Shuru
Apke Nagar Ki App…
छातापाठ में चोरी की हुई बड़ी वारदात
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
छातापाठ में चोरी की हुई बड़ी वारदात
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- कुदमुरा के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, कुदमुरा में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,इसमें मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे,विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की जानकारी दी गई,करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यालयों में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।1
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ।1
- Post by Gautam karsh1
- धरमजयगढ़ - नगर में कुछ महीनों तक चोरियों पर विराम लगे रहने के बाद एक बार फिर चोर सक्रिय होते नजर आए हैं। विगत दो तीन रातों में हॉस्पिटल रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान सहित खरसिया रोड क्षेत्र की कई दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, हालांकि वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर टूटे ताले देखकर घटना का खुलासा हुआ। इस घटना के बाद व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद दोबारा इस तरह की वारदात सामने आना गंभीर है। मौजूदा हालात को देखते हुए रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।1
- गांव में अवैध शराब व गांजा बिक्री से परेशान ग्राम हरदी के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन रविवार की रात 5:00 बजे ग्राम हरदी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी में अवैध शराब और गांजा की खुलेआम बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग गलत रास्ते पर जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब व गांजा बिक्री बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आपको बता दे कि गांव में खुलेआम शराब गंजों की बिक्री से गांव में युवा वर्ग भी नशे के आदी होते जा रहे हैं साथ ही कई लोग सोसाइटी में मिले हुए चावल को बेचकर शराब पीते हैं तो कुछ लोग अपने घर से बर्तन गहने वगैरा बेचकर शराब पीना चालू कर दिए हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में खास आक्रोश है गांव में खुलेआम दारू गांजा के बिक्री और सेवन से गांव का माहौल काफी खराब हो चुका है जगह-जगह गाली गलौज लड़ाई झगड़ा अब आम हो चुके हैं इसलिए रविवार को एन एच सड़क पर हाथों में तकिया लिए प्रदर्शन किया गया और शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई ग्रामीणों ने बताया की शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है उसके बाद भी कार्रवाई न होना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है इसलिए उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनके द्वारा इसे रोका जा सकता था लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं किया और गांव में एक के बाद एक कई लोग शराब गांजा की बिक्री करने लगे जिसकी वजह से अब गांव का माहौल बिगड़ चुका है बच्चे बड़े सभी खुले आम चौक चौराहों में नशा कर रहे है जिसका विरोध गांव के कुछ चुनिंदा समाज सेवको ने की है और प्रशासन से जल्द कड़ी कार्यवाही के मांग की गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन कब तक इन पर कार्यवाही करेगी1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1