logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरामपुर घर के नजदीक रखी पुआल में लगी आग, आग की चपेट में आया कर जलकर हुआ खाक, बरात आगमन के दौरान बम पटाखा से आग लगने की जताई जा रही है संभावना, फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर पाया गया काबू, पुआल और कार पूरी तरह जलकर हुआ खाक,

8 hrs ago
user_Mr Dayashankar Yadav
Mr Dayashankar Yadav
Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

बलरामपुर घर के नजदीक रखी पुआल में लगी आग, आग की चपेट में आया कर जलकर हुआ खाक, बरात आगमन के दौरान बम पटाखा से आग लगने की जताई जा रही है संभावना, फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर पाया गया काबू, पुआल और कार पूरी तरह जलकर हुआ खाक,

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by Shoaib Siddiqui
    1
    Post by Shoaib Siddiqui
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया पुतला दहन, महिलाओं की बड़ी भागीदारी बलरामपुर,नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को बलरामपुर में एक विशाल पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम चौक पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत जाबर बाबा के निवास से हुई, जहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में श्रीराम चौक पहुंचे। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए इसके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास का विरोध कर रहा है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस मौके पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “नारी शक्ति का वंदन, भारत का अभिनंदन” के नारों के साथ हुआ।
    1
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया पुतला दहन, महिलाओं की बड़ी भागीदारी
बलरामपुर,नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को बलरामपुर में एक विशाल पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम चौक पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत जाबर बाबा के निवास से हुई, जहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में श्रीराम चौक पहुंचे।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए इसके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास का विरोध कर रहा है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।
इस मौके पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “नारी शक्ति का वंदन, भारत का अभिनंदन” के नारों के साथ हुआ।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र में गिलहरी और एक दुर्लभ “रंग प्यारी” चिड़िया का शिकार करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जंगल में किसी बड़े जंगली जानवर के शिकार की फिराक में थे। इसी दौरान उन्होंने बंदूक से गिलहरी और रंग प्यारी चिड़िया का शिकार कर लिया। वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नग भरमार बंदूक, पोटास और छर्रा बरामद किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि अवैध शिकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र में गिलहरी और एक दुर्लभ “रंग प्यारी” चिड़िया का शिकार करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जंगल में किसी बड़े जंगली जानवर के शिकार की फिराक में थे। इसी दौरान उन्होंने बंदूक से गिलहरी और रंग प्यारी चिड़िया का शिकार कर लिया। वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नग भरमार बंदूक, पोटास और छर्रा बरामद किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।
वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि अवैध शिकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे पटवारी 25000 का रिश्वत लेते पटवारी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में घूसखोरी चरम सीमा पर हैँ इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाएं कुछ भी काम नहीं होता। राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी एक ऐसा शब्द हैँ जिसकों राजस्व विभाग में घूसखोरी का प्रथम जड़ माना जा सकता हैँ। पटवारियों की घूसखोरी एवं कार्यशैली से पूरा राजस्व महकमा बदनामी का दंस झेलता नजर आता हैँ. ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला में देखने कों मिला जहाँ आवेदक रूप सिंह ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन बनवाने हेतु पटवारी सौरभ गोस्वामी से कई बार संपर्क किया। जिसके बाद पटवारी ने बिना सेवा शुल्क (रिश्वत) लिए काम नहीं करने का फरमान जारी कर दिया पटवारीवके फरमान जारी करने के बाद आवेदक काफ़ी परेशान था। पटवारी सौरभ गोस्वामी ने उक्त काम के बदले स्पष्ट रूप से 25 हजार रुपये की मांग रखी। प्रार्थी रूप सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत की रकम कम करने का काफी निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और अपनी मांग पर अड़ा रहा। जिसके बाद आवेदक ने ACB से शिकायत कर दी शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुरे प्लानिंग के साथ बुधवार को योजना के अनुसार, रूप सिंह केमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रूप सिंह ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की गड्डी थमाई, आस-पास सादे कपड़ों में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण था कि उसने रिश्वत के नोटों को छुआ है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर स्थित मुख्यालय रवाना हो गई।
    1
    रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे पटवारी 25000 का रिश्वत लेते पटवारी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार
सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में घूसखोरी चरम सीमा पर हैँ इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाएं कुछ भी काम नहीं होता।
राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी एक ऐसा शब्द हैँ जिसकों राजस्व विभाग में घूसखोरी का प्रथम जड़ माना जा सकता हैँ।
पटवारियों की घूसखोरी एवं कार्यशैली से पूरा राजस्व महकमा बदनामी का दंस झेलता नजर आता हैँ.
ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला में देखने कों मिला जहाँ आवेदक रूप सिंह ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन बनवाने हेतु पटवारी सौरभ गोस्वामी से कई बार संपर्क किया।
जिसके बाद पटवारी ने बिना सेवा शुल्क (रिश्वत) लिए काम नहीं करने का फरमान जारी कर दिया पटवारीवके फरमान जारी करने के बाद आवेदक काफ़ी परेशान था।
पटवारी सौरभ गोस्वामी ने उक्त काम के बदले स्पष्ट रूप से 25 हजार रुपये की मांग रखी। प्रार्थी रूप सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत की रकम कम करने का काफी निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और अपनी मांग पर अड़ा रहा।
जिसके बाद आवेदक ने ACB से शिकायत कर दी शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुरे प्लानिंग के साथ बुधवार को योजना के अनुसार, रूप सिंह केमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रूप सिंह ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की गड्डी थमाई, आस-पास सादे कपड़ों में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण था कि उसने रिश्वत के नोटों को छुआ है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर स्थित मुख्यालय रवाना हो गई।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 min ago
  • सीतापुर (सरगुजा), 22 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने मानव अधिकार संगठन का नाम लेकर ग्रामीणों को डराकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक इनोवा वाहन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना सीतापुर क्षेत्र के ग्राम नकना निवासी सुरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे 6 अज्ञात लोग खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने घर की तलाशी लेते हुए अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग की और केस में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण प्रार्थी ने 4 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने गांव के दूसरे मोहल्ले में पहुंचकर बिंदु महंत के घर भी इसी तरह दबाव बनाया और क्लीनिक चलाने का आरोप लगाते हुए 1 लाख रुपये की मांग की। वहां से भी 1 हजार रुपये वसूल कर फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सरगुजा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसी तरह वसूली करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों में श्याम लाल सारथी, रामाकांत मिंज, अनुज भगत, आकाश केरकेट्टा, अबित खेस एवं एक महिला शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं और संगठित तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं, इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के फर्जी संगठनों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    1
    सीतापुर (सरगुजा), 22 अप्रैल 2026।
सरगुजा पुलिस ने मानव अधिकार संगठन का नाम लेकर ग्रामीणों को डराकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक इनोवा वाहन जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सीतापुर क्षेत्र के ग्राम नकना निवासी सुरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे 6 अज्ञात लोग खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने घर की तलाशी लेते हुए अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग की और केस में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण प्रार्थी ने 4 हजार रुपये दे दिए।
इसके बाद आरोपियों ने गांव के दूसरे मोहल्ले में पहुंचकर बिंदु महंत के घर भी इसी तरह दबाव बनाया और क्लीनिक चलाने का आरोप लगाते हुए 1 लाख रुपये की मांग की। वहां से भी 1 हजार रुपये वसूल कर फरार हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सरगुजा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसी तरह वसूली करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों में श्याम लाल सारथी, रामाकांत मिंज, अनुज भगत, आकाश केरकेट्टा, अबित खेस एवं एक महिला शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं और संगठित तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं, इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के फर्जी संगठनों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • न्यूजवॉल सरगुजा | सीतापुर थाना डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों से वसूली करने वाले गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को डराकर-धमकाकर कुल 5000 रुपये की वसूली की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5000/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया है। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। 