Shuru
Apke Nagar Ki App…
BJP को प्रचंड बहुमत, जनता का PM मोदी पर विश्वास
Pradesh Khabar
BJP को प्रचंड बहुमत, जनता का PM मोदी पर विश्वास
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- BJP को प्रचंड बहुमत, जनता का PM मोदी पर विश्वास1
- छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में 100 आदिवासी बस्तियों के लोग नदी-नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को देख मुख्यमंत्री ने सीधे कलेक्टर से बात की, जिसके बाद डीएमएफ मद से हैंडपंप व बोरवेल लगाने का फैसला हुआ। अगले 3-4 दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को साफ पानी मिलेगा और बीमारियों का खतरा कम होगा।1
- डीएमएफ फंड का पैसा आमजनता का उनके हित में पैसों का हो सदुपयोग, जनपद सदस्य प्रतिनिधि,,अभय प्रताप सिंह,, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़, दिनांक,07/05/2026, मो.बा. 7828534483, स्लग- D.M.F फंड का पैसा आमजनता का उनके हित में पैसों का हो सदुपयोग,,,जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अभय प्रताप सिंह,,, - सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी अभय प्रताप सिंह ने D.M.F फंड को लेकर जिला प्रशासन को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से धनी है, और हमारे सूरजपुर जिले में DMF (जिला खनिज संस्थान) के तहत करोड़ों रुपये जमा हैं,,,,, नियम कहता है कि इस पैसे का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए होना चाहिए।लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? एसीईसीएल से प्रभावित गांवों में आज भी शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी क्यों है,,,, DMF फंड के करोड़ों रुपये सरकारी फाइलों और बैंक खातों में क्यों दबे हुए हैं,,, स्थानीय ग्राम सभाओं को इस पैसे के खर्च के फैसले में शामिल क्यों नहीं किया जाता? जनपद सदस्य प्रतिनिधि कि मांग:,,,, सूरजपुर प्रशासन DMF खर्च का 'विलेज-वाइज' ऑडिट सार्वजनिक करे,,,, एसीईसीएल के प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू हो,,,, मामले में जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने कहां,भ्रष्टाचार की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।जनता देख रही है! हमारा हक, हमारे गांव के विकास में लगना चाहिए।,,,,,, स्टेट टीवी इंडिया न्यूज़ चैनल,, सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ,,, सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,1
- छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। लोग व्यंग्यात्मक ढंग से कह रहे हैं कि यहां गाड़ियां सड़क पर चलने के बजाय 'उड़' रही हैं, जो ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत पर संदेह पैदा करता है।1
- मैनपाट में घटिया सड़क निर्माण पर विधायक सख्त, गुणवत्ता विहीन सड़क उखाड़ने के निर्देश , मैनपाट के नवनिर्मित सभी सड़कें घटिया,गुणवत्ता जांच होनी चाहिए -आम जनता सीतापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट ब्लॉक के कदनई से लोटाभवना तक प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित लगभग ढाई किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने विधायक को शिकायत कर बताया कि सड़क निर्माण कार्य निम्न स्तर का और गुणवत्ता विहीन है। शिकायत के बाद विधायक ने संबंधित विभाग को तत्काल मौके पर जांच करने तथा घटिया निर्माण को उखाड़ने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश के बाद विभाग एक्शन मोड में आया और गुणवत्ता हीन हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गुणवत्ता विहीन निर्माण की जानकारी मिलती है तो लोग तत्काल शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार है और गलत कार्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। यदि कोई निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं पाया जाता है तो उसे तोड़कर दोबारा बनवाया जाएगा। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि केवल कदनई-लोटाभवना सड़क ही नहीं, बल्कि मैनपाट क्षेत्र में बनी कई अन्य सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चोरकीपानी से देवगढ़ जजगा तक की सड़क, ओडमकेला मार्ग सहित मैनपाट क्षेत्र की कई सड़कों में घटिया निर्माण की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मैनपाट क्षेत्र में हाल के वर्षों में बनी सभी सड़कों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और जहां भी गुणवत्ता विहीन निर्माण मिले, वहां जिम्मेदार ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- बलरामपुर के शंकरगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और आगामी रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर मुख्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा और आम जनता के लिए राहत की मांग की।1
- भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में पार्टी की 'ऐतिहासिक जीत' का जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और जमकर आतिशबाजी की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। नेताओं ने इस जीत को राष्ट्रवाद, विकास और हिंदुत्व की विचारधारा की जीत बताया, जिससे देश आगे बढ़ेगा।1