नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर से किया भव्य स्वागत बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पहली बार बाराबंकी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफदरगंज चौराहे पर बुल्डोजर से भव्य स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र सिंह रावत व रामनगर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री पर बुल्डोजर से पुष्प वर्षा व अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। हरीश द्विवेदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर से किया भव्य स्वागत बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पहली बार बाराबंकी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफदरगंज चौराहे पर
बुल्डोजर से भव्य स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र सिंह रावत व रामनगर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री पर बुल्डोजर से पुष्प वर्षा व अंगवस्त्र एवं बुके
भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। हरीश द्विवेदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में
पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- मथुरा महापंचायत के लिए बाराबंकी से रवाना हुए भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता ब्यूरो चीफ बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष राधे रमन वर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मथुरा में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। मसौली ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता और महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने निर्धारित ट्रेन से मथुरा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में महापंचायत को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिला और सभी ने हुंकार भरी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को मथुरा में आयोजित महापंचायत एवं चिंतन शिविर में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसमें बाराबंकी जनपद के किसानों की समस्याओं को भी राष्ट्रीय मंच पर रखा जाएगा।1
- #बाराबंकी नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर से पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत,,, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर,कार्यकर्ताओं को दिया संदेश1
- बाराबंकी में दो रोडवेज बसों की जोरदार भिड़ंत में मासूम की मौत, 12 घायल; बड़ागांव से रामनगर तक मचा हड़कंप कृष्ण कुमार शुक्ल बाराबंकी। मंगलवार को तेज बारिश के बीच दो रोडवेज बसों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि कुल 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को रामनगर और बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी 70 एफटी 1065 बहराइच से लखनऊ जा रही थी, जबकि बाराबंकी डिपो की बस संख्या यूपी 41 बीटी 6314 बाराबंकी से बदोसराय की ओर जा रही थी। दलसराय के पास तेज बारिश के दौरान दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांच वर्षीय आर्यन पुत्र आशीष कुमार निवासी कुम्हरवां की मौत हो गई। आर्यन रामनगर स्थित प्रशांत बाल विद्या मंदिर में प्ले ग्रुप का छात्र था। उसकी मां पूजा भी हादसे में घायल हुई हैं। पूजा ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई, जिससे वह और उसका बेटा नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने से आर्यन की मौत हो गई। हादसे में अरविंद कुमार शुक्ला (50), पुत्र विद्यासागर शुक्ला निवासी रामनगर, जो बस परिचालक हैं, रामलली (55) निवासी रामनगर, राजकुमारी (54) पत्नी अशोक कुमार निवासी कानपुर, नरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जगदारी सिंह निवासी गया/जहानाबाद बिहार और अशोक कुमार तिवारी घायल हुए। तिलोकपुर निवासी प्रभाकर (35) पुत्र शंकरलाल के पैर और जांघ में फ्रैक्चर हुआ। उन्हें बड़ागांव सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक राधेश्याम गौड़ ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। प्रभाकर की हालत गंभीर होने और फ्रैक्चर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया गया। वहीं रामनगर सीएचसी में भी घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया। डॉक्टर हाशिम ने बताया कि हादसे में एक मासूम की मौत हुई है और घायलों का उपचार किया गया है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा दलसराय के पास हुआ और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों बसों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात ठप हो गया।थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया।4
- करनैलगंज: कोतवाली के बगल का रास्ता बना दलदल, नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल* *करनैलगंज: कोतवाली के बगल का रास्ता बना दलदल, नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल* *करनैलगंज / गोण्डा।* नगर पालिका परिषद करनैलगंज के विकास की हकीकत देखनी हो तो तहसील मुख्यालय स्थित कोतवाली के बगल वाले रास्ते से गुजर कर देखिए। यह रास्ता नहीं, कीचड़ और जलभराव का दलदल बन चुका है। हल्की बारिश में यह मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है और तेज बारिश में तालाब में तब्दील हो जाता है। पैदल चलना तक मुश्किल है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले *छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों* को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। *हादसों को न्योता दे रहा रास्ता* जलभराव में अंदाजा न लगने से बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कुंभकर्णी नींद में है। नगर पालिका विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, पर तहसील और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों के बगल की तस्वीरें हकीकत बयां कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी गोण्डा और अधिशासी अधिकारी से रास्ते के निर्माण और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी करनैलगंज से संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।3
- जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में मौसी के घर आये गोसाईंगंज के व्यापारी युवक की #गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने की खबर, धौरहरा घाट पर युवक के डूबने की खबर मिली है 2 दिन से #पुलिस शव की तलाश कर रही है। #Barabanki #बाराबंकी1
- नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर से किया भव्य स्वागत बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पहली बार बाराबंकी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफदरगंज चौराहे पर बुल्डोजर से भव्य स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र सिंह रावत व रामनगर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री पर बुल्डोजर से पुष्प वर्षा व अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। हरीश द्विवेदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- नाका सतरिख चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा टला,तेज रफ्तार कार टकराई बाराबंकी के नाका सतरिख चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चौराहे से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।1
- थाना फखरपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मंगल प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा बहादुर पुत्र रामबचन का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बहादुर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।1