logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :ईओ पर लगे घर बुलाकर चप्पल से पीटने के आरोप, अधिशाषी अधिकारी ने किया ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार मौदहा हमीरपुर। नगरपालिका परिषद में आउट सोर्सिंग कर्मचारी ने घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार करते हुए मामला निराधार बताया है। कस्बे की नगरपालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारी और सफाई गाडी के चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में तहरीर देने के साथ वीडियो बयान देकर बताया कि,मंगलवार सुबह जब वह सफाई गाडी लेकर एम. आर. एफ. सेंटर गया था तभी कम्प्यूटर आपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर बताया कि अधिशाषी अधिकारी ने आवास पर बुलाया है। विकास कुमार का कहना है कि जब वह उनके आवास पर पहुंचा तो अधिशाषी अधिकारी गाडियों की जानकारी कर नाराज हो गई और मारपीट शुरू कर दी।और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की, पीडित विकास का कहना है कि यदि कुछ कमिया थीं तो अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर को विभागीय कार्यवाही करना चाहिए।साथ ही विकास ने मौके पर सफाई नायक जबीर और स्वयं के साथ चालक फुरकान के होने की बात कही है लेकिन नगरपालिका के अधिकारी से जुडा मामला होने के चलते सभी कुछ बताने से बच रहे हैं। वहीं इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर आई है। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने मामले को पूरी तरह से निराधार बताते हुए ऐसी किसी घटना की जानकारी तक होने से इनकार किया है।

1 day ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

हमीरपुर :ईओ पर लगे घर बुलाकर चप्पल से पीटने के आरोप, अधिशाषी अधिकारी ने किया ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार मौदहा हमीरपुर। नगरपालिका परिषद में आउट सोर्सिंग कर्मचारी ने घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार करते हुए मामला निराधार बताया है। कस्बे की नगरपालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारी और सफाई गाडी के चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में तहरीर देने के साथ वीडियो बयान देकर बताया कि,मंगलवार सुबह जब वह सफाई गाडी लेकर एम. आर. एफ. सेंटर गया था तभी कम्प्यूटर आपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर बताया कि अधिशाषी अधिकारी ने आवास पर बुलाया है। विकास कुमार का कहना है कि जब वह उनके आवास पर पहुंचा तो अधिशाषी अधिकारी गाडियों की जानकारी कर नाराज हो गई और मारपीट शुरू कर दी।और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की, पीडित विकास का कहना है कि यदि कुछ कमिया थीं तो अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर को विभागीय कार्यवाही करना चाहिए।साथ ही विकास ने मौके पर सफाई नायक जबीर और स्वयं के साथ चालक फुरकान के होने की बात कही है लेकिन नगरपालिका के अधिकारी से जुडा मामला होने के चलते सभी कुछ बताने से बच रहे हैं। वहीं इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर आई है। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने मामले को पूरी तरह से निराधार बताते हुए ऐसी किसी घटना की जानकारी तक होने से इनकार किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत क्षेत्र रिहुंठा से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव की राजनैतिक छवि धूमिल करने की मंशा से अराजकतत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लेखों एवं एआई द्वारा जनित फर्जी तस्वीर व भ्रामक खबर प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के रामसजीवन यादव की राजनैतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षियों द्वारा षड्यंत्र करके बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।ज्ञापन में मांग की गयी है कि इस षड़यंत्र में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक पुष्पेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चंद्रशेखर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, सुरेंद्र राजपूत, चन्द्रवती वर्मा, मनप्यारे निषाद, माया वाल्मीकि, दानिश खान, मानसिंह यादव, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव, बीटू यादव, गोलू यादव, ओम प्रकाश सोनकर वारसी, शाकिर खान, बीरबल चौधरी, मानवेन्द्र यादव, राम स्वरूप, हर नारायण निषाद, शिवनारायण आचार्य, राजेश विश्वकर्मा, महेश यादव फौजी, गया प्रसाद अनुरागी, परसुराम प्रजापति, दीपक वर्मा, नईम खान, मेराज राइन, मो सलीम, लालता