📌 मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार, निवासी नकना, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा द्वारा दिनांक 21/04/2026 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12:30 बजे 06 अज्ञात व्यक्ति स्वयं को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर बिना अनुमति घर में घुस गए। आरोपियों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए मानसिक दबाव बनाकर 20,000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर केस में फंसाने की धमकी दी गई। भयवश प्रार्थी ने 4000 रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी दूसरे पारा में जाकर श्रीमती बिन्दू महंत के घर में घुसे और दवाई देखकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाकर 1 लाख रुपये की मांग की। पूरे परिवार को डराकर 1000 रुपये और वसूले गए। इस रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/26, धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 👮 पुलिस कार्यवाही मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की लगातार तलाश की। सतत प्रयासों के बाद 06 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 👥 गिरफ्तार आरोपी श्याम लाल सारथी (54 वर्ष), निवासी जोडीडीप, थाना रायगढ़ रामाकांत मिंज (34 वर्ष), निवासी कोतरा रोड, रायगढ़ अनुज भगत (37 वर्ष), निवासी गोधनपुर, थाना गांधीनगर आकाश केरकेट्टा (27 वर्ष), निवासी नमनाकला, अम्बिकापुर अबित खेस (27 वर्ष), निवासी विश्रामपुर, जिला सूरजपुर एक महिला आरोपी 🧾 आरोपियों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20/04/2026 को देवरी (बतौली) क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बताकर पैसे वसूले गए। इसके बाद लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में भी लोगों को डराकर पैसे लिए गए। 21/04/2026 को ग्राम नकना, थाना सीतापुर में दो घरों से क्रमशः 4000 और 1000 रुपये वसूले गए, जिन्हें आपस में बांट लिया गया। आरोपियों के पास से 5000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया गया है। ⚖️ अपराध में बढ़ाई गई धाराएं प्रकरण में आगे जांच के दौरान धारा 333, 61(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 👮 पुलिस टीम की भूमिका इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, महिला आरक्षक आशावती, आरक्षक मनोहर कुमार, प्रमित भगत, राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, देवव्रत सिंह एवं सेवक प्रसाद की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    न्यूजवॉल सरगुजा | सीतापुर थाना डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों से वसूली करने वाले गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को डराकर-धमकाकर कुल 5000 रुपये की वसूली की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5000/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया है। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
📌 मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार, निवासी नकना, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा द्वारा दिनांक 21/04/2026 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12:30 बजे 06 अज्ञात व्यक्ति स्वयं को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर बिना अनुमति घर में घुस गए।
आरोपियों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए मानसिक दबाव बनाकर 20,000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर केस में फंसाने की धमकी दी गई। भयवश प्रार्थी ने 4000 रुपये दे दिए।
इसके बाद आरोपी दूसरे पारा में जाकर श्रीमती बिन्दू महंत के घर में घुसे और दवाई देखकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाकर 1 लाख रुपये की मांग की। पूरे परिवार को डराकर 1000 रुपये और वसूले गए।
इस रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/26, धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
👮 पुलिस कार्यवाही
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की लगातार तलाश की। सतत प्रयासों के बाद 06 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
👥 गिरफ्तार आरोपी
श्याम लाल सारथी (54 वर्ष), निवासी जोडीडीप, थाना रायगढ़
रामाकांत मिंज (34 वर्ष), निवासी कोतरा रोड, रायगढ़
अनुज भगत (37 वर्ष), निवासी गोधनपुर, थाना गांधीनगर
आकाश केरकेट्टा (27 वर्ष), निवासी नमनाकला, अम्बिकापुर
अबित खेस (27 वर्ष), निवासी विश्रामपुर, जिला सूरजपुर
एक महिला आरोपी
🧾 आरोपियों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20/04/2026 को देवरी (बतौली) क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बताकर पैसे वसूले गए। इसके बाद लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में भी लोगों को डराकर पैसे लिए गए।
21/04/2026 को ग्राम नकना, थाना सीतापुर में दो घरों से क्रमशः 4000 और 1000 रुपये वसूले गए, जिन्हें आपस में बांट लिया गया।
आरोपियों के पास से 5000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया गया है।
⚖️ अपराध में बढ़ाई गई धाराएं
प्रकरण में आगे जांच के दौरान धारा 333, 61(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
👮 पुलिस टीम की भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, महिला आरक्षक आशावती, आरक्षक मनोहर कुमार, प्रमित भगत, राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, देवव्रत सिंह एवं सेवक प्रसाद की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Rakesh Jaiswal
    Rakesh Jaiswal
    Voice of people अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Shoaib Siddiqui
    1
    Post by Shoaib Siddiqui
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.