4.26 करोड़ की लागत से कटंगी में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना का विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया भूमिपूजन कटंगी। नगर में जल प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत हुई है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सिनेमा चौक के समीप पुराने नाले के पास 4 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कटंगी-खैरलांजी विधायक गौरव सिंह पारधी ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। *नगर की स्वच्छता और जल प्रबंधन व्यवस्था होगी बेहतर* उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना के माध्यम से गंदे पानी के उचित उपचार और प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे नाले के पानी के सीधे तालाब में पहुंचने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। परियोजना के पूरा होने के बाद नगर की स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ जल प्रबंधन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। गंदे पानी को उपचारित कर उपयोग में लाने की दिशा में कदम - गौरव पारधी भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मूल उद्देश्य गंदे पानी में सुधार लाकर उसे उपयोग योग्य बनाना है। नाले से निकलने वाले पानी को उपचारित करने के बाद नगर में उसका किस प्रकार और कहां उपयोग किया जा सकता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उपयोगिता जल प्रबंधन योजना लाई गई है। विधायक ने कहा कि परियोजना का भूमिपूजन हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। कार्य पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को इसका लाभ देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कटंगी शहर में विकास कार्यों को लेकर जो बात कही गई थी, उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। शहर में 50 बिस्तरों का अस्पताल भी जल्द बनकर तैयार होने वाला है। इसके अलावा दो बड़े विकास कार्य और होने हैं, जिनके लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आने वाले दिनों में शहर की जनता के साथ गांवों से कटंगी आने वाले लोगों को भी शहर में हो रहे विकास कार्य दिखाई देंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी भूमिपूजन कार्यक्रम में कटंगी नगर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, प्रभारी अध्यक्ष धर्मकला देशमुख, भाजपा कटंगी मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष देशमुख, राजकुमार राहगडाले एवं गीता देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद गायत्री ठाकरे, सुनीता टेंभरे, मितेश कुमरे, कपिल मेश्राम, अर्पणा राऊत, तसलीम परवीन रहमान अंसारी, अंतीक अंसारी, मनीष चौकसे, महेंद्र कटारिया, सविता नागमोते, मनीषा यादव, खेमू कोचर एवं संजय चौकसे मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि लुबदेश्वर राहंगडाले, मनोनीत पार्षद प्रगति बिसेन, प्रीतम खटवानी, संजय बाघमारे एवं चंदन खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी, उपयंत्री शिल्पा मेश्राम सहित नगर परिषद का अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा। गजपुर में गोदाम भवन के नवीन टीन शेड का लोकार्पण विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम गजपुर में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अंतर्गत गोदाम भवन में निर्मित नवीन टीन शेड का लोकार्पण भी किया। नवीन टीन शेड से गोदाम की व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों की कृषि उपज को सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी।
4.26 करोड़ की लागत से कटंगी में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना का विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया भूमिपूजन कटंगी। नगर में जल प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत हुई है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सिनेमा चौक के समीप पुराने नाले के पास 4 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कटंगी-खैरलांजी विधायक गौरव सिंह पारधी ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। *नगर की स्वच्छता और जल प्रबंधन व्यवस्था होगी बेहतर* उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना के माध्यम से गंदे पानी के उचित उपचार और प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे नाले के पानी के सीधे तालाब में पहुंचने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। परियोजना के पूरा होने के बाद नगर की स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ जल प्रबंधन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। गंदे पानी को उपचारित कर उपयोग में लाने की
