Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP के मुरादाबाद में गली से गुजर रही एक बुर्का पहने महिला से मौलाना अश्लील हरकत की महिला के शोर मचाने पर मौलाना भाग खड़ा हुआ मौलाना की अश्लीलता की वारदात गली में लगे CCTV में कैद हो गई महिला ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई इस संबंध में थाना मुगलपुरा में मुकदमा पंजीकृत करके मौलाना की सरगर्मी से तलाश की जा रही है
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
UP के मुरादाबाद में गली से गुजर रही एक बुर्का पहने महिला से मौलाना अश्लील हरकत की महिला के शोर मचाने पर मौलाना भाग खड़ा हुआ मौलाना की अश्लीलता की वारदात गली में लगे CCTV में कैद हो गई महिला ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई इस संबंध में थाना मुगलपुरा में मुकदमा पंजीकृत करके मौलाना की सरगर्मी से तलाश की जा रही है
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Shailesh Shrivastava1
- दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में लुहारी और बनगांव के बीच गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी परोहा परिवार शोकाकुल कार्यक्रम में शामिल होने दमोह आ रहा था। इसी दौरान लुहारी और बनगांव के बीच सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में विश्वनाथ परोहा (72), सोमवती परोहा (68), हर्ष परोहा (14) और मन प्यारे यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर यशपाल ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही हटा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत हादसे की प्रमुख वजह सामने आई है।1
- *बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान* *- जबलपुर में क्रूज डूबने से हुई जनहानि* *- रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी* प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है, लापता लोगों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। *आर्थिक सहायता की घोषणा* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। *मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला* बता दें, बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। इनमें से 15 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शेष व्यक्तियों की तलाश एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।1
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज4
- एंकर/- हटा में प्रतिष्ठित हजारी परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इसके बाद एक पक्ष की ओर से हटा थाने में और दमोह एसपी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की गई है। दरअसल अजय वर्धन हजारी ने आरोप लगाते हुए बताया की पारिवारिक विवाद के चलते आलोक वर्धन हजारी, सोमिल हजारी, सक्षम हजारी, मानवेंद्र हाजरी सहित करीब 10 लोगों ने मारपीट की है। इसके अलावा बहू बेटियों के साथ गाली-गलौज की है। हम लोगों ने हटा थाने में शिकायत की है। साथ ही एसपी को एक आवेदन दिया है। यह विवाद मंगलवार को हुआ था।1
- दमोह जिले की व्यारमा नदी में दिखा मगरमच्छ, जुझार गांव में दहशत दमोह — जिले की व्यारमा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मामला जुझार गांव का है, जहां ग्रामीणों ने नदी किनारे एक बड़े मगरमच्छ को देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में डर का माहौल फैल गया। खासकर मवेशी चराने जाने वाले और नदी से पानी भरने वाले ग्रामीणों में भय बना हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्य स्थान पर छोड़ा जाए। फिलहाल, स्थानीय लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी जा रही है और बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।1
- UP के मुरादाबाद में गली से गुजर रही एक बुर्का पहने महिला से मौलाना अश्लील हरकत की महिला के शोर मचाने पर मौलाना भाग खड़ा हुआ मौलाना की अश्लीलता की वारदात गली में लगे CCTV में कैद हो गई महिला ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई इस संबंध में थाना मुगलपुरा में मुकदमा पंजीकृत करके मौलाना की सरगर्मी से तलाश की जा रही है1
- दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक परिवार ने विवाह से ठीक पहले सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़ित आदित्य वर्धन हजारी व अजय वर्धन हजारी ने आवेदन में बताया कि 28 अप्रैल की शाम हजारी भवन में परिवार के ही कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस मामले में आलोक वर्धन हजारी व अनुवंश हजारी सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिन पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं। पीड़ितों का कहना है कि थाना हटा में शिकायत के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने बताया कि 5 मई को घर में विवाह है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों से भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और विवाह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की मांग की है।1
- अमर सेन पटेरा क्षेत्र कुम्हारी सहित -मौसम में अचानक करवट बदली तेज तूफान हवाओं के साथ बरसात हुई बढ़ती उमस से जहां आमजन में ठंडक मिली मौसम बदलाव से वही उड़द और मूंग की खेती कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा अमृत के समान फायदेमंद साबित हो रही है उड़द और मूंग की खेती के लिए पानी अति आवश्यक होता है वर्षा का सीधा जल पौधों में जड़ तक जाता है और नमी युक्त लंबा समय देता है किसानों ने जानकारी में बताया है इस मौसम में बारिश फसल के लिए लाभदायक होती है वहीं किल्ली कीट नमक जो फसलों में लगी होती है वह बरसात के प्रभाव से कुछ राहत मिलती है!1