Shuru
Apke Nagar Ki App…
JHANJHO ( The Untold story) Film Poster Release, गऊ माता पर आधारित फिल्म हैं जो.....
Talk On Chair
JHANJHO ( The Untold story) Film Poster Release, गऊ माता पर आधारित फिल्म हैं जो.....
More news from पटना and nearby areas
- DUSU नतीजों पर प्रशांत किशोर का बयान: समाज में गुस्सा जरूर है, लेकिन बदलाव के लिए इसे सही दिशा देना जरूरी बेगूसराय: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों और बिहार की शराबबंदी को लेकर सरकार पर करारा हमला बोला है। बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने DUSU नतीजों को जनता के गुस्से के बावजूद भाजपा समर्थित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जीत को स्वाभाविक बताया। देखें इस विस्तारित बयान का पूरा वीडियो1
- JHANJHO ( The Untold story) Film Poster Release, गऊ माता पर आधारित फिल्म हैं जो.....1
- "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by PDSM Dr C P Thakur. राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III1
- "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by Padmshree Dr C P Thakur राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III1
- किराना दुकान की आड़ में गांजा का खेल, पुलिस की रेड में तस्कर गिरफ्तार पटना से मणिकांत की रिपोर्ट। पटना से इस वक्त की एक ऐसी क्राइम स्टोरी सामने आई है, जिसने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है। सोचिए… एक ऐसी किराना दुकान, जहां रोजाना लोग राशन और घर-गृहस्थी का सामान खरीदने पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इसी दुकान की आड़ में अगर नशीले पदार्थ का कारोबार चल रहा हो, तो पहली नजर में शायद किसी को इसका अंदाजा भी न हो। मामला पटना के कच्ची दरगाह बाजार का है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि धर्मवीर किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की तैयारी की और अचानक दुकान पर छापेमारी की। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, धर्मवीर कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई… और तलाशी के दौरान किराना दुकान से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए धर्मवीर कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता सीताराम राय, निवासी कच्ची दरगाह को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई। इसी छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अन्य वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में अपर थाना अध्यक्ष बंटी कुमार, पुलिस पदाधिकारी, पुरुष पुलिस बल और महिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे। वहीं, फतुहा डीएसपी-1 अभिषेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। एक तरफ आम लोग दुकान से रोजमर्रा का सामान खरीद रहे थे… और दूसरी तरफ उसी दुकान में नशीला पदार्थ छिपाकर रखने का आरोप सामने आया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे मामले को सामने ला दिया। अब जांच आगे बढ़ेगी तो इस कथित गांजा कारोबार से जुड़े और लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं, यह देखना होगा।1
- बिहटा में एक सड़क को लेकर सियासी खींचतान तेज, नगर परिषद अध्यक्ष और विधायक आमने-सामने बिहार के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। गुलटेरा बाजार के वार्ड संख्या 13 और 14 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी और स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच शिलान्यास को लेकर मतभेद सामने आया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और नाला निर्माण के लिए 1 करोड़ 66 लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। अध्यक्ष के मुताबिक, उन्होंने 28 अगस्त को योजना का शिलान्यास किया था। उनका दावा है कि कार्यक्रम के लिए विधायक भाई वीरेंद्र को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए। अब अध्यक्ष का आरोप है कि विधायक इसी योजना का 21 सितंबर को दोबारा शिलान्यास करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे महिला जनप्रतिनिधि के पद का अपमान बताते हुए विधायक पर राजनीतिक दबदबा बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रियंका कुमारी ने कहा कि जब किसी सरकारी योजना का शिलान्यास पहले ही हो चुका है, तो उसी योजना का दोबारा शिलान्यास किए जाने का औचित्य क्या है, यह सवाल उठता है। वहीं, इस पूरे विवाद को लेकर विधायक भाई वीरेंद्र का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। अब सवाल यह है कि एक ही सड़क योजना के दोबारा शिलान्यास को लेकर उठा यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या विधायक वास्तव में आज इस योजना का शिलान्यास करते हैं?1
- "G.S.V MULTISPECIALITY HOSPITAL" IS SITUATED NEAR TO YOU NOW, IN PATNA. राजधानी पटना के जगनपुरा में एक ऐसा अस्पताल, जहां उपलब्ध है सरकारी दरों पर प्राइवेट अस्पताल की सुविधा जानिए विशेष रिपोर्ट...।।।1
- BJP के कार्यकता एवं बिहार पुलिस ने 12 साल के बच्चों को बेरहमी से पीटा इस विडियो में देखें1