Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी होने के बाद एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर अपराधियों ने पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब ₹47 हजार की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित रणजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 जुलाई को उनका मोबाइल फोन खो गया था, जिसके बाद 29 जुलाई को उनके बैंक खाते से यह राशि निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर साइबर अपराधियों की पहचान करने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
झारखंड news
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी होने के बाद एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर अपराधियों ने पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब ₹47 हजार की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित रणजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 जुलाई को उनका मोबाइल फोन खो गया था, जिसके बाद 29 जुलाई को उनके बैंक खाते से यह राशि निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर साइबर अपराधियों की पहचान करने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
More news from झारखंड and nearby areas
- कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी होने के बाद एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर अपराधियों ने पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब ₹47 हजार की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित रणजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 जुलाई को उनका मोबाइल फोन खो गया था, जिसके बाद 29 जुलाई को उनके बैंक खाते से यह राशि निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर साइबर अपराधियों की पहचान करने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।1
- आज पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को चेतावनी दी है कि अगर छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे कल तक वापस नहीं लिए गए और उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। अपनी मां के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार और छात्रों के बीच हुए समझौते के तहत आंदोलन में शामिल सभी लोगों पर लगे केस वापस लिए जाने थे, लेकिन बिहार में इसके उलट काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में छात्रों को जबरन गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, साथ ही उनके कई विधायकों और बड़े भाई तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार छात्रों की आवाज दबाकर लोकतंत्र में विरोध की जगह खत्म करना चाहती है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह चरमराया हुआ बताया और आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्ष के नेताओं को दबाने में जुटा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र अपने अधिकार और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं और उन पर केस दर्ज करना अन्याय है। युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके साथ अन्याय होने पर राजद चुप नहीं बैठेगी, बल्कि सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव नजदीक होने के कारण तेजस्वी इस मुद्दे को बड़ा बनाकर युवा वोटरों को अपने पक्ष में करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर, सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वह या तो केस वापस ले या फिर आंदोलन का सामना करे। अब सभी की निगाहें कल तक सरकार के फैसले पर टिकी हैं कि वह क्या कदम उठाती है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर यह इस्तीफा क्यों आया और क्या उन्होंने किसी दबाव में यह कदम उठाया है। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की असल सच्चाई को लेकर चर्चा बनी हुई है।1
- कोडरमा जिले के सुदूरवर्ती राजावर पंचायत स्थित रेंगैनियां गांव में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे पढ़ाई, सिंचाई, रोशनी और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हैं। पिछले मंगलवार को काफी प्रयास के बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर पहुंचाया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद इसे चालू नहीं किया गया है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि संबंधित बिजली मिस्त्री ट्रांसफार्मर चालू करने के लिए बार-बार पैसे की मांग कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले भी मिस्त्री की मांग पर कुछ राशि दे चुके हैं, लेकिन अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बार-बार अतिरिक्त पैसे देने में असमर्थ हैं। गांव में बिजली संकट के कारण बच्चे पेयजल के लिए लगाए गए सोलर सिस्टम से अपने मोबाइल फोन चार्ज करने को मजबूर हैं। रात के समय पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है और अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सिंचाई और घरेलू बिजली की अधिक खपत होने के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे कम क्षमता का ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। इसलिए वे लंबे समय से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कोडरमा के सांसद, स्थानीय विधायक और बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने व अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उपायुक्त से मांग की है कि यदि अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मियों की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। शीघ्र समाधान न होने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान मनोज राय, राजेंद्र राय, रामचंद्र राय, दिनेश राय, महेश राय, भोला चौधरी, लाल कुमार, अमित राय, परमेश्वर राय, गीता देवी, मानती देवी, रिंकी देवी, बबीता देवी, ललिता देवी और रिंकू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित नवलशाही थाना क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने भारी अफरा-तफरी मचा दी। अचानक सड़क पर आए हाथियों के झुंड ने थाना भवन के समीप लगी बैरिकेडिंग को तोड़-फोड़ डाला और थाना परिसर के भीतर प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए नवलशाही थाना के एसआई रवि प्रकाश पंडित ने सूझबूझ दिखाई और डंडे में आग जलाकर तथा पटाखे फोड़कर हाथियों को बाहर खदेड़ा। इस दौरान एक हाथी एक वाहन से टकरा भी गया, हालांकि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर पटाखे फोड़े और हाथियों को जंगल की ओर भगा दिया। हाथियों के लगातार उत्पात से परेशान स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही हाथी आबादी वाले इलाकों में आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जान-माल का खतरा लगातार बढ़ रहा है।4
- बिहार के बाढ़ में जदयू के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद डाक बंगला कक्ष में जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सरवन कुमार और मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने नेताओं का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने 'ललन सिंह जिंदाबाद' और 'अनंत सिंह जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार विकसित हुआ है तो बाढ़ भी विकसित होगा। वहीं बाढ़ को जिला बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में जब भी कोई नया जिला बनेगा, तो बाढ़ को ही जिला बनाया जाएगा।1
- अवैध विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसमें कोडरमा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।1