logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_Himanshu kumar
Himanshu kumar
भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।
    1
    डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न  क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।
    1
    घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    45 min ago
  • घाटमपुर (कानपुर), मंगलवार को रेवना थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे दंपति की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना के साथ खेत से गेहूं काटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर स्योदी गांव के रहने वाले शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे, अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। तीनों किशोर कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेवना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी मीना और शोभित का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सुमित और आर्यन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक रामपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेवना थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    घाटमपुर (कानपुर), मंगलवार को रेवना थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव में मंगलवार शाम एक  सड़क हादसे में खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे दंपति की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना के साथ खेत से गेहूं काटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर स्योदी गांव के रहने वाले शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे, अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। तीनों किशोर कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेवना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी मीना और शोभित का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सुमित और आर्यन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया है। 
पुलिस ने मृतक रामपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेवना थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर कस्बे के ब्लॉक परिसर घाटमपुर में बाल विकास पुष्टाहार परियोजना विभाग के द्वारा नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्त पत्र वितरण पोषण पखवाड़ा और गर्भवती महिला गोदभराई कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाहा मौजूद रहे।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर कस्बे के ब्लॉक परिसर घाटमपुर में बाल विकास पुष्टाहार परियोजना विभाग के द्वारा नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्त पत्र वितरण पोषण पखवाड़ा और गर्भवती महिला गोदभराई कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाहा मौजूद रहे।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकानों से नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि चोरी की वारदात झींझक के अंबेडकर वार्ड में मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ितों में रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में स्थित छुन्ना की बक्सा और कुठ ले की दुकान से भी चोरी हुई है। पीड़ितों के अनुसार, वे रविवार शाम दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए बिल्डिंग के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम चौकी इंचार्ज झींझक उमेश शर्मा नें मंगलवार करीब 10 बजे बताया की सूचना मिल गई है जाँच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा
    1
    झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकानों से नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि चोरी की वारदात झींझक के अंबेडकर वार्ड में मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ितों में रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में स्थित छुन्ना की बक्सा और कुठ ले की दुकान से भी चोरी हुई है।
पीड़ितों के अनुसार, वे रविवार शाम दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए बिल्डिंग के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम 
चौकी इंचार्ज झींझक उमेश शर्मा नें मंगलवार करीब 10 बजे बताया की सूचना मिल गई है जाँच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव का है।जहां का रहने वाली महिला कुसुमलता बिना बताए घर कही निकली थी, किंतु वह घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते ससुर रामसजीवन ने थाने में अपनी बहू के लापता होने की तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव का है।जहां का रहने वाली महिला कुसुमलता बिना बताए घर कही निकली थी, किंतु वह घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते ससुर रामसजीवन ने थाने में अपनी बहू के लापता होने की तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
    1
    झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया।
इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.