जिला प्रमुख ने आचार संहिता में सरकारी गाड़ी दौड़ाई? निर्वाचन विभाग ने मांगी रिपोर्ट अलवर । पंचायत राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी वाहन के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर पर करीब 11 दिनों तक जिला परिषद की सरकारी गाड़ी इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार पंचायत राज चुनाव की आचार संहिता के दौरान सरकारी वाहन के इस्तेमाल की शिकायत निर्वाचन विभाग तक पहुंची। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 19 अगस्त को आचार संहिता लागू होने के बावजूद जिला प्रमुख द्वारा करीब 11 दिन तक जिला परिषद की सरकारी गाड़ी का उपयोग किया गया। बताया गया है कि वाहन बाद में 31 अगस्त को जिला परिषद कार्यालय में जमा कराया गया। निर्वाचन विभाग ने मामले में जिला परिषद के सीईओ से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी वाहन का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया और क्या नियमों का उल्लंघन हुआ। इसी मामले में जिला परिषद में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल को लेकर भी निर्वाचन विभाग ने रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि ब्रजेश कुमार पटेल वर्ष 2016 से लगातार जिला परिषद में पदस्थापित हैं और उनके मूल निवास क्षेत्र को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

- जिला प्रमुख ने आचार संहिता में सरकारी गाड़ी दौड़ाई? निर्वाचन विभाग ने मांगी रिपोर्ट अलवर । पंचायत राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी वाहन के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर पर करीब 11 दिनों तक जिला परिषद की सरकारी गाड़ी इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार पंचायत राज चुनाव की आचार संहिता के दौरान सरकारी वाहन के इस्तेमाल की शिकायत निर्वाचन विभाग तक पहुंची। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 19 अगस्त को आचार संहिता लागू होने के बावजूद जिला प्रमुख द्वारा करीब 11 दिन तक जिला परिषद की सरकारी गाड़ी का उपयोग किया गया। बताया गया है कि वाहन बाद में 31 अगस्त को जिला परिषद कार्यालय में जमा कराया गया। निर्वाचन विभाग ने मामले में जिला परिषद के सीईओ से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी वाहन का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया और क्या नियमों का उल्लंघन हुआ। इसी मामले में जिला परिषद में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल को लेकर भी निर्वाचन विभाग ने रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि ब्रजेश कुमार पटेल वर्ष 2016 से लगातार जिला परिषद में पदस्थापित हैं और उनके मूल निवास क्षेत्र को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।1
- Er. लाला राम बुरहाडिया ने जाटव समाज को एक रहने की क्यों कि अपील देखें पूरा वीडियो खैरथल1
- *आज बीबीरानी में तिजारा उप प्रधान एवं युवा कांग्रेस राजस्थान के पूर्व प्रदेश महासचिव दयाराम चावड़ा के नेतृत्व में 16 वाँ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज बीबीरानी माता मंदिर प्रांगण जिला खेरथल तिजारा में आयोजित किया गया जिसमे युवा कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से बढ़कर भाग लिया ओर सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सचिन पायलट की लंबी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कुल 225 यूनिट रक्तदान हुआ।कांग्रेस नेता भारत ने बताया की रक्तदान शिविर संपन्न होने के बाद पोधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* *उपप्रधान दयाराम चावड़ा ने बताया की सचिन पायलट के जन्मदिवस को सेवा दिवस में मनाया गया। आज ब्लड बैंकों में रक्त की बहुत कमी है जिससे आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हम पिछले 16 वर्षों से लगातार सचिन पायलट के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं पोधारोपण का आयोजन कर रहे है उन्होंने सभी युवाओं से आवाहन किया की रक्तदान में अपनी भागीदारी निभाये और पौधे लगाएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर सभी रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद सरपंच, कांग्रेस नेता शकील ख़ान, संजय सेवखेड़ा, रामकुमार चावड़ा, अजय जांगिड, ललित यादव पाटन, चन्द्रप्रकाश यादव, परमवीर चावड़ा, नवीन चावड़ा, हरविंदर सरदार योगेश कुमार, अंकित लंबरदार, विजय मेघवाल सम्पत नेहरा, प्रताप मेघवाल, रणवीर प्रजापत सतपाल यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*1
