खड्डा समेत तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, --- शिविर में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं । नौतन: प्रखंड की खड्डा, बैकुंठवा और धुमनगर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, बिजली विभाग, जीविका समेत अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए थे। आपूर्ति विभाग के डीलर रामेश्वर प्रसाद और दीपक कुमार ने ग्रामीणों से राशन व जनवितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतें सुनीं। बिजली विभाग के काउंटर पर बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य विद्युत संबंधी समस्याएं दर्ज की गईं।जीविका कैडर ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और जीविका की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ गिरधारी लाल बीईओ रियाज अहमद,सीओ अलका कुमारी आदि ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी काउंटरों पर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।इस बीच खड्डा पंचायत में मुखिया पुत्र राहुल शर्मा बैकुंठवा मुखिया अफरोज नैयर धुमनगर के भोला साह आदि जनप्रतिनिधि शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
खड्डा समेत तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, --- शिविर में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं । नौतन: प्रखंड की खड्डा, बैकुंठवा और धुमनगर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, बिजली विभाग, जीविका समेत अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए थे। आपूर्ति विभाग के डीलर रामेश्वर प्रसाद और दीपक कुमार ने ग्रामीणों से राशन व जनवितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतें सुनीं। बिजली विभाग के काउंटर पर बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य विद्युत संबंधी समस्याएं दर्ज की गईं।जीविका कैडर ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और जीविका की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ गिरधारी लाल बीईओ रियाज अहमद,सीओ अलका कुमारी आदि ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी काउंटरों पर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।इस बीच खड्डा पंचायत में मुखिया पुत्र राहुल शर्मा बैकुंठवा मुखिया अफरोज नैयर धुमनगर के भोला साह आदि जनप्रतिनिधि शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
- गणपति की पूजा मंडप में उमड़ रही है भक्तों की भीड़,लग रहे हैं गणपति बप्पा मोरया के नारे।1
- गोपालगंज में पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में परिजनों का हंगामा! गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के बसहाँ मोड़ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान क्लिनिक के एक स्टाफ के चोटिल होने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद डॉक्टर के क्लिनिक छोड़कर फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीज पर्व के दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ गांव निवासी शिवजी महतो की पत्नी प्रियंका देवी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बसहाँ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया। हालांकि महिला की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस क्लिनिक लेकर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।1
- hamare baliwan sagar gaun me road par jaljamao se am nagriko ko aane jane me ho rahi paresani1
- चकिया में जाम से निजात की कवायद, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी आज मंगलवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के निर्देश पर नगर परिषद में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे माईकिंग कर टेंपो, रिक्शा तथा छोटे-छोटे सामानों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारे नहीं लगाएं। नगर परिषद द्वारा बाजार समिति में चिन्हित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस पहल के बाद अब देखना होगा कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और टेंपो-रिक्शा को चिन्हित स्थान पर व्यवस्थित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।1
- पूरे बिहार के किसानों की एक ही समस्या यूरिया और डाई उसमें भी ग्रामीण रिटेलरों ने किया अनिश्चितकालीन दुकान बंद और यूरिया डाई खरीद बिक्री करने का विरोध।1
- गोपालगंज में नदी से 12 दिन बाद मिला शव, मचा कोहराम, पशु को पूँछ पकड़कर नदी पार करने के दौरान डूबा था वृद्ध गोपालगंज जिले के उचकागांव अंतर्गत उजरा नारायणपुर गांव से होकर गुजरने वाली दाहा नदी में डूबे 70 वर्षीय वृद्ध का घटना के 12 दिन बाद सोमवार को शव ग्रामीणों ने नदी से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय वृद्ध राम इकबाल चौधरी दो सितंबर की दोपहर भैंस चराने के लिए गांव के अपने साथी ललन चौधरी के साथ घर से नदी की तरफ गए हुए थे। दोनों लोगों ने नदी के दूसरी तरफ सियरूहां सियारामपुर गांव के चंवर में भैंस को चराने के लिए भैंस की पूंछ पकड़ कर नदी पार करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनके साथी ललन चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर पहले नदी पार कर लिए परंतु जैसे ही राम इकबाल चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भैंस की पूछ से हाथ छूट जाने के बाद वे दाहा नदी की तेज बहाव में बहते हुए गहरे पानी में डूबने लगे। इसके बाद मामले की सूचना ललन चौधरी द्वारा ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण तैराकों द्वारा नदी में डूबे राम इकबाल चौधरी को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया। परंतु उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान सोमवार के दिन उचकागांव थाना क्षेत्र के बलिभद्रपट्टी गांव के समीप दाहा नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में मछुआरों ने फंसे एक वृद्ध के शव को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जाल में फंसे वृद्ध के शव की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव के राम इकबाल चौधरी के रूप में की गई। मामले की सूचना मृतक के स्वजन को मिलते ही वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद वृद्ध के शव को स्वजन को सौंप दिया गया। जहां स्वजन व ग्रामीणों की देखरेख मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।1
- निशांत कुमार के सामने मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” DM को मौके पर ही दिया आदेश निशांत कुमार के सामने मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” DM को मौके पर ही दिया आदेशनिशांत कुमार के सामने भड़क उठे मंत्री, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” मौके पर ही DM को दिया आदेश बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराज नजर आए। निशांत कुमार के सामने ही मंत्री ने अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई और सख्त लहजे में कहा— “बेवकूफ हैं क्या?” मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। इसी दौरान मंत्री ने DM को भी मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया। मंत्री के गुस्से का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मंत्री की नाराजगी और अधिकारियों को दिए गए निर्देश साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। देखें पूरा वीडियो और जानिए आखिर किस बात पर भड़के मंत्री। KSR BIHAR NEWS1
- BJP ka matalab yah hai आखिर कब बनेगा यह रोड सरकार से हमारा यही विनती है अभी बारिश नहीं होती है यह सुख है बारिश होने लगती है तो यहां पर क्यों भर पानी लग जाता है स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है और जो स्कूल जाते हैं उनका साल के लिए जाता है लड़कियोंका भी1
- जिहुली हत्याकांड: फरार 2 अभियुक्तों पर 4 लाख का इनाम, SP का बड़ा एक्शन जिहुली हत्याकांड में SP का बड़ा एक्शन, 2 फरार अभियुक्तों पर 2-2 लाख का इनाम पूर्वी चंपारण: पताही थाना क्षेत्र के जिहुली हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर पुलिस ने 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है। हत्याकांड में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए KSR BIHAR NEWS का वीडियो पूरा देखें।1