सिंह खंगार, सुभान कुरैशी, विकेश यादव, प्रियम यादव, नीलेश श्रीवास, धर्मेन्द्र यादव, पवन यादव, प्रमोद, आशू, श्याम जी, अभय प्रताप सिंह परिहार, वर्षा नामदेव, स्वेता यादव, रानी कुशवाहा, उमा, रानी, पूनम कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    हमीरपुर। सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत क्षेत्र रिहुंठा से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव की राजनैतिक छवि धूमिल करने की मंशा से अराजकतत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लेखों एवं एआई द्वारा जनित फर्जी तस्वीर व भ्रामक खबर प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के रामसजीवन यादव की राजनैतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षियों द्वारा षड्यंत्र करके बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।ज्ञापन में मांग की गयी है कि इस षड़यंत्र में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक पुष्पेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चंद्रशेखर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, सुरेंद्र राजपूत, चन्द्रवती वर्मा, मनप्यारे निषाद, माया वाल्मीकि, दानिश खान, मानसिंह यादव, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव, बीटू यादव, गोलू यादव, ओम प्रकाश सोनकर वारसी, शाकिर खान, बीरबल चौधरी, मानवेन्द्र यादव, राम स्वरूप, हर नारायण निषाद, शिवनारायण आचार्य, राजेश विश्वकर्मा, महेश यादव फौजी, गया प्रसाद अनुरागी, परसुराम प्रजापति, दीपक वर्मा, नईम खान, मेराज राइन, मो सलीम, लालता सिंह खंगार, सुभान कुरैशी, विकेश यादव, प्रियम यादव, नीलेश श्रीवास, धर्मेन्द्र यादव, पवन यादव, प्रमोद, आशू, श्याम जी, अभय प्रताप सिंह परिहार, वर्षा नामदेव, स्वेता यादव, रानी कुशवाहा, उमा, रानी, पूनम कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने अपनी कुलथित विचारधारा के चलते नाम को परिवर्तित करने के साथ-साथ उसके स्वरूप को भी बदल दिया गया, पूर्व में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी तत्काल सुलभ कराई जाती थी लेकिन इस सरकार में जनपद ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं संविदा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक का बकाया कई करोड़ शेष है, जो कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं, गरीब मजदूर जनपद से दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं, तत्काल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
    1
    *नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते  हुए  मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने अपनी कुलथित विचारधारा के चलते नाम को परिवर्तित करने के साथ-साथ उसके स्वरूप को भी बदल दिया गया, पूर्व में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी तत्काल सुलभ कराई जाती थी लेकिन इस सरकार में जनपद ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं संविदा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक का बकाया कई करोड़ शेष है, जो कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं, गरीब मजदूर जनपद से दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं, तत्काल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • साहू राठौर समाज द्वारा मां कर्माबाई जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई, शहर में निकाली गई शोभायात्रा ।
    1
    साहू राठौर समाज द्वारा मां कर्माबाई जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई, शहर में निकाली गई शोभायात्रा ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हमीरपुर - हमीरपुर में जिला पूर्ति विभाग की गैस एंजेसियों में छापेमारी, गैस की कालाबाजारी रोकने के मकशद से टीम ने अलग अलग चार जगहों पर छापेमारी की, सुरौली बुजुर्ग गांव में बसपा नेता के बेटे की गैस एजेंसी में टीम को बडा गडबडझाला मिला, गैस एजेंसी के स्टाक में सैकडों की संख्या में गैस सिलेंडर कम मिले, छापेमारी के दौरान टीम ने चारों जगहों से 18 गैस सिलेंडर जब्त किए, टीम ने पूरी रिपोर्ट डीएम घनश्याम मीना को भेजी, पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव और सुमेरपुर कस्बे में स्वीट्स हाउस में छापेमारी की गई...।।
    4
    हमीरपुर - हमीरपुर में जिला पूर्ति विभाग की गैस एंजेसियों में छापेमारी,
गैस की कालाबाजारी रोकने के मकशद से टीम ने अलग अलग चार जगहों पर छापेमारी की,
सुरौली बुजुर्ग गांव में बसपा नेता के बेटे की गैस एजेंसी में टीम को बडा गडबडझाला मिला,
