मोहिउद्दीन नगर के प्रो. ईश्वर करुण ने किया "शाही स्नान का नेतृत्व" समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर के प्रो. ईश्वर करुण ने किया "शाही स्नान का नेतृत्व" मोहिउद्दीन नगर,राजगीर मलमास मेला पिछले 17 मई से चल रहा है और आगे 15 जून तक चलेगा। इस बीच दिनांक 31 मई, 2026 को पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म कुंड में शाही स्नान की दूसरी तिथि निर्धारित थी। शाही स्नान के लिए के लिए महर्षि चिदात्मन जी महाराज ,सर्व मंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ, सिद्धाश्रम सिमरिया धाम ने मोहिद्दीन नगर के मूल निवासी और पाण्डित्य कुल के विद्वान और चेन्नै में सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता और देश के लोकप्रिय साहित्यकार श्री ईश्वर करुण को "शाही स्नान"के लिए सजे सजाए रथ पर बिठाकर उनके नेतृत्व में सभी अनुयायियों को स्नान के लिए "ब्रह्म कुंड"भेजा। इस दल में प्रख्यात विद्वान डॉ सच्चिदानंद पाठक, डॉ पी के झा प्रेम,डॉ धनंजय श्रोत्रिय सहित गढ महादेव स्थान के सैकड़ों अनुयायी थे। श्री ईश्वर करुण के लिए यह अवसर जीवन में दुर्लभतम अवसरों में एक था।राजगीर का "मलमास मेला" जो प्रत्येक 3 साल में लगता है,उसमें भी पूर्णिमा का दिन,उसमें भी शाही स्नान में रथ पर अनुयायियों का नेतृत्व करते हुए स्नान करने जाना-यह अद्भुत अवसर था।इसके लिए श्री ईश्वर करुण ने महर्षि चिदात्मन महाराज का कृतज्ञता ज्ञापन किया। ज्ञातव्य हो कि श्री ईश्वर करुण राजगीर में वेद विज्ञान अनुसंधान केंद्र, आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल हुए और उन्होंने "संस्कृत संस्कृति और संस्कार" विषय पर सारगर्भित और व्यावहारिक व्याख्यान भी दिया।
मोहिउद्दीन नगर के प्रो. ईश्वर करुण ने किया "शाही स्नान का नेतृत्व" समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर के प्रो. ईश्वर करुण ने किया "शाही स्नान का नेतृत्व" मोहिउद्दीन नगर,राजगीर मलमास मेला पिछले 17 मई से चल रहा है और आगे 15 जून तक चलेगा। इस बीच दिनांक 31 मई, 2026 को पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म कुंड में शाही स्नान की दूसरी तिथि निर्धारित थी। शाही स्नान के लिए के लिए महर्षि चिदात्मन जी महाराज ,सर्व मंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ, सिद्धाश्रम सिमरिया धाम ने मोहिद्दीन नगर के मूल निवासी और पाण्डित्य कुल के विद्वान और चेन्नै में सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता और देश के लोकप्रिय साहित्यकार श्री ईश्वर करुण को "शाही स्नान"के लिए सजे सजाए रथ पर बिठाकर उनके नेतृत्व में सभी अनुयायियों को स्नान के लिए "ब्रह्म कुंड"भेजा। इस दल में प्रख्यात विद्वान डॉ सच्चिदानंद पाठक, डॉ पी के झा प्रेम,डॉ धनंजय श्रोत्रिय सहित गढ महादेव स्थान के सैकड़ों अनुयायी थे। श्री ईश्वर करुण के लिए यह अवसर जीवन में दुर्लभतम अवसरों में एक था।राजगीर का "मलमास मेला" जो प्रत्येक 3 साल में लगता है,उसमें भी पूर्णिमा का दिन,उसमें भी शाही स्नान में रथ पर अनुयायियों का नेतृत्व करते हुए स्नान करने जाना-यह अद्भुत अवसर था।इसके लिए श्री ईश्वर करुण ने महर्षि चिदात्मन महाराज का कृतज्ञता ज्ञापन किया। ज्ञातव्य हो कि श्री ईश्वर करुण राजगीर में वेद विज्ञान अनुसंधान केंद्र, आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल हुए और उन्होंने "संस्कृत संस्कृति और संस्कार" विषय पर सारगर्भित और व्यावहारिक व्याख्यान भी दिया।
- मोहिउद्दीन नगर के प्रो. ईश्वर करुण ने किया "शाही स्नान का नेतृत्व" समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर के प्रो. ईश्वर करुण ने किया "शाही स्नान का नेतृत्व" मोहिउद्दीन नगर,राजगीर मलमास मेला पिछले 17 मई से चल रहा है और आगे 15 जून तक चलेगा। इस बीच दिनांक 31 मई, 2026 को पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म कुंड में शाही स्नान की दूसरी तिथि निर्धारित थी। शाही स्नान के लिए के लिए महर्षि चिदात्मन जी महाराज ,सर्व मंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ, सिद्धाश्रम सिमरिया धाम ने मोहिद्दीन नगर के मूल निवासी और पाण्डित्य कुल के विद्वान और चेन्नै में सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता और देश के लोकप्रिय साहित्यकार श्री ईश्वर करुण को "शाही स्नान"के लिए सजे सजाए रथ पर बिठाकर उनके नेतृत्व में सभी अनुयायियों को स्नान के लिए "ब्रह्म कुंड"भेजा। इस दल में प्रख्यात विद्वान डॉ सच्चिदानंद पाठक, डॉ पी के झा प्रेम,डॉ धनंजय श्रोत्रिय सहित गढ महादेव स्थान के सैकड़ों अनुयायी थे। श्री ईश्वर करुण के लिए यह अवसर जीवन में दुर्लभतम अवसरों में एक था।राजगीर का "मलमास मेला" जो प्रत्येक 3 साल में लगता है,उसमें भी पूर्णिमा का दिन,उसमें भी शाही स्नान में रथ पर अनुयायियों का नेतृत्व करते हुए स्नान करने जाना-यह अद्भुत अवसर था।इसके लिए श्री ईश्वर करुण ने महर्षि चिदात्मन महाराज का कृतज्ञता ज्ञापन किया। ज्ञातव्य हो कि श्री ईश्वर करुण राजगीर में वेद विज्ञान अनुसंधान केंद्र, आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल हुए और उन्होंने "संस्कृत संस्कृति और संस्कार" विषय पर सारगर्भित और व्यावहारिक व्याख्यान भी दिया।1
