logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी, एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी, एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता एजेंसी पर नियमों की अनदेखी, सिलेंडर व ई-केवाईसी के नाम पर ग्रामीणों के शोषण का आरोप बबलिया के उपभोक्ता बकोरी स्थित मां एचपी गैस एजेंसी की मनमानी से त्रस्त हैं। बबलिया के उपभोक्ता प्रहलाद वरकड़े, बाबूलाल यादव, मिलन सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ता 15 सितंबर मंगलवार 12 बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन एजेंसी बंद मिली। यहां तक कि सिलेंडर खाली करने आए ट्रक चालक भी घंटों इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन के नियमों को ताक पर रखकर घर-घर आपूर्ति के बजाय लोगों को रोज चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मनमाने दामों पर गैस बेचने और नि:शुल्क ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है; पैसे न देने पर दिनभर बैठाकर परेशान किया जाता है। आदिवासी व ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से एजेंसी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

9 hrs ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी, एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी, एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता एजेंसी पर नियमों की अनदेखी, सिलेंडर व ई-केवाईसी के नाम पर ग्रामीणों के शोषण का आरोप बबलिया के उपभोक्ता बकोरी स्थित मां एचपी गैस एजेंसी की मनमानी से त्रस्त हैं। बबलिया के उपभोक्ता प्रहलाद वरकड़े, बाबूलाल यादव, मिलन सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ता 15 सितंबर मंगलवार 12 बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन एजेंसी बंद मिली। यहां तक कि सिलेंडर खाली करने आए ट्रक चालक भी घंटों इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन के नियमों को ताक पर रखकर घर-घर आपूर्ति के बजाय लोगों को रोज चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मनमाने दामों पर गैस बेचने और नि:शुल्क ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है; पैसे न देने पर दिनभर बैठाकर परेशान किया जाता है। आदिवासी व ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से एजेंसी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • माहिष्मती घाट पर जलेंगे 25 हजार दीप 2.70 लाख दियों से रौशन होगा मंडला सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को माहिष्मती घाट, मंडला में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया है। वहीं पूरे जिले में 2 लाख 70 हजार 550 दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, भाषण प्रतियोगिता, सेवा सेतु शिविर जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत जिले में जलेंगे 2 लाख 70 हजार 550 दीप मंडला जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अभियान के तहत माहिष्मती घाट पर 25 हजार दीप, जिले के 17 घाटों पर 1,717 दीप, 33 सार्वजनिक स्थलों पर 16,533 दीप तथा 13 नगरीय निकायों में 66,300 दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही 1.50 लाख हितग्राहियों के घरों में तथा पंचायत स्तर पर धार्मिक स्थलों में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 70 हजार 550 दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की जाएगी। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा को समर्पित भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सहभागी बनें और अपने घर में भी एक दीप प्रज्ज्वलित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अभियान की आगामी गतिविधियों, तैयारियों, प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान की सभी गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए। उक्त वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री हुनेंन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती नदीमा शिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    माहिष्मती घाट पर जलेंगे 25 हजार दीप
2.70 लाख दियों से रौशन होगा मंडला
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को माहिष्मती घाट, मंडला में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया है। वहीं पूरे जिले में 2 लाख 70 हजार 550 दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, भाषण प्रतियोगिता, सेवा सेतु शिविर जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत जिले में जलेंगे 2 लाख 70 हजार 550 दीप
मंडला जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अभियान के तहत माहिष्मती घाट पर 25 हजार दीप, जिले के 17 घाटों पर 1,717 दीप, 33 सार्वजनिक स्थलों पर 16,533 दीप तथा 13 नगरीय निकायों में 66,300 दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही 1.50 लाख हितग्राहियों के घरों में तथा पंचायत स्तर पर धार्मिक स्थलों में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 70 हजार 550 दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की जाएगी।
अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा को समर्पित भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सहभागी बनें और अपने घर में भी एक दीप प्रज्ज्वलित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अभियान की आगामी गतिविधियों, तैयारियों, प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान की सभी गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
उक्त वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री हुनेंन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती नदीमा शिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews
    2
    तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सराफा बाजार गोटेगांव में विधि-विधान से विराजे प्रथम पूज्य गणपति गोटेगांव। सराफा बाजार में गणेशोत्सव के अवसर सराफा बाजार गोटेगांव में विधि-विधान से विराजे प्रथम पूज्य गणपति गोटेगांव। सराफा बाजार में गणेशोत्सव के अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। स्थापना के बाद सराफा बाजार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। 🙏🌺
    1
    सराफा बाजार गोटेगांव में विधि-विधान से विराजे प्रथम पूज्य गणपति
गोटेगांव। सराफा बाजार में गणेशोत्सव के अवसर
सराफा बाजार गोटेगांव में विधि-विधान से विराजे प्रथम पूज्य गणपति
