Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागर तलेन ने निकले बेवान
तलेन की हलचल
नागर तलेन ने निकले बेवान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नागर तलेन ने निकले बेवान1
- दतिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत! भोपाल में जश्न का माहौल दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का उत्सव मनाया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने करीब 1 लाख 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ऐसी ही ताज़ा और तेज़ खबरों के लिए All in One Media1
- गुम हुए मोबाइल अब लौट रहे हैं मालिकों के पास! कालापीपल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए शाजापुर जिले के कालापीपल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब ₹2.60 लाख है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में चलाए गए अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है। #Shajapur #KalapipalPolice #MobileRecovered #MPPolice #CyberPortal #CrimeNews #BreakingNews1
- दतिया:राहुल देव ने जैसा कि बीजेपी हरती हे तो अपना सर मुंडन कराएंगे बीजेपी हारने के बाद राहुल देव ने क्या बोला सुनिए दतिया:राहुल देव ने जैसा कि बीजेपी हरती हे तो अपना सर मुंडन कराएंगे बीजेपी हारने के बाद राहुल देव ने क्या बोला सुनिए दतिया।दतिया में विधानसभा उपचुनाव पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है जिसको लेकर दतिया में राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है वही दतिया के राहुल देव राजा ने दतिया चुनाव के बीच एक बयान दिया था जिसको लेकर वह आज चर्चाओं में हैं1
- कावड़ यात्रा मातम में बदली, करंट से अमलाय के संतोष राजपूत की मौत1
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र दुधाना में हुआ पौधारोपण शासन के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र दुधाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल ने उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सुश्री दिव्या परमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी की सहभागिता से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- जीत के बाद दिग्विजय सिंह का पहला बड़ा संदेश, जनता को कहा धन्यवाद दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। दिग्विजय सिंह ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया और कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए All in One Media News को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार । अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर, 4 अगस्त। कालापीपल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को राजीव चौक, कालापीपल मंडी निवासी धनपाल जैन ने थाना कालापीपल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-MQ-8993 को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल मंडी के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कालापीपल में अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए थाना कालापीपल के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सघन पूछताछ में उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल से चोरी करना स्वीकार किया। आगे पूछताछ में आरोपियों ने भोपाल के ईटखेड़ी, भानपुर बायपास रोड एवं आसपास के क्षेत्रों से भी अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित वारदातों के संबंध में विवेचना जारी है।1