- मोहिउद्दीननगर प्रखंड की रासपुर पतासिया पूरब पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राणा संजीव कुमार सिंह और राणा कमलेश सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा, जिसको लेकर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज है। दोनों प्रत्याशियों ने मतदान से पूर्व मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि रासपुर पतासिया पूरब पंचायत में कुल 1,023 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालय जागीरा टोल में स्थापित दो मतदान केंद्रों पर होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। निर्वाची पदाधिकारी ने सदस्यों से भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान संपन्न होने के बाद, शाम करीब 7 बजे से प्रखंड मुख्यालय में मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा और पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।1
- वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक कथित ट्रक लूट के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि ट्रक लूट की यह पूरी कहानी झूठी और सुनियोजित थी। आरोप है कि ट्रक चालक, ट्रक मालिक और ट्रक क्रेता ने मिलकर बीमा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से ट्रक लूट की एक फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर से कथित तौर पर लूटे गए ट्रक को बरामद कर लिया। इसके अतिरिक्त, चालक का वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया जिसे लूटा गया बताया गया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1
- समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एएनएम प्रेम कुमारी को उनके सहकर्मियों और ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। यह विदाई उन्हें बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्षों की निरंतर सेवा और विशेष रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जलालपुर में एएनएम के पद पर 14 वर्षों तक सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर दी गई।1
- टीवी मीडिया और YouTube शिक्षकों के बीच एक नई जंग छिड़ गई है, जो एंकर अंजना ओम कश्यप की हालिया टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़े विवाद में बदल गई है। इस टिप्पणी के बाद कई ऑनलाइन शिक्षकों और छात्रों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस पूरे मामले में YouTube शिक्षकों पर कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिस पर खान सर सहित अन्य शिक्षकों ने भी पलटवार किया है। यह विवाद छात्रों और सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रियाओं का कारण बना है। यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या YouTube शिक्षकों पर उठे सवाल वास्तव में सही हैं, या फिर डिजिटल शिक्षा ने देश में एक नई क्रांति लाई है। यह वीडियो इस विवाद की शुरुआत, आरोपों, विभिन्न शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं और छात्रों व सोशल मीडिया के रिएक्शन का निष्पक्ष विश्लेषण और पूरा सच जानने का दावा करता है।1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल के तहत, बाढ़ के अभ्यासिक मध्य विद्यालय में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के प्रयासों के अनुरूप स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा करना था, जिसके लिए विभिन्न विभागों की टीमें मौजूद रहीं। शिविर में मुख्य रूप से जमीन से जुड़े विवाद, नली-गली संबंधी शिकायतें और राजस्व विभाग से संबंधित मामले सामने आए। नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी मार्तंड वर्धन सिंह ने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतों को एक पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल के बाद उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग, थाना और विद्युत विभाग से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई, जो प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था की संतोषजनक स्थिति का संकेत है। जानकारी दी गई है कि इस प्रकार के सहयोग शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाते हैं। यह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रशासनिक जवाबदेही और जनसुनवाई को मजबूत करने पर दिए जा रहे विशेष जोर का ही परिणाम है, जिससे आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय उनके अपने क्षेत्र में ही समस्याओं का समाधान मिल रहा है।1
- समस्तीपुर ज़िले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत नाजीरपुर ग्राम पंचायत में एक पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को जिलाधिकारी (डीएम) श्री रोशन कुशवाहा ने संबोधित किया।1
- बिहार सरकार के निर्देश पर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम और भदैया पंचायत में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिविर में कुल 115 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जबकि मंगलवार को आयोजित इन शिविरों के दौरान लगभग तीन दर्जन नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इन सहयोग शिविरों में अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार, थानाध्यक्ष सचिन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार, कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय और भदैया पंचायत की मुखिया मंजू देवी सहित लगभग एक दर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने जानकारी दी कि शिविर में सर्वाधिक आवेदन जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और दाखिल-खारिज से संबंधित थे, जिनकी जांच कर नियमानुसार समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर, उपस्थित पदाधिकारियों ने आम जनता से सरकार द्वारा आयोजित ऐसे जनहितकारी शिविरों का लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित मामलों को शिविर के माध्यम से सुलझाने की अपील की। पंचायत स्तर पर आयोजित इस पहल से ग्रामीणों में गहरा संतोष देखा गया, और उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।1