Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sujeet chandravanshi Ji
More news from Chatra and nearby areas
- चतरा जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शिकायतों को लेकर उपायुक्त कीर्ति श्री जी से मिलने पहुंचे और बहाली प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाए। पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ (रनिंग) प्रक्रिया के दौरान यह विवाद सामने आया है, जहाँ अभ्यर्थियों नें निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं कराए जाने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी से कई उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दौड़ के तुरंत बाद उन्हें उनके अंक (मार्क्स) नहीं दिखाए जाते, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शांत कराया। उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या पक्षपात की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।1
- हसपुरा औरंगाबाद तीन बच्चों के हत्या के आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में बीते दिन सनकी चाचा ने अपने सगे तीन भतीजा व भतीजी को गला काटकर हत्या कर दिया था जिसे पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल1
- Post by CHHOTU KUMAR1
- Post by Uma Shanker singh1
- es video ko jayada se jayada share and comment kare bhai ko support kare 🙏1
- Post by News,hamr lawalong1
- हसपुरा औरंगाबाद भाजपा दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बनकट कैथी गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षयता में प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल और मैस की समस्या को लेकर छात्रों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। कॉलेज परिसर में छात्रों ने मार्च निकालकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का साफ कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। बल्कि कई सालों से उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि 2022 के बाद से एडमिशन लेने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स को हॉस्टल अलॉट ही नहीं किया गया। मजबूरी में उन्हें बाहर रहना पड़ रहा है। बाहर रहना न सिर्फ महंगा पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा बना हुआ है। छात्रों ने कहा कि कई बार बाहर रहने के दौरान हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं है। छात्राओं ने कहा- हमें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा छात्राओं की परेशानी और ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनकी ड्यूटी लगती है। कई बार देर रात तक काम करना पड़ता है। ऐसे में बाहर से आना-जाना काफी असुरक्षित लगता है। डर के साये में रहना पड़ता है। इसके बावजूद कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। सीनियर छात्रों ने भी जूनियर्स का समर्थन किया। उनका कहना है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल और मैस जैसी सुविधा बेसिक होती है। लेकिन यहां स्थिति उलटी है। 2022 से लेकर 2025 तक के छात्रों को अब तक हॉस्टल नहीं मिला। जो पुराने हॉस्टल हैं, उनकी हालत भी जर्जर है। छात्र जैसे-तैसे वहां रह रहे हैं। स्टूडेंट्स बोले- कॉलेज मैनेजमेंट से कई बार शिकायत की, सिर्फ आश्वासन मिला छात्रों का आरोप है कि कई बार मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई। हर बार आश्वासन मिला, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर अब छात्रों ने सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। आंदोलन कर रहे छात्रों ने साफ कहा कि जब तक हॉस्टल और मैस की सुविधा बहाल नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कराते रहेंगे।1