Shuru
Apke Nagar Ki App…
Fblifestyle गर्व से कहो हम भारतीय हैं 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #schoollife #school #schoolspirit #life #lifelessons #longervideos #videoviral #viralreels #viralreelschallenge #viralpost
Al hikma pharmacy
Fblifestyle गर्व से कहो हम भारतीय हैं 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #schoollife #school #schoolspirit #life #lifelessons #longervideos #videoviral #viralreels #viralreelschallenge #viralpost
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Surendra Kumar1
- विडियो देखें- बइराइच (उत्तर प्रदेश) बहराइच से एक भावुक मामला सामने आया है, जहां एक गरीब महिला न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है. महिला का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन उसे न्याय चाहिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बड़े अफसर से मिलने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वह बार-बार यही कह रही है-“हम गरीब पैसा कहाँ से लाएं, हमका न्याय चाही.” इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि अगर न्याय के लिए भी पैसे की जरूरत पड़े, तो गरीब इंसान कहां जाए.1
- शक्तिफार्म। सितारगंज के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर जंगली भालुओं की मौजूदगी ने दहशत फैला दी है। रविवार को दिनदहाड़े झाड़ियों के बीच दो भालू देखे जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भालू सिडकुल क्षेत्र के आसपास लंबे समय तक घूमते रहे, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और आने-जाने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब वे आबादी के बेहद करीब तक पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी हाल ही में इसी क्षेत्र में भालू के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसके बाद वन विभाग ने सतर्कता के दावे तो किए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कई मजदूरों ने काम छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया, वहीं आसपास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों और मवेशियों को घरों में ही सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन देर से पहुंचने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों और श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, भालुओं की लोकेशन ट्रैक की जाए और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में भोजन की कमी और मानव हस्तक्षेप के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जो आने वाले समय में और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। 👉 फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले सुनसान जगहों पर न जाएं, झाड़ियों के पास जाने से बचें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें।2
- नैनीताल। तेज हवाओं के चलते हुई ओलावृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ खतरनाक माह मई के प्रथम सप्ताह में पड़े जमकर ओले। नैनीताल व उसके आसपास छाया एक दम अंधेरा। जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त सुबह से मौसम सामान्य था । हल्के हल्के बादल छाये हुए थे। एक दम दोपहर 12 बजे के बाद मौसम इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि डरावना हो गया तेज हवाओं के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते विधुत आपूर्ति पूर्ण रूप से बन्द हो गई। मोबाइल नेटवर्क परेशानी भी होने लग गई। ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलते ठंड भी पड़ने लग गई। जबकि नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों का जमकर तांता लगा हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बारिश का दौर जारी है।1
- crvurax vvv bhag bb vd x CM VC VC me as per my y3
- बिलासपुर में मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे रूद्रुपर से गुड़गांव कोरियर लेकर जा रहे एक डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों के चालक टक्कर लगने के बाद कूद गए मगर दुर्घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा और ट्रैक्टर का एक पहिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों के चालकों में कहासुनी शुरू हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।बरेली के थाना सुभाषनगर के बालाजी मंदिर निवासी अब्दुल रूद्रपुर से गुड़गांव कोरियर भरा डीसीएम लेकर रविवार की रात निकला था। बताया जाता है कि नवीन मंडी में गेहूं उतारकर लौट रहे धावनी हसनपुर निवासी बब्लू ट्रैक्टर से सड़क क्रांस कर रहा था।इस दौरान ट्रैक्टर के पिछले हिस्से घुसने के कारण डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का तो, एक पिछला पहिया ही क्षतिग्रस्त हुआ मगर डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों के चालक ने अपनी-अपनी जाने बचाई तो,इसके बाद नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों के ही चालक आपस में भिड़ गए।इससे हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ही कोतवाली ले आई।रविवार की शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में वार्ता का दौर जारी था।इस संबंध में कोतवाली के उप निरीक्षक/हल्का इंचार्ज केशू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चली वार्ता के बाद नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर समझौता हो गया है,कोई भी पक्ष कोई कार्रवाई नही चाहता।2
- Post by Al hikma pharmacy1
- stuffy 🥶 🥵 school 😔 ccc and bich road 🛣️ ugg road in image and4
- रामपुर के केमरी उपनगर के बिजलीघर में रविवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया।इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता फैसल ख़ान लाला और जिलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर एकत्र हुए।यहां प्रदर्शन के दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह एक मरीज अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी सांसें बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो 'ऑक्सीजन' भी छीनने की कोशिश की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं,गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, अत्याचार है और इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है।बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं।अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी 'ऑक्सीजन' भी छीनी जा रही है। जब तक ये जुल्म बंद नहीं होगा, आप का संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर कथित पारदर्शिता और सहूलियत देने के लिए लगाए जा रहे हैं,वही आम जनता पर एक जबरदस्त आर्थिक बोझ बन चुके हैं।यह सरकार की नाकामी को साफ जाहिर करता है।प्रदर्शन में सभासद शकील अंसारी,वकील अहमद, मौ. तारिक, शारिक परवेज, मौहम्मद जफर,शकील अंसारी,यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुडडू,आरिफ सिकंदर राजू, मौ.वकील, अब्दुल अय्यूब,फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, मानसी आदि मौजूद रहे।2