logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर वार्ड संख्या 4 में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल युवक की पहचान शाहपुर वार्ड 4 निवासी मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरव के रूप में की गई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली युवक के दाहिने हाथ (बाह) में लगी है।

7 hrs ago
user_Anil shriwastav
Anil shriwastav
दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
7 hrs ago

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर वार्ड संख्या 4 में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल युवक की पहचान शाहपुर वार्ड 4 निवासी मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरव के रूप में की गई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली युवक के दाहिने हाथ (बाह) में लगी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द किए जाने के विरोध में पटना के पत्रकारों ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया है। विधानसभा परिसर के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने अपने-अपने चैनलों के माइक ज़मीन पर रखकर प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी पत्रकारों का कहना है कि यह कदम सिर्फ दो पत्रकारों का नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचनात्मक सवालों से बचना चाहती है और केवल अपनी उपलब्धियों की प्रशंसा सुनना चाहती है। पत्रकारों ने माँग की है कि दोनों पत्रकारों के पास तत्काल बहाल किए जाएं और मीडिया को बिना किसी दबाव या भेदभाव के अपना काम करने दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को भी रेखांकित किया।
    1
    बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द किए जाने के विरोध में पटना के पत्रकारों ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया है। विधानसभा परिसर के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने अपने-अपने चैनलों के माइक ज़मीन पर रखकर प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारी पत्रकारों का कहना है कि यह कदम सिर्फ दो पत्रकारों का नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचनात्मक सवालों से बचना चाहती है और केवल अपनी उपलब्धियों की प्रशंसा सुनना चाहती है। पत्रकारों ने माँग की है कि दोनों पत्रकारों के पास तत्काल बहाल किए जाएं और मीडिया को बिना किसी दबाव या भेदभाव के अपना काम करने दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को भी रेखांकित किया।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • पटना ग्रामीण-2 कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मवीर कुमार ने दिल्ली और पटना में छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, विपक्षी नेताओं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। इसके बाद पटना के गांधी मैदान में छात्र संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जिस तरह पुलिस ने कथित बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, उसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक बताया। धर्मवीर कुमार ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और छात्रों के लगातार विरोध के बीच सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और सरकार द्वारा छात्रों की मांगों पर तुरंत संवाद शुरू करने की मांग की है।
    1
    पटना ग्रामीण-2 कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मवीर कुमार ने दिल्ली और पटना में छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, विपक्षी नेताओं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। इसके बाद पटना के गांधी मैदान में छात्र संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जिस तरह पुलिस ने कथित बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, उसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक बताया।

धर्मवीर कुमार ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और छात्रों के लगातार विरोध के बीच सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और सरकार द्वारा छात्रों की मांगों पर तुरंत संवाद शुरू करने की मांग की है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समस्तीपुर शहर में मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने, कृषि भूमि की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने तथा किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठी व आश्रुगैस चलाने के जिम्मेवार गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की खेती, किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित होगा। वक्ताओं ने कहा कि खेती और कृषि भूमि को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले करने की नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 12 सैटेलाइट टाउनशिप एवं टोपो लैंड के नाम पर कृषि भूमि के लैंड पूलिंग के माध्यम से कथित भूमि अधिग्रहण की योजनाओं को वापस लेने की मांग उठाई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के अन्नदाताओं की आजीविका और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी नीति का किसान संगठन पुरजोर विरोध करेंगे। इस सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक अनील प्रसाद ने की। सभा में जिला किसान कौंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, संयुक्त सचिव उपेंद्र राय, दिनेश राय, भूषण महतो, सुरेंद्र कुमार, बिगन पटेल, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, मो० उस्मान, सोनेलाल पासवान, प्रो० उमेश कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामरतन सिंह राकेश, शंकर साह और शंभू चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर व ग्रामीण उपस्थित थे। सभा के अंत में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि एवं आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    1
    संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समस्तीपुर शहर में मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने, कृषि भूमि की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने तथा किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठी व आश्रुगैस चलाने के जिम्मेवार गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की खेती, किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित होगा। वक्ताओं ने कहा कि खेती और कृषि भूमि को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले करने की नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 12 सैटेलाइट टाउनशिप एवं टोपो लैंड के नाम पर कृषि भूमि के लैंड पूलिंग के माध्यम से कथित भूमि अधिग्रहण की योजनाओं को वापस लेने की मांग उठाई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के अन्नदाताओं की आजीविका और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी नीति का किसान संगठन पुरजोर विरोध करेंगे।

इस सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक अनील प्रसाद ने की। सभा में जिला किसान कौंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, संयुक्त सचिव उपेंद्र राय, दिनेश राय, भूषण महतो, सुरेंद्र कुमार, बिगन पटेल, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, मो० उस्मान, सोनेलाल पासवान, प्रो० उमेश कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामरतन सिंह राकेश, शंकर साह और शंभू चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर व ग्रामीण उपस्थित थे।

सभा के अंत में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि एवं आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    19 hrs ago
  • सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अभी-अभी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल खत्म करवाया है। सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से पेपर लीक के खिलाफ लगातार भूख हड़ताल पर थे।
    1
    सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अभी-अभी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल खत्म करवाया है।

सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से पेपर लीक के खिलाफ लगातार भूख हड़ताल पर थे।
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    57 min ago
  • समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) भी जब्त कर ली है। 12 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान श्रीरामलला, श्रीरामजी, माता जानकी, लड्डू गोपाल, श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मणजी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह मूर्तियों के अलावा दानपात्र से 400 रुपये, पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) भी जब्त कर ली है।

12 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान श्रीरामलला, श्रीरामजी, माता जानकी, लड्डू गोपाल, श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मणजी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह मूर्तियों के अलावा दानपात्र से 400 रुपये, पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर वार्ड संख्या 4 में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल युवक की पहचान शाहपुर वार्ड 4 निवासी मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरव के रूप में की गई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली युवक के दाहिने हाथ (बाह) में लगी है।
    1
    समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर वार्ड संख्या 4 में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल युवक की पहचान शाहपुर वार्ड 4 निवासी मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरव के रूप में की गई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली युवक के दाहिने हाथ (बाह) में लगी है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.