गैस एजेंसी के स्टाक में सैकडों की संख्या में गैस सिलेंडर कम मिले,
छापेमारी के दौरान टीम ने चारों जगहों से 18 गैस सिलेंडर जब्त किए,
टीम ने पूरी रिपोर्ट डीएम घनश्याम मीना को भेजी,
पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई,
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव और सुमेरपुर कस्बे में स्वीट्स हाउस में छापेमारी की गई...।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मजदूर व रोजगार सेवक का 8 महीने वेतन नहीं दिया गया संविदा कर्मचारी एवं मजदूर को मजदूरी नहीं दी गई इसलिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षकारी सहित पहुंचे कर विकास भवन मुख्य विकास को ज्ञापन दिया
    1
    मजदूर व रोजगार सेवक का 8 महीने वेतन नहीं दिया गया संविदा कर्मचारी एवं मजदूर को मजदूरी नहीं दी गई इसलिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षकारी सहित पहुंचे  कर विकास भवन मुख्य विकास को ज्ञापन दिया
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बांदा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद बांदा की समस्त तहसीलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसी अभियान के तहत तहसील सदर बांदा में उप जिलाधिकारी नमन मेहता के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, नायब तहसीलदार तथा पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा 15 मार्च 2026 को नगर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका परिषद बांदा के अंतर्गत संचालित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं गैस एजेंसियों पर की गई, जिसमें प्रमुख रूप से साई दरबार रेस्टोरेंट, सारंग होटल, सिग्नेचर रेस्टोरेंट, संकल्प इंडेन गैस एजेंसी तथा आराधना इंडेन गैस एजेंसी शामिल रहीं। जांच का मुख्य उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं विशेषकर रसोई गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाना था। होटल साई दरबार में पकड़ी गई बड़ी अनियमितता छापेमारी के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर मौके पर पाए गए। इनमें 3 सिलेंडर व्यावसायिक श्रेणी के जबकि 9 सिलेंडर घरेलू श्रेणी के थे। जब टीम द्वारा इन घरेलू सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की गई तो होटल संचालक कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान तीन घरेलू गैस कनेक्शनों की पासबुक जब्त की गईं, जो निम्न उपभोक्ताओं के नाम पर पाई गईं— श्रीमती शोभा देवी पत्नी बब्लू, निवासी नोनिया मोहल्ला, बांदा (ग्राहक संख्या-331147, आराधना इंडेन गैस सर्विस) श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी लाखनलाल, निवासी शम्भू नगर, बांदा (ग्राहक संख्या-704812151, शर्मीला इंडेन गैस सर्विस, स्वराज कॉलोनी रोड) श्रीमती प्रभा देवी पत्नी अशोक, निवासी ग्राम धाधूराम डेरा, एचपी गैस ग्रामीण वितरण, ग्राम मवई बुजुर्ग प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि होटल संचालक द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं से सिलेंडर मंगवाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। साथ ही बिना किसी वैध अनुमति के बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण भी किया गया था। यह कृत्य एलपीजी (रेगुलेशन) कंट्रोल ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर थाना कोतवाली नगर में होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। आराधना इंडेन गैस एजेंसी में कालाबाजारी का बड़ा खुलासा जांच के दौरान अराधना इंडेन गैस एजेंसी (डीसीडीएफ कंपाउंड, बांदा) में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम की जांच में सामने आया कि— 14.2 किग्रा के लगभग 600 घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई 19.5 किग्रा के करीब 115 व्यावसायिक सिलेंडरों में भी गड़बड़ी पाई गई इसके अलावा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उन्हें बिना गैस सिलेंडर प्राप्त हुए ही उनके मोबाइल नंबर पर बुकिंग एवं डिलीवरी के संदेश प्राप्त हो गए। जांच में इन शिकायतों की पुष्टि हुई, जिससे यह साफ हो गया कि एजेंसी द्वारा फर्जी डिलीवरी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। इस प्रकार एजेंसी संचालक द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों श्रेणी के सिलेंडरों का दुरुपयोग और बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की गई, जो एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर-2000 का उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत गंभीर अपराध है। इस मामले में भी थाना कोतवाली नगर में एजेंसी संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन का सख्त रुख जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि जनपद में आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध हो सके और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
