कुंडलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सड़क की खराब हालत बनी वजह पटेरा-कुंडलपुर मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के पहिए पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पीछे की ओर मुड़ गए और वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडलपुर निवासी दुर्गेश अहिरवार अपनी एचएफ डीलक्स (क्रमांक एमपी 34 एमआई 8429) से पटेरा की ओर जा रहे थे। वहीं नयागांव निवासी मुलु कुशवाहा अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 34 एमपी 6936) से पटेरा की ओर आ रहे थे। मुलु कुशवाहा अपनी गाड़ी पर दो बोरी आलू लादकर ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और सड़क की खराब हालत के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सके, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और हाल ही में भरे गए गड्ढों का मलवा फिर से सड़क पर फैल गया है। किनारों पर पड़ी गिट्टी और उखड़ी सतह के कारण वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए हैं जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा ले जाया गया वहीं 112 भी सभी समय पर पहुंच गई एक की हालत काम भी बताई जा रही है जिसके पांव में गंभीर चोटें आई हैं दूसरे व्यक्ति को भी पांव में ही गंभीर चोटें आई हैं गौरतलब है कि पटेरा से कुंडलपुर तक का मार्ग अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की बदहाल स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
कुंडलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सड़क की खराब हालत बनी वजह पटेरा-कुंडलपुर मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के पहिए पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पीछे की ओर मुड़ गए और वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडलपुर निवासी दुर्गेश अहिरवार अपनी एचएफ डीलक्स (क्रमांक एमपी 34 एमआई 8429) से पटेरा की
ओर जा रहे थे। वहीं नयागांव निवासी मुलु कुशवाहा अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 34 एमपी 6936) से पटेरा की ओर आ रहे थे। मुलु कुशवाहा अपनी गाड़ी पर दो बोरी आलू लादकर ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और सड़क की खराब हालत के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सके, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क
पर जगह-जगह गड्ढे हैं और हाल ही में भरे गए गड्ढों का मलवा फिर से सड़क पर फैल गया है। किनारों पर पड़ी गिट्टी और उखड़ी सतह के कारण वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए हैं जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा ले जाया गया वहीं 112 भी सभी समय पर पहुंच गई एक की हालत काम भी बताई जा रही है
जिसके पांव में गंभीर चोटें आई हैं दूसरे व्यक्ति को भी पांव में ही गंभीर चोटें आई हैं गौरतलब है कि पटेरा से कुंडलपुर तक का मार्ग अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की बदहाल स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज4
- एंकर/- दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात पीड़ित ने परिजनों के साथ हटा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। घटना मंगलवार रात घटित हुई थी बुधवार रात बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों दानिश पिता गुड्डू कुरैशी 20 और वारिक पिता खालिक 18 पर पास्को व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया था।1
- यूपी इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी कारण: घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था।1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- पथरिया क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में आ गई है। भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों से 125 पाव शराब जब्त की, जो मौके पर खाकी कार्टून (पेटियों) में पाई गई। हालांकि एफआईआर में इसे सफेद प्लास्टिक की बोरी में जब्त दर्शाया गया। जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि शराब दुकान से सीधा परिवहन साबित न हो और गद्दीदार पर मामला दर्ज करने से बचा जा सके। संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस और शराब ठेकेदार की मिलीभगत से अवैध सप्लाई जारी है और कार्रवाई सिर्फ छोटे परिवहनकर्ताओं तक सीमित है। मामले में आज गुरुवार दोपहर 3 बजे पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंघी ने कहा कि स्पष्टीकरण लिया गया है और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Vikas Soni1
- अमर सेन पटेरा क्षेत्र कुम्हारी सहित -मौसम में अचानक करवट बदली तेज तूफान हवाओं के साथ बरसात हुई बढ़ती उमस से जहां आमजन में ठंडक मिली मौसम बदलाव से वही उड़द और मूंग की खेती कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा अमृत के समान फायदेमंद साबित हो रही है उड़द और मूंग की खेती के लिए पानी अति आवश्यक होता है वर्षा का सीधा जल पौधों में जड़ तक जाता है और नमी युक्त लंबा समय देता है किसानों ने जानकारी में बताया है इस मौसम में बारिश फसल के लिए लाभदायक होती है वहीं किल्ली कीट नमक जो फसलों में लगी होती है वह बरसात के प्रभाव से कुछ राहत मिलती है!1
- UP के मुरादाबाद में गली से गुजर रही एक बुर्का पहने महिला से मौलाना अश्लील हरकत की महिला के शोर मचाने पर मौलाना भाग खड़ा हुआ मौलाना की अश्लीलता की वारदात गली में लगे CCTV में कैद हो गई महिला ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई इस संबंध में थाना मुगलपुरा में मुकदमा पंजीकृत करके मौलाना की सरगर्मी से तलाश की जा रही है1
- दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में लुहारी और बनगांव के बीच गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी परोहा परिवार शोकाकुल कार्यक्रम में शामिल होने दमोह आ रहा था। इसी दौरान लुहारी और बनगांव के बीच सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में विश्वनाथ परोहा (72), सोमवती परोहा (68), हर्ष परोहा (14) और मन प्यारे यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर यशपाल ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही हटा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत हादसे की प्रमुख वजह सामने आई है।1