मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक *मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा कर दिए निर्देश अगली बैठक में नई परियोजनाओं को भी किया जाए शामिल अयोध्या 30 अप्रैल 2026 (सू0वि0): मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अपर आयुक्त श्री अजयकांत सैनी, जिलाधिकारी अयोध्या श्री शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी सुल्तानपुर श्री इंद्रजीत सिंह, जिलाधिकारी अमेठी श्री संजय चौहान, जिलाधिकारी अंबेडकर नगर ईशा प्रिया व जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं मंडल के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान सभी जनपदों को बी श्रेणी से ए श्रेणी में लाने तथा अवशेष परिवारों को शीघ्र शामिल करने को कहा। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की समीक्षा में सुल्तानपुर में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को तेजी लाने तथा उप निदेशक पर्यटन को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण कर कार्यों में गति लाने पर बल दिया। आईसीडीएस एवं पोषण अभियान में जनपदों की रैंकिंग सुधारने, युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम, ओपन जिम एवं अयोध्या में मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा में हल्कारा का पुरवा, मौदहा तथा तमसा नदी पर निर्माणाधीन परियोजनाओं को बरसात से पूर्व पूर्ण करने को कहा गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत टूलकिट वितरण समय से पूर्ण कराने, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में प्रगति तेज करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के निरस्त आवेदनों की समीक्षा कर कारण स्पष्ट करने को कहा गया। पीएम कुसुम योजना, एग्री स्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे, मिनीकिट वितरण एवं मक्का विकास कार्यक्रम में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पशुधन विभाग की समीक्षा में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु गौशालाओं के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मनरेगा के तहत तालाब निर्माण, नेपियर घास उत्पादन, पशुओं की टैगिंग एवं टीकाकरण कराने पर जोर दिया गया। कुटकुट योजना एवं नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, पंचायत सहायकों की भर्ती, बीसी सखी एवं विद्युत सखी कार्यक्रम, तथा मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, डिजिटल लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकों एवं फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। अंत में मंडलायुक्त श्री राजेश ने निर्देशित किया कि अगली बैठक में नए बिंदुओं को भी शामिल किया जाए तथा बैठक में पाई गई कमियों को समय रहते दूर कर लिया जाए। मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की बैठक के अलावा कानून व्यवस्था एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता को लेकर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस अयोध्या इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी अयोध्या पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस से जुड़े पत्रकारों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के संरक्षक व दैनिक भास्कर के पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को 29 अप्रैल 2026 को राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दलाल कहा और देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि पत्रकार ने एक खबर के संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था। फोन न उठने पर उन्होंने प्राचार्य से बयान ले लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो चिकित्सक ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि डीएम या मुख्यमंत्री से शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। पीड़ित पत्रकार ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग किया है। इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी । ज्ञापन सौंपने वालों में कुशल चन्द्र मिश्र, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू,आकाश सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रुपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दूबे, खालिद रशीद, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, राहुल मिश्रा,महेंद्र, प्रशांत, नरेंद्र मिश्रा, क्षितिज साधवानी, आशु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, ,नरेंद्र मिश्रा,मनोज शर्मा, लव कुमार पांडेय, अंबिका नंदन त्रिपाठी ,संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, राकेश सिंह, महेश शंकर,, गुलजार खान,डॉ अंशुमान मित्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।1
- राधे-राधे सभी हमारे मित्रों को आपका दिन शुभ मंगलमय।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अखंडनगर, सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पीआरवी जवान की आत्मा की शांति हेतु आयोजित तेरहवीं संस्कार में आज भारी संख्या में लोगों ने पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विदित हो कि कर्तव्य पथ पर तैनात उक्त जवान की कुछ दिनों पूर्व एक दुखद सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। आज उनके पैतृक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों सहित पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की। मौके पर उपस्थित रिपोर्टर दुर्गा सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें उपस्थित लोगों ने संबल प्रदान किया।1
- Post by Raju.u.p.441
- सीओ नीतीश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात नियंत्रित किए। परिजनों को समझाया गया। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बाबा बैजनाथ पर भारी बारिश लेकिन उत्साह बहुत अधिक बाबा के भक्तों का।1
- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनिया के मजरा चौधरी का पुरवा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद ने हिं*सक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव की रहने वाली शशि यादव नामक युवती को पड़ोसी हरिनाथ, प्रिंस समेत चार-पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवती को लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से पीटते हुए ल*हूलु*हान कर दिया तथा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। गंभीर हालत में घायल शशि यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर थाना पूरा कलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रामकरण रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सूरज द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस स्वयं मौके पर पहुंची थी और दो आरोपियों को पकड़कर ला रही थी, लेकिन भीड़भाड़ व अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 👉 फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- जाना बाजार (अयोध्या): क्षेत्र के ओझाने गांव में बुधवार दोपहर आए भीषण तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर के सामने लगे महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग साधू सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ओझाने निवासी साधू सिंह 75वर्ष बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आए तेज तूफान के कारण घर के सामने स्थित महुआ के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिरने लगी। डाल गिरने की आवाज सुनकर साधू सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और भारी-भरकम डाल की चपेट में आ गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट, दुर्गा सिंह2