करने पर तुली हुई है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के जलालाबाद क्षेत्र में एक गली में पिछले लगभग दो-तीन महीने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण लोगों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है और जो भी यहाँ से गुजरता है, उसे पानी के बीच से ही होकर जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद न तो कोई ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी समस्या को सुन रहा है। स्थानीय स्तर पर इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही करने तथा इस कच्ची सड़क को पक्की गली में परिवर्तित करवाने की पुरजोर माँग की गई है।
    1
    शाहजहाँपुर के जलालाबाद क्षेत्र में एक गली में पिछले लगभग दो-तीन महीने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण लोगों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है और जो भी यहाँ से गुजरता है, उसे पानी के बीच से ही होकर जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद न तो कोई ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी समस्या को सुन रहा है। स्थानीय स्तर पर इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही करने तथा इस कच्ची सड़क को पक्की गली में परिवर्तित करवाने की पुरजोर माँग की गई है।
    user_Ajeet Kumar
    Ajeet Kumar
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जिले की जलालाबाद तहसील में पत्रकारों ने एसओजी टीम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार रोहित कटियार को सौंपा है। गौरी शंकर त्रिवेदी के आह्वान पर शुक्रवार को सौंपे गए इस ज्ञापन में एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 23 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे पत्रकार प्रभाकर मिश्रा और विषेक मिश्रा अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ बिना कोई कारण बताए दोनों पत्रकारों को गाड़ी में बैठा लिया और उनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर अपराधियों जैसा व्यवहार किया। लगभग तीन घंटे तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और बाद में पत्रकारों के दबाव के कारण उन्हें छोड़ा गया। पत्रकारों का कहना है कि पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं था, फिर भी बेवजह रोककर उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग रखी है कि एसओजी प्रभारी और उनकी टीम को तत्काल निलंबित किया जाए, प्रभाकर मिश्रा तथा विशेक मिश्रा से पुलिस प्रशासन लिखित रूप से माफी मांगे और भविष्य में किसी भी पत्रकार पर कार्रवाई से पहले मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति को सूचित किया जाए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकार कमल सिंह के साथ कथित अभद्र व्यवहार पर भी माफी की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार आंदोलन करेंगे और पुलिस-प्रशासन से जुड़ी खबरों का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कमल पाण्डेय, आकाश मिश्रा, अंकित दीक्षित, प्रिंस गुप्ता, पंकज यादव, विनोद राजपूत, करन गुप्ता, हमीद, विकास राठौर, शकील अहमद, प्रियंका गुप्ता, देवेश्वर और कृष्ण कुमार पाण्डेय सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    शाहजहाँपुर जिले की जलालाबाद तहसील में पत्रकारों ने एसओजी टीम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार रोहित कटियार को सौंपा है। गौरी शंकर त्रिवेदी के आह्वान पर शुक्रवार को सौंपे गए इस ज्ञापन में एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 23 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे पत्रकार प्रभाकर मिश्रा और विषेक मिश्रा अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ बिना कोई कारण बताए दोनों पत्रकारों को गाड़ी में बैठा लिया और उनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर अपराधियों जैसा व्यवहार किया। लगभग तीन घंटे तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और बाद में पत्रकारों के दबाव के कारण उन्हें छोड़ा गया। पत्रकारों का कहना है कि पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं था, फिर भी बेवजह रोककर उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग रखी है कि एसओजी प्रभारी और उनकी टीम को तत्काल निलंबित किया जाए, प्रभाकर मिश्रा तथा विशेक मिश्रा से पुलिस प्रशासन लिखित रूप से माफी मांगे और भविष्य में किसी भी पत्रकार पर कार्रवाई से पहले मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति को सूचित किया जाए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकार कमल सिंह के साथ कथित अभद्र व्यवहार पर भी माफी की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार आंदोलन करेंगे और पुलिस-प्रशासन से जुड़ी खबरों का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कमल पाण्डेय, आकाश मिश्रा, अंकित दीक्षित, प्रिंस गुप्ता, पंकज यादव, विनोद राजपूत, करन गुप्ता, हमीद, विकास राठौर, शकील अहमद, प्रियंका गुप्ता, देवेश्वर और कृष्ण कुमार पाण्डेय सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां कार ने साइकिल सवार दंपति को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    1
    हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां कार ने साइकिल सवार दंपति को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई जनपद के सुरसा थाना अंतर्गत ग्राम जीतपुरवा मजरा खजराहा में 24 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली कि सोहित कुमार (पुत्र कोमिल) के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल सोहित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही अमर सिंह (पुत्र रामरूप) और जितेन्द्र (पुत्र परशुराम) से कहासुनी होने के बाद दोनों ने सोहित पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में सुरसा थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हरदोई जनपद के सुरसा थाना अंतर्गत ग्राम जीतपुरवा मजरा खजराहा में 24 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली कि सोहित कुमार (पुत्र कोमिल) के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल सोहित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही अमर सिंह (पुत्र रामरूप) और जितेन्द्र (पुत्र परशुराम) से कहासुनी होने के बाद दोनों ने सोहित पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

मामले में सुरसा थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    4 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जिले की कलान तहसील स्थित मिर्ज़ापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला पिपरिया के मजरा मनसा मंगला के स्कूल की स्थिति बेहद खराब है। यहाँ तैनात शिक्षक बच्चों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं और बच्चे चाहे जो भी करें, उन्हें कोई देखने वाला नहीं है। सुबह के 9:30 बज रहे हैं लेकिन शिक्षकों को इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि बच्चे कहाँ जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल तक नहीं है, जिससे शिक्षकों और प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है।
    1
    शाहजहाँपुर जिले की कलान तहसील स्थित मिर्ज़ापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला पिपरिया के मजरा मनसा मंगला के स्कूल की स्थिति बेहद खराब है। यहाँ तैनात शिक्षक बच्चों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं और बच्चे चाहे जो भी करें, उन्हें कोई देखने वाला नहीं है। सुबह के 9:30 बज रहे हैं लेकिन शिक्षकों को इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि बच्चे कहाँ जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल तक नहीं है, जिससे शिक्षकों और प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किन्नर पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी कर जानकारी दी है।
    1
    शाहजहाँपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किन्नर पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी कर जानकारी दी है।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के थाना रोजा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ग्राम भरौना, जनपद हरदोई निवासी रामकुमार की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 336/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। वादी का आरोप है कि उनकी लगभग 22 वर्षीया पुत्री क्षमता देवी को विवाह के उपरान्त अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर पति अमित, जेठ कृष्णपाल, जेठानी मुरता और सास रामवती (समस्त निवासीगण ग्राम चरकुई सिसौआ) द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर क्षमता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को समय करीब 14:50 बजे कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीतापुर हाईवे स्थित टेढ़ी पुलिया के पास से भागने की फिराक में खड़े आरोपी अमित (उम्र करीब 22 वर्ष) और उसकी माता रामवती (उम्र करीब 55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनित कुमार, कांस्टेबल विकास नागर और महिला कांस्टेबल भारती नैन शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    4
    शाहजहाँपुर के थाना रोजा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में ग्राम भरौना, जनपद हरदोई निवासी रामकुमार की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 336/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। वादी का आरोप है कि उनकी लगभग 22 वर्षीया पुत्री क्षमता देवी को विवाह के उपरान्त अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर पति अमित, जेठ कृष्णपाल, जेठानी मुरता और सास रामवती (समस्त निवासीगण ग्राम चरकुई सिसौआ) द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर क्षमता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को समय करीब 14:50 बजे कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीतापुर हाईवे स्थित टेढ़ी पुलिया के पास से भागने की फिराक में खड़े आरोपी अमित (उम्र करीब 22 वर्ष) और उसकी माता रामवती (उम्र करीब 55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनित कुमार, कांस्टेबल विकास नागर और महिला कांस्टेबल भारती नैन शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.