छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर,*यादव मोहल्ले में किया जनसंपर्क, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, मिल रहा है भरपूर समर्थन* *छीपाबड़ौद - बारां* ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इसी क्रम में आज नरेंद्र कुशवाह ने छीपाबड़ौद कस्बे के यादव मोहल्ले में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नरेंद्र कुशवाह को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों की संख्या में समर्थक साथ रहे और पूरे जोश के साथ प्रचार-प्रसार किया। लोगों ने एक स्वर में नरेंद्र कुशवाह को अपना समर्थन देने की बात कही।
छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर,*यादव मोहल्ले में किया जनसंपर्क, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, मिल रहा है भरपूर समर्थन* *छीपाबड़ौद - बारां* ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इसी क्रम में आज नरेंद्र कुशवाह ने छीपाबड़ौद कस्बे के यादव मोहल्ले में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नरेंद्र कुशवाह को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों की संख्या में समर्थक साथ रहे और पूरे जोश के साथ प्रचार-प्रसार किया। लोगों ने एक स्वर में नरेंद्र कुशवाह को अपना समर्थन देने की बात कही।
- ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई छीपाबड़ौद - बारां ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कस्बे में जुलूस निकाला गया। उक्त प्रकरण में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका से प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रकरण के संबंध में समझौता वार्ता उपखंड अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, डिप्टी ताराचंद, सीआई गंभीर सिंह एवं कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, उप शाखा अध्यक्ष राहुल मीणा की उपस्थिति में हुई। राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा छीपाबड़ौद, जिला बारां, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ यह अपेक्षा करता है कि राजकीय कार्यों के निर्वहन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। राजकीय कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं निर्बाध रूप से राजकार्य संपादन के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। राजस्थान पटवार संघ कर्मचारियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा गोयल के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन सारथल में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रमा चेतन गोयल के समर्थन में हम सबके लाडले विधायक श्रीमान प्रताप सिंह सिंघवी जी के सानिध्य में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस दौरान छीपाबड़ौद पंचायत समिति प्रधान नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह (निप्पू बना), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,राज सिंह चौधरी, प्रेमचंद लोधा, पूर्व प्रधान उद्दालाल मीणा, सहित अनेक सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे4
- सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर खानपुर क्षेत्र के सूमर कस्बे में उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक सरपंच उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचा। फार्म जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई। उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा करने का अवसर देने की मांग की।1
- राजीनामा हुआ, फिर भी नहीं छूटा पीछा! छतरपुर में 2 हजार रुपये लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल छतरपुर में 2 हजार रुपये लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल 22 हजार के लेन-देन विवाद में समझौते के बाद भी परेशान करने का आरोप; 5 हजार रुपये मांगने का दावा, पुलिस के आधिकारिक पक्ष का इंतजार छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर 2 हजार रुपये लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फरियादी भवानीदीन प्रजापति ने वीडियो मीडिया को सौंपते हुए आरोप लगाया कि 22 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद सुलझने और राजीनामा होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा था। फरियादी के मुताबिक, वह दिव्यांग हैं और उनकी एक आंख से दिखाई नहीं देता। उनका आरोप है कि मामला निपटाने के लिए उनसे 5 हजार रुपये मांगे गए थे। इसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपये दिए और इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बैग में रुपये रखने का दृश्य भी वीडियो में होने का दावा फरियादी द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में कथित तौर पर एसी सीताराम नामक पुलिसकर्मी बैग खुलवाकर उसमें रुपये रखते दिखाई देते हैं। रिकॉर्डिंग को लेकर सवाल पूछे जाने की आवाज सुनाई देने की बात भी कही गई है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसकी पूरी परिस्थितियों की जांच होना बाकी है। शिकायत और विभागीय कार्रवाई पर नजर फरियादी ने अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। फिलहाल, संबंधित पुलिसकर्मी का आधिकारिक पक्ष और विभाग की ओर से कार्रवाई की पुष्टि सामने नहीं आई है। वीडियो में दिख रही गतिविधियों के आधार पर ही रिश्वत लेने का अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता; मामले की निष्पक्ष जांच से ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी। बड़ा सवाल: जब विवाद में राजीनामा हो चुका था, तो क्या फरियादी को दोबारा थाने या पुलिसकर्मी के पास जाना पड़ रहा था? यदि रुपये मांगने का आरोप सही है, तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?1
- झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- स्वच्छ भारत की गाड़ी गली में आई, तो कवि ने गुनगुनाया स्वच्छता का राग झालावाड़ (राजस्थान) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे घर-घर कचरा संग्रह अभियान ने आज सुबह झालावाड़ की गलियों में एक नया रंग भर दिया। जब स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ झालावाड़ की गाड़ी कचरा लेने के लिए गली में पहुंची, तो इस दृश्य को देखकर स्थानीय कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन गुनगुना ने स्वच्छता का गुनगुनाया राग l आज सुबह कचरा संग्रह वाहन के चालक द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। कवि शैलेंद्र जैन गुनगुना ने बताया कि जब गाड़ी उनके घर के सामने आई, तो उन्होंने देखा कि किस प्रकार नगर परिषद के सफाई कर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इसी कार्य को सम्मान देने और आमजन को जागरूक करने उन्होंने कहा - "स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, संस्कार है। जब तक हम अपना कचरा गाड़ी में नहीं डालेंगे, तब तक झालावाड़ स्वच्छ नहीं बनेगा। यह गाड़ी सिर्फ कचरा नहीं ले जाती, यह हमारे शहर की बीमारियों को भी दूर ले जाती है।" कवि गुनगुना ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही स्वच्छता वाहन में डालें और अपने गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।1
- छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर,*यादव मोहल्ले में किया जनसंपर्क, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, मिल रहा है भरपूर समर्थन* *छीपाबड़ौद - बारां* ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र कुशवाह का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इसी क्रम में आज नरेंद्र कुशवाह ने छीपाबड़ौद कस्बे के यादव मोहल्ले में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नरेंद्र कुशवाह को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों की संख्या में समर्थक साथ रहे और पूरे जोश के साथ प्रचार-प्रसार किया। लोगों ने एक स्वर में नरेंद्र कुशवाह को अपना समर्थन देने की बात कही।4
- पनवाड़ हरिश्चंद्र सागर नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी पनवाड़ सांगोद रोड स्थित सरखंडिया और पनवाड़ के बीच हरिश्चंद्र सागर नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोटा जिले की सांगोद तहसील के खजुरी गांव निवासी पवन नागर (27) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।2