डीसी-एसपी ने वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर सह मतदान केंद्र का किया निरीक्षण गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.
डीसी-एसपी ने वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर सह मतदान केंद्र का किया निरीक्षण गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक
कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का
समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.
- गुमला: 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का तृतीय (फाइनल) रेंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया। यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता, तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए अंतिम रूप से चिन्हित कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्मिक प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तृतीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिससे मतदान कार्य पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण की जा रही हैं।3
- चैनपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चैनपुर के पूर्व प्रभार थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें रांची ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।1
- एक ओर सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने का दावा करती हैं, वहीं चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत झड़गाँव में आज भी बुनियादी सड़क सुविधा सपना बनी हुई है। जानकारी देते हुए शुक्रवार को शाम चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दशकों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गांव का संपर्क लगभग कट जाता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राजेश किशोर एक्का ने कहा कि वे लंबे समय से भूषण तिर्की और सरकार से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक गांव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। “हमें सिर्फ आश्वासन मिला, सड़क नहीं,” उन्होंने कहा। अलम बेला कुजूर ने बताया कि गाँव से मुख्य सड़क तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है और बरसात में दलदल बन जाता है। स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अल्कमनी एक्का ने कहा कि फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम उठाना पड़ता है क्योंकि एम्बुलेंस गांव के भीतर नहीं आती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब बैठक में छोटे वाहन की मांग की गई, तो अधिकारियों ने व्यंग्य करते हुए कहा, “एरोप्लेन से बात कीजिए, वह सीधे आपके गांव उड़कर आएगा।” इस टिप्पणी से ग्रामीणों में गहरा रोष है। मरियम इक्का ने बताया कि एम्बुलेंस केवल बैरटोली तक ही पहुंचती है। वहां से मरीजों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को कंधे पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण कई बार घर पर ही जोखिम भरा प्रसव कराना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।4
- गुमला: जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन आज समाहरणालय परिसर में जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जमीन विवाद, आपसी मतभेद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन, आवास योजना, रोजगार उपलब्ध कराने, पेयजल समस्या, सड़क निर्माण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया। शेष लंबित मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।कार्यक्रम के दौरान गुमला निवासी सामरा उरांव ने राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रारंभिक जांच के उपरांत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उन्हें योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।सिसई निवासी गीता उरांव ने अपने दो बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने हेतु आवेदन दिया, जिस पर आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।गुमला निवासी कुंती लकड़ा ने रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने उन्हें Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) से जोड़ने की सलाह देते हुए संबंधित अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु पत्र अग्रसारित किया।कटकामा ग्राम निवासी पुष्पा मेलानी आईंद ने भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के संबंध में मुआवजा राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित भूमि संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।गुमला निवासी नीलम देवी ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित विभाग को जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पादन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाए, ताकि आम जनता का जिला प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।4
- अब चक्काजाम करने के बाद SDM को गिरफ्तार किया गया1
- अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने शहर में निकाला पैदल मार्च, लोगों से मांगा समर्थन नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आज शाम 5 बजे से भोंपू का शोर थम जाएगा। गुमला नगर परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। थाना चौक से यह पैदल मार्च शुरू हुआ जो थाना रोड, टावर चौक, सिसई रोड, पालकोट रोड, मेन रोड, जशपुर रोड, पटेल चौक से लोहरदगा रोड होते हुए थाना चौक में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर लोगों से सेवा का एक मौका देने की अपील की। वही, जनता ने भी जगह जगह उनका अभिवादन किया। इसके बाद कई जगहों पर बैठक कर प्रत्याशी ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष प्लान के तहत नगर का विकास किया जाएगा, अगर जनता सेवा का मौका देती है तो उनकी उम्मीदों पर शत प्रतिशत खराब उतारने का प्रयास करूंगी।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.3