रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार, वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे रेहान रज़ा को कोरिया जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि रेहान रज़ा कोरिया जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त कोरिया जिला प्रभारी रेहान रज़ा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह प्रदेश नेतृत्व और संगठन का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही, वे संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी मेहनत व भरोसे के साथ कार्य करते रहेंगे।
रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार, वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे रेहान रज़ा को कोरिया जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि रेहान रज़ा कोरिया जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त कोरिया जिला प्रभारी रेहान रज़ा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह प्रदेश नेतृत्व और संगठन का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही, वे संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी मेहनत व भरोसे के साथ कार्य करते रहेंगे।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महान लोक कलाकार और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के दौरान तीजन बाई के अमूल्य योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला, सशक्त प्रस्तुति और समर्पण के बल पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को देश और दुनिया भर में एक नई पहचान दिलाई है। उनका यह महान योगदान हमेशा सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उन्हें अत्यंत श्रद्धा के साथ याद करेंगी।1
- रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार, वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे रेहान रज़ा को कोरिया जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि रेहान रज़ा कोरिया जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त कोरिया जिला प्रभारी रेहान रज़ा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह प्रदेश नेतृत्व और संगठन का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही, वे संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी मेहनत व भरोसे के साथ कार्य करते रहेंगे।1
- सरगुजा के परसा में आज आसमान में बहुत ज्यादा बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम के इस हाल की वजह से किसान भाइयों के लिए परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है क्योंकि फसल करने का समय भी निकलता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि अगले दो-चार दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।1
- अंबिकापुर के गांधी नगर के पास स्थित कोयतूर बाजार में आदिवासी साहित्य, संस्कृति और आभूषणों सहित सभी प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध हैं। यहां आने वाले लोगों के लिए आदिवासी संस्कृति और साहित्य से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं।1
- रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पंडरी थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर अभिषेक राय उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय इस आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक समेत कुल चार वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी, चोरी और डकैती सहित 15 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह अपने भाई के साथ मिलकर पंडरी और विधानसभा सहित अलग-अलग क्षेत्रों से वाहनों की चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के लिए चोरी की गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल देता था। इस मामले में आरोपी का भाई फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।1
- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं लोक कला की महान हस्ती तीजन बाई के निधन पर शोक संदेश पढ़ते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदन के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधानसभा में मौजूद सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में तीजन बाई के अमूल्य योगदान को अत्यंत आदरपूर्वक याद किया।1
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस की मौजूदगी में पत्रकार अमित पांडेय की बेरहमी से पिटाई का बेहद संगीन मामला सामने आया है। एक बेबस परिवार की बेशकीमती जमीन को फर्जीवाड़े से हड़पने और विरोध करने पर भू-स्वामी की हत्या करने वाले कथित भू-माफियाओं का पर्दाफाश करने की सजा पत्रकार को इस तरह भुगतनी पड़ी है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे सूबे में 'सुशासन' के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं और इलाके की न्यायप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि थाने के भीतर, पुलिस बल और खुद एसडीओपी (SDOP) ध्रुवेश जायसवाल की मौजूदगी में सत्ता से जुड़े गुंडों ने पत्रकार के गिरेबान पर हाथ डाला और उन्हें बेरहमी से लहूलुहान कर दिया, जबकि कानून के रखवाले मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। यह सवाल बेहद तेजी से उठ रहा है कि क्या खुद एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने ही भू-माफियाओं से साठगांठ कर साजिश के तहत पत्रकार को थाने बुलवाया था ताकि गुंडे पुलिस के 'सुरक्षित घेरे' में अपनी भड़ास निकाल सकें। एसडीओपी का इतिहास भी काफी दागदार रहा है; बलरामपुर (वाड्रफनगर) में पदस्थापना के दौरान भी उन पर कोयला-रेत माफिया से मिलकर निर्भीक पत्रकारों को फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच के निर्देश मानवाधिकार आयोग (NHRC) को देने पड़े थे। इसके अलावा सरगुजा (अम्बिकापुर) कार्यकाल के दौरान आदिवासियों, विशेषकर पहाड़ी कोरवाओं के लाखों रुपये डकारने वाले भ्रष्ट एनजीओ को मूक संरक्षण देने के मामले में भी उनकी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही थी। पत्थलगांव को रसूखदार व्यापारियों और 'सेठों' का गढ़ माना जाता है, जहाँ अरबों रुपये के जमीन फर्जीवाड़े, कोयला चोरी, अवैध रेत खनन और नकली बीज बेचने जैसे काले धंधे चलते हैं। जब पत्रकार अमित पांडेय ने इनके काले कारनामों को बेनकाब किया, तो इन रसूखदारों ने पुलिस को अपनी 'प्राइवेट सिक्योरिटी' की तरह इस्तेमाल किया। सच दिखाने वाले ईमानदार पत्रकार को डराने के लिए अब उन पर वसूली (Extortion) के झूठे केस थोपने की धमकी देकर चरित्र हनन की घटिया साजिशें रची जा रही हैं। इस संकट की घड़ी में भी सत्ता की चाटुकारिता करने वाले कुछ स्वयंभू पत्रकार और प्रेस क्लब के दलाल रसूखदारों के तलवे चाटने में व्यस्त हैं और पीड़ित पत्रकार के खिलाफ खड़े हैं। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की भूमिका भी पूरी तरह रीढ़विहीन नजर आ रही है। कांग्रेस के बड़े नेता केवल अपने बंद कमरों में बैठकर सोशल मीडिया पर निंदा-प्रस्ताव के दो-चार पोस्ट डालकर कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं, क्योंकि पत्थलगांव के इन 'सेठों' के तार कांग्रेस के बड़े नेताओं की जेबों से भी जुड़े हुए हैं। सबसे बड़ा विरोधाभास यह है कि सरगुजा संभाग से आने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा), जो इस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं, अपने ही क्षेत्र में हुई इतनी बड़ी वारदात पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। सुशासन के नाम पर चल रहे इस नंगे नाच के खिलाफ अब सीधे 'जनता बनाम व्यवस्था' की जंग छिड़ गई है और लोग सोशल मीडिया पर आरोपी एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल को सस्पेंड करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।1