दिशा में कदम - गौरव पारधी भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मूल उद्देश्य गंदे पानी में सुधार लाकर उसे उपयोग योग्य बनाना है। नाले से निकलने वाले पानी को उपचारित करने के बाद नगर में उसका किस प्रकार और कहां उपयोग किया जा सकता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उपयोगिता जल प्रबंधन योजना लाई गई है। विधायक ने कहा कि परियोजना का भूमिपूजन हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। कार्य पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को इसका लाभ देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कटंगी शहर में विकास कार्यों को लेकर जो बात कही गई थी, उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। शहर में 50 बिस्तरों का अस्पताल भी जल्द बनकर तैयार होने वाला है। इसके अलावा दो बड़े विकास कार्य और होने हैं, जिनके लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आने वाले दिनों में शहर की जनता के साथ गांवों से कटंगी आने वाले लोगों को भी शहर में हो रहे विकास कार्य दिखाई देंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी भूमिपूजन
कार्यक्रम में कटंगी नगर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, प्रभारी अध्यक्ष धर्मकला देशमुख, भाजपा कटंगी मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष देशमुख, राजकुमार राहगडाले एवं गीता देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद गायत्री ठाकरे, सुनीता टेंभरे, मितेश कुमरे, कपिल मेश्राम, अर्पणा राऊत, तसलीम परवीन रहमान अंसारी, अंतीक अंसारी, मनीष चौकसे, महेंद्र कटारिया, सविता नागमोते, मनीषा यादव, खेमू कोचर एवं संजय चौकसे मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि लुबदेश्वर राहंगडाले, मनोनीत पार्षद प्रगति बिसेन, प्रीतम खटवानी, संजय बाघमारे एवं चंदन खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी, उपयंत्री शिल्पा मेश्राम सहित नगर परिषद का अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा। गजपुर में गोदाम भवन के नवीन टीन शेड का लोकार्पण विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम गजपुर में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अंतर्गत गोदाम भवन में निर्मित नवीन टीन शेड का लोकार्पण भी किया। नवीन टीन शेड से गोदाम की व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों की कृषि उपज को सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी।
- सिवनी का जम्बो सीताफल बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार बाजार और निर्यात की संभावनाओं पर जल्द होगी कार्यशाला सिवनी। जीआई टैग प्राप्त सिवनी जम्बो सीताफल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ‘सीताफल से समृद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीताफल पौधों की गणना, सर्वेक्षण और किसानों के पंजीयन का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर सीताफल की मार्केटिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर नेहा मीना ने शेष सीताफल उत्पादक किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। संपर्क नंबर 9098431856 एवं 9713448994 हैं।1
- ग्राम चौदस में ड्रेसिंग टेबल के नीचे छुपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा ग्राम चौदस में ड्रेसिंग टेबल के नीचे छुपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा, पलंग पर खेल रहे थे मासूम 15 सितंबर मंगलवार 12 बजे सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया मुख्यालय से 25 किमी दूर ग्राम चौदस निवासी बैजू यादव के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्रृंगार करते समय उनकी पत्नी को ड्रेसिंग टेबल के नीचे एक इंडियन कोबरा (नाग) दिखा। पास ही पलंग पर बच्चे खेल रहे थे। महिला ने तुरंत पति को सूचना दी, जिसके बाद बैजू यादव निवास के सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को सूचना दी और अपने साथ उन्हें मौके पर लेकर आए। सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने सूझबूझ से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं, सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं।1
- देश का विरोध कांग्रेस के DNA में है। जब भारत की दुनिया में प्रशंसा हो रही है, तब कांग्रेस को उसमें भी बुराई खोजनी है। नाराज फूफाओं को तो हर खुशी में खोट ढूंढने का बहाना चाहिए।........ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान1
- चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।1
- ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में kawardha Chhattisgarh news ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में एक युवक तेज रफ्तार में संतुलन खोकर तालाब में जा घुसा #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram1
