Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरोही जिला में भू ला का सबसे बड़ा मेला हमारे यहां सब लोग एक दूसरे गांव से आते हैं लगभग कितनी पब्लिक होती है कि लोग वहां गुम हो जाते हैं ओके क्या बात करता है
मुकेश कुमार परमार
सिरोही जिला में भू ला का सबसे बड़ा मेला हमारे यहां सब लोग एक दूसरे गांव से आते हैं लगभग कितनी पब्लिक होती है कि लोग वहां गुम हो जाते हैं ओके क्या बात करता है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by मुकेश कुमार परमार1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* माउंट आबू में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर शनिवार को माउंट आबू पहुंचे और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पीएम नरेंद्र मोदी की बाड़मेर के पचपदरा में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा के लिए हुंकार भरी।माउंट आबू में नगर पालिका पुस्तकालय में जोरदार स्वागत हुआ—साफा पहनाकर कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया माहुर ने साफ कहा—भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी एक चेहरे की नहीं जमीनी कार्यकर्ताओं को ही मिलती है असली पहचान और सम्मान साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए नारी शक्ति बिल खारिज करने को लेकर जमकर घेरा—“महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों का असली चेहरा बेनकाब”अब नजरें टिकी हैं बाड़मेर के पचपदरा की उस रैली पर, जहां से सियासी तापमान और बढ़ने वाला है1
- *पत्रकार बलराम चौधरी* माउंट आबू में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर शनिवार को माउंट आबू पहुंचे और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पीएम नरेंद्र मोदी की बाड़मेर के पचपदरा में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा के लिए हुंकार भरी।माउंट आबू में नगर पालिका पुस्तकालय में जोरदार स्वागत हुआ—साफा पहनाकर कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया माहुर ने साफ कहा—भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी एक चेहरे की नहीं जमीनी कार्यकर्ताओं को ही मिलती है असली पहचान और सम्मान साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए नारी शक्ति बिल खारिज करने को लेकर जमकर घेरा—“महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों का असली चेहरा बेनकाब”अब नजरें टिकी हैं बाड़मेर के पचपदरा की उस रैली पर, जहां से सियासी तापमान और बढ़ने वाला है1
- राम राम सा में आपका छोटा भाई🎤🎹 भजन गायक इंदर रलोतीया को सपोर्ट करें आपका इंतजार 🙏🙏1
- जिले में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनीमिया स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ. मोल श्री राठौड़ ने की। इसमें चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग (माध्यमिक/प्राथमिक) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एनीमिया मुक्त भारत/राजस्थान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से बीसीसीएम (Block Convergence committee Meeting) आयोजित की जाएगी, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। विद्यालयों में बच्चों के लिए आयरन फोलिक एसिड (IFA) की गुलाबी एवं नीली गोलियों की मांग का आकलन हर तीन माह में अनिवार्य रूप से करने और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्र स्तर तक IFA दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीसीटीएस पोर्टल और शाला दर्पण पर समयबद्ध व शुद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में “शक्ति दिवस” के प्रभावी आयोजन, ब्लॉक स्तर पर लक्ष्य निर्धारण, गूगल फॉर्म के माध्यम से रिपोर्टिंग तथा प्रत्येक ब्लॉक पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। IFA डेटा, PCTS रिपोर्टिंग और शाला दर्पण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ मोल श्री राठौड़ ने सभी अधिकारियों कों बताया कि बच्चों में अनेमिया समाप्त करने के लिए बचपन से ही माता पिता को कोशिश करनी होगी । छह माह से ही घर में बना खाना खिलाना चालू करे । बाज़ार से बना डब्बा पैक खाना नहीं खिलावे जिससे बचपन से ही बच्चे में खून की कमी ना रहे एवं बच्चे के दिमाग़ एवं शरीर का विकास हो सके । जो बच्चे एनीमिया से ग्रसित है उनको सिरप या गोली खिलाना सुनिश्चित करे । संभागीय समन्वयक श्री डूंगर सिंह धवला ने कहा कि एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान एक बहु-विभागीय प्रयास है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जमीनी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो, तो जिले में एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि एनीमिया मुक्त अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर गंभीरता से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि IFA दवाओं की उपलब्धता, समयबद्ध वितरण और सही रिपोर्टिंग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से ही जिले को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।4
- सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार का इतिहास देश कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने का महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत। चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार,राजा भोज,राजा भर्तहरी,जगदेव परमार,महाराणा प्रताप,झांसी कि राणी लक्ष्मीबाई ,राणी पद्मिनी,हाडी रानी,मीराबाई आदी तमाम महापुरूषो का इतिहास देश के स्कूलो कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने का महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत गांव आकोली से कि इस महत्वपूर्ण महा मिशन विक्रमादित्य कि शुरूआत करने वाले राजपूत समाज के पूरणसिंह काबावत आकोली ने बताया कि इस महत्वपूर्ण महा अभियान को सफल बनाने के लिए एक मिशन के रूप मे लेकर इसके तहत हमारे जालोर क्षेत्र मे या आस पास दौरो पर आने वाले या पत्रो के माध्यम से जनप्रतिनिधि विधायक,सांसद,मंत्री,केन्द्रीय मंत्री,मुख्यमन्त्री प्रधानमंत्री आदी को चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार सहित तमाम वीर महापुरूषो का इतिहास देश के स्कूलो कि पाठ्य पुस्तको मे सामिल करने के लिए समाज कि ओर से ज्ञापन दिऐ जाऐगे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के भविष्य बांल बच्चो को संस्कारी बनाने एवंम सत्य,न्याय,धर्म पर चलने के लिए प्रेरित प्रेरित करना है।पुराने समय मे माता जब अपने पुत्र को पालने मे सुलाती थी तब अपने पुत को वीर बनाने के लिए लोरिया गाती थी जिसमे किसी वीर महापुरूष कि वीरगाथा सुनाती थी लेकिन आज कि माता को तो पता भी नही है कि वीर महापुरूष कौन है कैसे होते है क्योंकि सरकारो ने वीर महापुरूषो कि गाथा वाले पाठ पाठ्य पुस्तको से हटा दिए जिसके चलते बच्चे संस्कार ,बडो के प्रति का मान सम्मान ,व्यापारिक ज्ञान आदी सब भूले है पता नही सरकार बच्चो को कौनसा ज्ञान देना चाहती है एवंम अभियान का दुसरा मकसद लोगो को सत्य,न्याय का ज्ञान करवाकर सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना,न्याय का साथ देना हमेशा लोगो का न्याय करने,कथनी और करनी मे भेद नही करने आदी संस्कार जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि लोग वीर विक्रमादित्य परमार सहित अन्य महापुरूषो के इतिहास व न्याय प्रिय बाते तो बडी बडी करते है लेकिन उनके पदचिन्हो पर चलने मे नाकाम साबित हो रहे है जो हाल ही में जग जाहिर हुआ है जो समाज के लिए बहुत ही सिन्ताजन है काबावत ने जोर देकर कहां कि जब तक विक्रमादित्य मिशन मे कामयाबी नही मिलती तब तक राज नेताओ को माला श साफा नही पहनायेगे और न खुद माला पहनेंगे चाहे कई साल लगे वीर विक्रमादित्य महा अभियान मे जुडने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वीर विक्रमादित्य के नाम से अपने मन मे शपत लेनी होगी कि "मैं अपने जीवन मे वीर विक्रमादित्य के दिखाऐ मार्ग पर चलते हुए सत्य,न्याय,धर्म का हमेशा साथ दुंगा, "इस महत्वपूर्ण अभियान कि शुरूआत मे आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन समाज के द्वारा दिया जाऐगा चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार के इतिहास को देश के स्कूलो के पाठ्य पुस्तको सामिल करने के अभियान के बारे मे जब काबावत से पूछा गया कि ऐसे मिशन चलाने का आइडिया किसने दिया तब पूरणसिंह काबावत बताते है एक दिन रात को भरी निंद मे सोऐ हुए थे तब अचानक "वीर विक्रमादित्य परमार प्रकट हुए ओर कहने लगे कि सिर्फ मेरी मुर्ति स्थापित करने से जनता का भला नही होगा अतः मै खुश नही हुॅ खुश तब होगा जब लोग मेरे द्वारा दिखाऐ रास्ते पर चलकर कथनी व करनी मे भेद न रखते हुए अपने जीवन मे अपनाऐगे " मैने कहा सदवचन इतना कहकर वीर विक्रमादित्य अन्तर्ध्यान हो गए इसलिए लोगो को जागरूक करने के लिए वीर विक्रमादित्य मिशन कि शुरूआत कि गई है लोग साथ दे या न दे लेकिन मै इस मिशन कि कामयाबी तब चैन से नही बैंठुगा1
- Post by लाबु सिंह2
- आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड द्वारा माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष महोदया श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 53 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अपना योगदान दिया। आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस भावुक क्षण ने सभी उपस्थित जनों को मानवता और सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया कि भाजपा सदैव सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रक्षा भंडारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। रक्तदाताओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ भाजपाई बाबूभाई पटेल, एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह , मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग, संजय बंजारा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार , अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन, अमरसिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, मुकेश कहार, सागर राणा सुरेंद्र , तरुण पंचाल मंडल कार्यकर्ता एवं कही जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे3