logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा, अझुवा पावर हाउस का किया घेराव *अझुवा कौशाम्बी* भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या से जूझ रहे अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर 12, नया नगर लाईं मंडी मुहल्ले के लोगों का गुस्सा सोमवार रात फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अझुवा पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया और विभाग के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या बनी हुई है। लोगों के अनुसार लाईं मंडी इलाके में बिजली का वोल्टेज महज करीब 120 वोल्ट ही रह जाता है,जिससे पंखा, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण चलाना मुश्किल हो गया है।भीषण गर्मी में यह स्थिति लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है।घेराव के दौरान उपभोक्ताओं ने संबंधित जेई आशीष से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि जेई ने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा। बाद में बिजली कर्मचारी के फोन से संपर्क होने पर ही जेई ने बातचीत की।इस दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की।स्थानीय लोगों ने एक और गंभीर मुद्दा उठाया।उनका कहना है कि हाइवे किनारे खुले तारों के जरिए कुछ लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं, जिससे लोड बढ़ रहा है और पूरे इलाके में वोल्टेज गिर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इसका वीडियो भी बनाकर अधिकारियों को दिखाया।इस पर जेई आशीष ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।हालांकि, लोगों का कहना है कि जब तक जमीनी स्तर पर सुधार नहीं होता, तब तक उनकी परेशानी खत्म नहीं होगी।घंटों चले हंगामे के बाद किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। लेकिन उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

1 hr ago
user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
सन्त लाल मौर्य पत्रकार
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस* *कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
    1
    *हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस*
*कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कौशांबी.... पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता ने गरीब बेटी को मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के द्वारा स्कूटी उपहार स्वरूप प्रदान किया।
    1
    कौशांबी.... पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता ने गरीब बेटी को मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के द्वारा स्कूटी उपहार स्वरूप प्रदान किया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच ने तोड़ा घर, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार ​रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी ससुराल के लोग उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल रहे हैं। ​ऊंचाहार के मनीरामपुर निवासी कल्लू यादव पुत्र जागेश्वर यादव ने बताया कि उसका विवाह जोशी कुमारी के साथ हुआ था, जिनसे उनका एक बेटा भी है। कल्लू का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर करीब 7-8 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी। अब उसकी पत्नी के मायके वाले, जिनमें ससुर सोहनलाल, सास जयराली और साला पारस लाल शामिल हैं, उस जमीन पर बुरी नजर गड़ाए हुए हैं। ​आरोप है कि ससुराल वालों के उकसावे में आकर पत्नी ने उससे दूरी बना ली है और घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने बताया कि वह इस कलह से तंग आ चुका है और कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    1
    पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच ने तोड़ा घर, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
​रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी ससुराल के लोग उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल रहे हैं।
​ऊंचाहार के मनीरामपुर निवासी कल्लू यादव पुत्र जागेश्वर यादव ने बताया कि उसका विवाह जोशी कुमारी के साथ हुआ था, जिनसे उनका एक बेटा भी है। कल्लू का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर करीब 7-8 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी। अब उसकी पत्नी के मायके वाले, जिनमें ससुर सोहनलाल, सास जयराली और साला पारस लाल शामिल हैं, उस जमीन पर बुरी नजर गड़ाए हुए हैं।
​आरोप है कि ससुराल वालों के उकसावे में आकर पत्नी ने उससे दूरी बना ली है और घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने बताया कि वह इस कलह से तंग आ चुका है और कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    30 min ago
  • जिला अस्पताल कटनी, मध्य प्रदेश की झकझोर देने वाली घटना शर्मनाक मानवता हुई शर्मसार जिला अस्पताल कटनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक घायल मरीज दर्द से तड़पता रहा… लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी ने क्या किया? इलाज के बजाय परिजनों से ही 108 एंबुलेंस धुलवाई! सवाल ये है क्या अब मरीज के साथ आए लोगों को इलाज से पहले सफाई भी करनी होगी? 108 जैसी आपातकालीन सेवा, जो जान बचाने के लिए बनी है, क्या अब लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुकी है? वीडियो वायरल है, अब देखना ये है कि दोषी पर कार्रवाई होगी या मामला फिर दबा दिया जाएगा।
    1
    जिला अस्पताल कटनी, मध्य प्रदेश की झकझोर देने वाली घटना
शर्मनाक
मानवता हुई शर्मसार जिला अस्पताल कटनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। 
एक घायल मरीज दर्द से तड़पता रहा… लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी ने क्या किया? इलाज के बजाय परिजनों से ही 108 एंबुलेंस धुलवाई! सवाल ये है क्या अब मरीज के साथ आए लोगों को इलाज से पहले सफाई भी करनी होगी? 108 जैसी आपातकालीन सेवा, जो जान बचाने के लिए बनी है, क्या अब लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुकी है? वीडियो वायरल है, 
अब देखना ये है कि दोषी पर कार्रवाई होगी या मामला फिर दबा दिया जाएगा।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    3
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    1
    Post by सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.