- पूर्ण और अपडेटेड फैक्ट्स: राहुल गांधी का UPI MDR आरोप और असलियत (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) 15 सितंबर 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल रही है। राहुल गांधी का पूरा आरोप (X पोस्ट से) मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट UPI लेन-देन पर MDR (Merchant Discount Rate) लगाया जा सकता है। ये लेन-देन संख्या में सिर्फ 5% हैं, लेकिन UPI के कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू का करीब 65% इन्हीं में है। सरकार कहती है ग्राहक से फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फीस कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से निकलेगी। अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध कर रही हैं। अब सरकार उसी दिशा में नीति बदल रही है। “US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।” असल में क्या हुआ है? (सरकारी नोटिफिकेशन और NPCI) 14 सितंबर 2026 की गजट नोटिफिकेशन: बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स ₹2,000 तक के UPI ट्रांजेक्शन और RuPay डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई डायरेक्ट या इंडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकते। यह कानूनी सुरक्षा है। 15 सितंबर 2026 को NPCI ने फ्रेमवर्क क्लियर किया: P2P (व्यक्ति-से-व्यक्ति) ट्रांजेक्शन: पूरी तरह मुफ्त, कोई लिमिट नहीं। मर्चेंट ट्रांजेक्शन ₹2,000 तक: मुफ्त (लगभग 96% वॉल्यूम)। मर्चेंट ट्रांजेक्शन ₹2,000 से ऊपर: 0.4% MDR (मर्चेंट पे करेगा)। ₹75,000 और उससे ऊपर: कैप ₹300 प्रति ट्रांजेक्शन। जरूरी सेक्टर (रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल आदि): फ्लैट ₹5। छोटे मर्चेंट (P2PM फ्रेमवर्क, मासिक ₹1 लाख तक UPI QR से कमाई): अभी भी सुरक्षित। लागू होने की तारीख: 15 अक्टूबर 2026। महत्वपूर्ण: ग्राहक से सीधे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। MDR मर्चेंट (दुकानदार/बिजनेस) पर लगेगा और पेमेंट इकोसिस्टम (बैंक, ऐप्स) में बंटेगा। सरकार या NPCI इसे टैक्स के रूप में नहीं ले रहा। सरकार और भाजपा का जवाब वित्त मंत्रालय और NPCI साफ कह रहे हैं कि 96% मर्चेंट ट्रांजेक्शन प्रभावित नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी के आरोप को “पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद” बताया। उन्होंने कहा कि अभी कोई ऐसा फैसला नहीं हुआ है कि ₹2,000 से ऊपर फीस लगेगी (बाद में NPCI ने 0.4% फ्रेमवर्क जारी कर दिया)। भाजपा ने कांग्रेस पर “फेक न्यूज” फैलाने का आरोप लगाया। अमेरिकी दबाव वाला एंगल राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसे अमेरिका (Visa-Mastercard) के दबाव से जोड़ा। अमेरिकी ट्रेड रिपोर्ट्स में पहले भी भारत की zero-MDR नीति पर आपत्ति जताई गई थी। कुछ थिंक-टैंक (जैसे GTRI) ने भी चेतावनी दी थी कि नीति बदलते समय बाहरी दबाव से बचना चाहिए। सरकार का रुख है कि यह UPI इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी के लिए जरूरी है, क्योंकि शून्य-MDR से सालाना हजारों करोड़ का खर्च आ रहा था। सारांश (फुल फैक्ट्स) बिंदु राहुल गांधी का दावा असल स्थिति फीस लग रही है? चुपचाप रास्ता खोला ₹2,000 तक पूरी तरह मुफ्त; ऊपर 0.4% सिर्फ मर्चेंट पर (15 अक्टूबर से) ग्राहक पर असर कीमत बढ़ेगी सीधे नहीं, लेकिन मर्चेंट लागत बढ़ा सकते हैं वॉल्यूम 5% ट्रांजेक्शन = 65% वैल्यू सही आंकड़े (सरकारी/NPCI डेटा से मेल खाते हैं) अमेरिका वाला एंगल Surrender विवादित; सरकार इनकार करती है निष्कर्ष: राहुल गांधी का आरोप आंशिक रूप से सही है कि ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर MDR का रास्ता खुल गया है और फ्रेमवर्क जारी हो चुका है। लेकिन “सरेंडर” और “ग्राहक से सीधे फीस” वाला दावा सरकारी स्पष्टीकरण से मेल नहीं खाता। UPI अभी भी आम आदमी के लिए मुफ्त बना हुआ है। स्रोत: The Hindu, LiveMint, Business Today, NPCI FAQ, PIB, X पोस्ट (RahulGandhi) और अन्य विश्वसनीय रिपोर्ट्स (15 सितंबर 2026 तक अपडेटेड)। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ. #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- कलारबांकी पशु चिकित्सालय में ताला पशु पालकों में नाराजगी...(२७८२६)1
- बैगा ग्रामों में पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएं सिवनी। जनपद पंचायत केवलारी के बैगा बाहुल्य ग्राम झोला, पिपरदौन और मोहगांव में विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंप में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और आयुष्मान भारत, पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।1
- मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी, एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी, एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता एजेंसी पर नियमों की अनदेखी, सिलेंडर व ई-केवाईसी के नाम पर ग्रामीणों के शोषण का आरोप बबलिया के उपभोक्ता बकोरी स्थित मां एचपी गैस एजेंसी की मनमानी से त्रस्त हैं। बबलिया के उपभोक्ता प्रहलाद वरकड़े, बाबूलाल यादव, मिलन सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ता 15 सितंबर मंगलवार 12 बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन एजेंसी बंद मिली। यहां तक कि सिलेंडर खाली करने आए ट्रक चालक भी घंटों इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन के नियमों को ताक पर रखकर घर-घर आपूर्ति के बजाय लोगों को रोज चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मनमाने दामों पर गैस बेचने और नि:शुल्क ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है; पैसे न देने पर दिनभर बैठाकर परेशान किया जाता है। आदिवासी व ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से एजेंसी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1