गोटेगांव। सराफा बाजार में गणेशोत्सव के अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। स्थापना के बाद सराफा बाजार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। 🙏🌺
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कन्हीवाड़ा के बेटे ने छू लिया आसमान, 16,460 फीट पर फहराया तिरंगा माउंट गोरिचेन क्षेत्र की ग्लेशियर चोटी पर सफल आरोहण, NIMAS का 28 दिवसीय कोर्स किया पूरा सिवनी। कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार ने अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हासिल की गई इस उपलब्धि से कन्हीवाड़ा और सिवनी जिले का नाम रोशन हुआ है। जतिन की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।
    1
    कन्हीवाड़ा के बेटे ने छू लिया आसमान, 16,460 फीट पर फहराया तिरंगा
माउंट गोरिचेन क्षेत्र की ग्लेशियर चोटी पर सफल आरोहण, NIMAS का 28 दिवसीय कोर्स किया पूरा
सिवनी। कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार ने अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया।
कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हासिल की गई इस उपलब्धि से कन्हीवाड़ा और सिवनी जिले का नाम रोशन हुआ है। जतिन की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उमरिया जिले में करणी सेना ने विरोध जताते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर ज्ञापन सोपा
    1
    UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उमरिया जिले में करणी सेना ने विरोध जताते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर ज्ञापन सोपा
    user_Shammi khan niyazi
    Shammi khan niyazi
    Court reporter नवरोजाबाद, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?” *​"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"* ​"मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!" *​"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"* ​"गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!" ​"*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"* *​"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"* ​ #JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर
    1
    “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?”
*​"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"*
​"मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!"
*​"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"*
​"गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!"
​"*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"*
*​"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"*
​
#JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जबलपुर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का कारोबार पकड़ा, पान दुकान संचालक गिरफ्तार जबलपुर। केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर चौपाटी स्थित पान दुकान संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 हजार रुपये कीमत की 5 नग प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान नंबर 29 के संचालक द्वारा पान-सिगरेट की दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दुकान संचालक राजा चौधरी (29), निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा, गोराबाजार को पकड़ा। तलाशी के दौरान अलग-अलग कंपनियों की 5 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी इन ई-सिगरेट के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी ई-सिगरेट जब्त कर आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध अधिनियम की धारा 4(1), 5(ए), 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक प्रमोद, नितिन एवं माधव सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #ब्रेकिंगन्यूज #केंटथाना #पुलिसकार्रवाई #ईसिगरेट #प्रतिबंधितईसिगरेट #सदर #अपराध #पुलिस #जबलपुरन्यूज
    2
    जबलपुर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का कारोबार पकड़ा, पान दुकान संचालक गिरफ्तार
जबलपुर। केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर चौपाटी स्थित पान दुकान संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 हजार रुपये कीमत की 5 नग प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान नंबर 29 के संचालक द्वारा पान-सिगरेट की दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दुकान संचालक राजा चौधरी (29), निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा, गोराबाजार को पकड़ा।
तलाशी के दौरान अलग-अलग कंपनियों की 5 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी इन ई-सिगरेट के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी ई-सिगरेट जब्त कर आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध अधिनियम की धारा 4(1), 5(ए), 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक प्रमोद, नितिन एवं माधव सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
#जबलपुर #ब्रेकिंगन्यूज #केंटथाना #पुलिसकार्रवाई #ईसिगरेट #प्रतिबंधितईसिगरेट #सदर #अपराध #पुलिस #जबलपुरन्यूज
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनसुनवाई बनी सहारा, दो दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल सिवनी। जनसुनवाई में डूंडा सिवनी निवासी मानिक लाल डहरवाल और ग्राम अरी के टील्ली टोला निवासी शरद मरावी ने आवागमन की समस्या कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के सामने रखी। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद दोनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनके रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होने के साथ दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। ट्राइसाइकिल मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाया जाए।
    1
    जनसुनवाई बनी सहारा, दो दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
सिवनी। जनसुनवाई में डूंडा सिवनी निवासी मानिक लाल डहरवाल और ग्राम अरी के टील्ली टोला निवासी शरद मरावी ने आवागमन की समस्या कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के सामने रखी। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद दोनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनके रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होने के साथ दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। ट्राइसाइकिल मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाया जाए।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.