Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूरे बिहार के किसानों की एक ही समस्या यूरिया और डाई उसमें भी ग्रामीण रिटेलरों ने किया अनिश्चितकालीन दुकान बंद और यूरिया डाई खरीद बिक्री करने का विरोध।
BN Chitranjan
पूरे बिहार के किसानों की एक ही समस्या यूरिया और डाई उसमें भी ग्रामीण रिटेलरों ने किया अनिश्चितकालीन दुकान बंद और यूरिया डाई खरीद बिक्री करने का विरोध।
More news from बिहार and nearby areas
- पूरे बिहार के किसानों की एक ही समस्या यूरिया और डाई उसमें भी ग्रामीण रिटेलरों ने किया अनिश्चितकालीन दुकान बंद और यूरिया डाई खरीद बिक्री करने का विरोध।1
- BJP ka matalab yah hai आखिर कब बनेगा यह रोड सरकार से हमारा यही विनती है अभी बारिश नहीं होती है यह सुख है बारिश होने लगती है तो यहां पर क्यों भर पानी लग जाता है स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है और जो स्कूल जाते हैं उनका साल के लिए जाता है लड़कियोंका भी1
- लौकरिया में मेले में हुआ कुश्ती मुकाबला लौकरिया में आयोजित मेले के दौरान कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। कुश्ती मुकाबले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल रोमांचक बना रहा।1
- बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। 15 September. मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया। 15.09.2026.1
- 40 हजार के लैपटॉप की जगह 250 रुपये के सेंचुरी पेपर! फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन डिलीवरी पर उठे सवाल पश्चिम चंपारण के गौनाहा से ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑर्डर करने वाले ग्राहक को लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट मिलने का आरोप है। घटना के बाद ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी व्यवस्था को लेकर ग्राहक के भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया का है। यहां न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल के संचालक चंदू कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। ऑर्डर की डिलीवरी छह सितंबर को होनी थी, लेकिन कथित तौर पर 13 सितंबर की दोपहर डिलीवरी मैन बिपुल यादव पार्सल लेकर उनके घर पहुंचे। चंदू कुमार के मुताबिक, ऑर्डर ओपन बॉक्स डिलीवरी का था। पार्सल की सील उन्हें पहले से ही कुटी हुई नजर आई, जिससे उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पैकेट खोलने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पैकेट खुला तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। करीब 40 हजार रुपये के लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट निकले, जिनकी कीमत करीब 250 रुपये बताई जा रही है। चंदू कुमार का कहना है कि लैपटॉप की पूरी रकम उन्होंने पहले ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दी थी। मामला सामने आने के बाद उन्होंने डिलीवरी मैन को रोक लिया और नरकटियागंज हब के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सूचना पर ईकार्ट हब के मालिक चंदन कुमार मिश्रा, सेकेंड इंचार्ज प्रियांशु कुमार, राहुल और शिवबच्चन मौके पर पहुंचे। हालांकि, हब अधिकारियों ने अपने स्तर से किसी तरह की गड़बड़ी होने से इनकार किया। हब मालिक चंदन कुमार मिश्रा ने चंदू कुमार को रविवार शाम तक राशि वापस होने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि आखिर लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर पार्सल में किस स्तर पर पहुंचा, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही गई है। चंदू कुमार ने यह भी दावा किया कि ऑनलाइन स्टेटस के अनुसार पार्सल छह सितंबर से ही नरकटियागंज हब में उपलब्ध था। इसके बावजूद करीब सात दिन बाद जमुनिया में डिलीवरी की गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर ग्राहक ने लैपटॉप ऑर्डर किया था, तो पैकेट के अंदर A4 साइज के पेपर के दो पैकेट कैसे पहुंच गए? पार्सल के साथ छेड़छाड़ हुई या पैकिंग के स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ग्राहक उम्मीद करता है कि उसे ऑर्डर किया गया वही उत्पाद सुरक्षित तरीके से मिले। लेकिन इस मामले में लैपटॉप की जगह पेपर मिलने के आरोप ने ऑनलाइन खरीदारी और डिलीवरी सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल ग्राहक ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में सामने क्या आता है और ग्राहक को उसकी करीब 40 हजार रुपये की रकम कब तक वापस मिलती है।1
- कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।। कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- हड़बोड़ा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, शाम छह बजे बरामद हुआ शव नरकटियागंज। धूमनगर रेलवे लाइन के समीप हड़बोड़ा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद के वार्ड संख्या सात निवासी राधेश्याम प्रसाद के पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लक्की नदी में अकेले नहा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी अशोक कुमार और शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।1