    1
    बांदा।
शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद बांदा की समस्त तहसीलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसी अभियान के तहत तहसील सदर बांदा में उप जिलाधिकारी नमन मेहता के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, नायब तहसीलदार तथा पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा 15 मार्च 2026 को नगर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया।
यह कार्रवाई नगर पालिका परिषद बांदा के अंतर्गत संचालित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं गैस एजेंसियों पर की गई, जिसमें प्रमुख रूप से साई दरबार रेस्टोरेंट, सारंग होटल, सिग्नेचर रेस्टोरेंट, संकल्प इंडेन गैस एजेंसी तथा आराधना इंडेन गैस एजेंसी शामिल रहीं। जांच का मुख्य उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं विशेषकर रसोई गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाना था।
होटल साई दरबार में पकड़ी गई बड़ी अनियमितता
छापेमारी के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर मौके पर पाए गए। इनमें 3 सिलेंडर व्यावसायिक श्रेणी के जबकि 9 सिलेंडर घरेलू श्रेणी के थे। जब टीम द्वारा इन घरेलू सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की गई तो होटल संचालक कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच के दौरान तीन घरेलू गैस कनेक्शनों की पासबुक जब्त की गईं, जो निम्न उपभोक्ताओं के नाम पर पाई गईं—
श्रीमती शोभा देवी पत्नी बब्लू, निवासी नोनिया मोहल्ला, बांदा (ग्राहक संख्या-331147, आराधना इंडेन गैस सर्विस)
श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी लाखनलाल, निवासी शम्भू नगर, बांदा (ग्राहक संख्या-704812151, शर्मीला इंडेन गैस सर्विस, स्वराज कॉलोनी रोड)
श्रीमती प्रभा देवी पत्नी अशोक, निवासी ग्राम धाधूराम डेरा, एचपी गैस ग्रामीण वितरण, ग्राम मवई बुजुर्ग
प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि होटल संचालक द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं से सिलेंडर मंगवाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। साथ ही बिना किसी वैध अनुमति के बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण भी किया गया था।
यह कृत्य एलपीजी (रेगुलेशन) कंट्रोल ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर थाना कोतवाली नगर में होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
आराधना इंडेन गैस एजेंसी में कालाबाजारी का बड़ा खुलासा
जांच के दौरान अराधना इंडेन गैस एजेंसी (डीसीडीएफ कंपाउंड, बांदा) में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम की जांच में सामने आया कि—
14.2 किग्रा के लगभग 600 घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई
19.5 किग्रा के करीब 115 व्यावसायिक सिलेंडरों में भी गड़बड़ी पाई गई
इसके अलावा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उन्हें बिना गैस सिलेंडर प्राप्त हुए ही उनके मोबाइल नंबर पर बुकिंग एवं डिलीवरी के संदेश प्राप्त हो गए। जांच में इन शिकायतों की पुष्टि हुई, जिससे यह साफ हो गया कि एजेंसी द्वारा फर्जी डिलीवरी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी।
इस प्रकार एजेंसी संचालक द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों श्रेणी के सिलेंडरों का दुरुपयोग और बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की गई, जो एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर-2000 का उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत गंभीर अपराध है।
इस मामले में भी थाना कोतवाली नगर में एजेंसी संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन का सख्त रुख
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि जनपद में आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध हो सके और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। नगरपालिका परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने अधिशाषी अधिकारी पर घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि अधिशाषी अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी व सफाई गाड़ी चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में दी तहरीर और वीडियो बयान में बताया कि मंगलवार सुबह वह सफाई गाड़ी लेकर एमआरएफ सेंटर गया था। इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर उसे अधिशाषी अधिकारी के आवास पर बुलाए जाने की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार, आवास पर पहुंचने के बाद अधिशाषी अधिकारी ने गाड़ियों की जानकारी को लेकर नाराजगी जताई और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की गई। विकास कुमार का कहना है कि यदि कोई कमी थी तो विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पीड़ित ने घटना के समय सफाई नायक जबीर और चालक फुरकान के मौजूद होने की बात भी कही है, हालांकि मामला अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण संबंधित लोग खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। नगरपालिका परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने अधिशाषी अधिकारी पर घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि अधिशाषी अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी व सफाई गाड़ी चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में दी तहरीर और वीडियो बयान में बताया कि मंगलवार सुबह वह सफाई गाड़ी लेकर एमआरएफ सेंटर गया था। इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर उसे अधिशाषी अधिकारी के आवास पर बुलाए जाने की जानकारी दी।
पीड़ित के अनुसार, आवास पर पहुंचने के बाद अधिशाषी अधिकारी ने गाड़ियों की जानकारी को लेकर नाराजगी जताई और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की गई। विकास कुमार का कहना है कि यदि कोई कमी थी तो विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
पीड़ित ने घटना के समय सफाई नायक जबीर और चालक फुरकान के मौजूद होने की बात भी कही है, हालांकि मामला अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण संबंधित लोग खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सूची से नाम हटाए जाने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वर वधू को बुलाकर विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किया है। अन्य औपचारिकता के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। सुमेरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मवई जार के निवासी सूरज प्रसाद ने अपनी पुत्री मुस्कान देवी के विवाह के लिए 16 फरवरी को आवेदन किया था। मुस्कान देवी की शादी महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के भरवारा निवासी कल्पित कुमार खरे के साथ तय हुई थी। सूरज प्रसाद ने बताया कि सामूहिक विवाह की जारी की गई सूची में उसकी पुत्री का नाम नहीं था। यह बात उन्होंने पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे को बताकर मदद मांगी। मंगलवार को देर शाम पूर्व प्रधान ने समस्या से खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर वर वधू को बुलाकर बुधवार को विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र दिया गया है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि नगदी एवं अन्य सामान आदि के लिए 3 दिन का समय मांगा गया है।
    3
    हमीरपुर। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सूची से नाम हटाए जाने के बाद पूर्व प्रधान के प्रयास से खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वर वधू को बुलाकर विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किया है। अन्य औपचारिकता के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
सुमेरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मवई जार के निवासी सूरज प्रसाद ने अपनी पुत्री मुस्कान देवी के विवाह के लिए 16 फरवरी को आवेदन किया था। मुस्कान देवी की शादी महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के भरवारा निवासी कल्पित कुमार खरे के साथ तय हुई थी। सूरज प्रसाद ने बताया कि सामूहिक विवाह की जारी की गई सूची में उसकी पुत्री का नाम नहीं था। यह बात उन्होंने पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे को बताकर मदद मांगी। मंगलवार को देर शाम पूर्व प्रधान ने समस्या से खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर वर वधू को बुलाकर बुधवार को विवाह संपन्न कराकर प्रमाण पत्र दिया गया है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि नगदी एवं अन्य सामान आदि के लिए 3 दिन का समय मांगा गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
    1
    जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.