- Sena se chhutti per Aaye Hue Fauji ka hua April Revadi Haryana1
- रेनू ने ताल ठोकी,भारी रुझान देखने को मिला चुनाव चिन्ह.गुब्बारा.बेल्ट नंबर 2 पर बटन दबाकर विजय बनाएं राम कुमार1
- बडेड गांव की 11 साल की नाहिदा लापता, 7 सितंबर की शाम से नहीं मिला कोई सुराग नूंह जिले के बडेड गांव की 11 साल की बच्ची नाहिदा 7 सितंबर की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिवार के मुताबिक, काफी तलाश के बावजूद बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बेटी के लापता होने से माता-पिता बेहद परेशान हैं और परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर नाहिदा कहीं दिखाई दे तो तुरंत परिवार के दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।1
- जिले के पुन्हाना शहर से सटा शमशाबाद खेंचातान गांव पिछले करीब दो दशकों से अपनी प्रशासनिक पहचान के संकट से जूझ रहा है. यहां समय-दर-समय सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि बदले और समय भी आगे बढ़ता गया, लेकिन गांव की किस्मत नहीं बदली. ग्रामीणों का आरोप है कि खेंचातान न तो किसी ग्राम पंचायत का हिस्सा है और न ही उसे पुन्हाना नगर पालिका में शामिल किया गया है. इसी कारण यह गांव विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है . आखिर किसके अधीन है खेंचातान?: ग्रामीणों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनका गांव किस प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत आता है. पुन्हाना शहर की सीमा से सटे इस गांव की स्थिति लंबे समय से स्पष्ट नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव की प्रशासनिक पहचान ही तय नहीं होगी तो विकास कार्यों के लिए जिम्मेदारी कौन लेगा. इसी सवाल के साथ ग्रामीण प्रशासन और सरकार से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. जिले के पुन्हाना शहर से सटा शमशाबाद खेंचातान गांव पिछले करीब दो दशकों से अपनी प्रशासनिक पहचान के संकट से जूझ रहा है. यहां समय-दर-समय सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि बदले और समय भी आगे बढ़ता गया, लेकिन गांव की किस्मत नहीं बदली. ग्रामीणों का आरोप है कि खेंचातान न तो किसी ग्राम पंचायत का हिस्सा है और न ही उसे पुन्हाना नगर पालिका में शामिल किया गया है. इसी कारण यह गांव विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है . आखिर किसके अधीन है खेंचातान?: ग्रामीणों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनका गांव किस प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत आता है. पुन्हाना शहर की सीमा से सटे इस गांव की स्थिति लंबे समय से स्पष्ट नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव की प्रशासनिक पहचान ही तय नहीं होगी तो विकास कार्यों के लिए जिम्मेदारी कौन लेगा. इसी सवाल के साथ ग्रामीण प्रशासन और सरकार से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.1
- मुंडावर में पुलिस और प्रशासनिक लवाजमे का फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश मुंडावर क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा का अहसास बनाए रखने के उद्देश्य से आज मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च मुंडावर नगर पालिका परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, तहसील कार्यालय के सामने, गांधीनगर से होता हुए मोहम्मदपुर और तीनकिरुड़ी तक पहुंचा। उच्च अधिकारी रहे मौजूद फ्लैग मार्च का नेतृत्व तहसीलदार सुमित भारद्वाज एवं मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक कर्मचारी मुस्तैद नजर आए। आमजन से अपील मार्च के दौरान अधिकारियों ने कस्बेवासियों व क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के जरिए असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि क्षेत्र में सौहार्द और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1