Shuru
Apke Nagar Ki App…
“LPG सिलेंडर लेने जा रहे हैं… जैसे कोई मिशन पर जा रहे हों! 😂🔥 . . #comedyvideo #funnyreels #desicomedy #lpgcylinder #reallifecomedy #indiancomedy #funnyvideo #reelsindia #viralreels #trendingshort #desifun #gasCylinder #dailycomedy #reelitfeelit #explorepage
Rahul Lakhera
“LPG सिलेंडर लेने जा रहे हैं… जैसे कोई मिशन पर जा रहे हों! 😂🔥 . . #comedyvideo #funnyreels #desicomedy #lpgcylinder #reallifecomedy #indiancomedy #funnyvideo #reelsindia #viralreels #trendingshort #desifun #gasCylinder #dailycomedy #reelitfeelit #explorepage
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- किसान सम्मन निधि छोटे किसानों की जीवन धारा1
- जय निषाद राज आज निषाद जयंती समारोह की सामुहिक बैठक राजू निषाद जी के निवास स्थान पर संम्पन्न हुई जिसमें की चल समारोह बाईक रैली की दिशा निर्देश एवम सड़क मार्ग निर्धारित किया गया है निषाद उत्थान समिति के वरिष्ठ लोगों के मतानुसार सारे जयंती समारोह की रूप रेखा का विचार किया गया है निषाद जयंती समारोह की बाइक रैली नई बस्ती स्थित वेंकट भवन से शुरू किया जाएगा जो कि कटनी शहर मिसिन चौक से होते हुए शेर चौक झंडा बाजार स्टेशन रोड से होते हुए खिरहनी ब्रिज से होकर मंगलम गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन होगा बैठक में हमारे वरिष्ठ वेंकट निषाद संतोष निषाद(सरपंच) श्याम निषाद(सचिव) राकेश निषाद(पत्रकार) बच्चू निषाद(पूर्व पार्षद) सुमित निषाद पप्पू निषाद आदेश निषाद आशीष निषाद रमेश निषाद एवं निषाद समाज के सभी बन्धु इस सामुहिक बैठक पर उपस्थित हुए संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #निषाद समाज #निषाद जयंती #सांस्कृतिक कार्यक्रम4
- 078123503001
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन* मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।1
- बरही में ऐतिहासिक स्वागत : मुख्यमंत्री मोहन यादव की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में बरहीवासियों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य अभिनंदन कटनी/बरही। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के बरही आगमन पर शनिवार को नगर ऐतिहासिक स्वागत का साक्षी बना। विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak के नेतृत्व में बरही की जनता ने करीब एक किलोमीटर लंबी भव्य आभार रैली निकालकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ा तालाब से लेकर श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण स्थित कृषि महोत्सव सभास्थल तक निकली इस भव्य रैली में नगर का मुख्य बाजार मार्ग पूरी तरह जनसैलाब से भर गया। सुसज्जित रथ में सवार मुख्यमंत्री का जगह-जगह पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 14 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हेलीपेड से सभा स्थल तक निकली आभार रैली मुख्य मार्ग, चौक बाजार, सुभाष चौक और कमानिया गेट होते हुए गुजरी। रास्ते में 14 स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार और समस्त पार्षदगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक संजय पाठक के प्रयासों से मिली किसानों को बड़ी सौगात इस भव्य आभार रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दरअसल बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को राज्य मंत्रिपरिषद से 3 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। करीब 566.92 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 गांवों की लगभग 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और करीब 11 हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में लगभग 243 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं। बरही की जनता ने विधायक संजय पाठक के प्रयासों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मिल रही विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक आभार रैली को जनउत्सव का रूप दे दिया।4
- विदेशी पूछते हैं यह कैसे संभव हो रहा है1
- जय माँ जालपा श्री जालपा माई भगत समाज (एवं) श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति के तत्वावधान मैं भव्य फागों का कार्यक्रम आज 14/03/026 दिन शनिवार को रात्री 07:30 बजे से श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति मंच के पास जालपा वार्ड में रखा गया है, आप सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह है की हमारे बाहर से आये हुये कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिये आप सभी आवास पधारे🙏🙏🙏🙏।। श्री जालपा माई भगत समाज कटनी श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति जालपा वार्ड कटनी 🚩🚩🌹जय हो माई की🌹🚩🚩 आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #भक्ति #श्रद्धा #भगते #माँ जालपा3
- पन्ना-कटनी रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों ने आज रविवार 15 मार्च को एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित बाक्साइड से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल एक युवक ने कटनी पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। *हादसे का मंजर: गड्ढों ने बिछाया मौत का जाल* प्रत्यक्षदर्शी आशीष पाण्डेय ने बताया कि सड़क पर इतने बड़े और खतरनाक गड्ढे हैं कि वहां से वाहन निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ट्रक चालक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों से अपने वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी फेर में ट्रक अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) पर आ गया। उसी वक्त सामने से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे तक जा घुसा था। *पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा* घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद वन रक्षक आशीष पांडेय एवं राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाई। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पड़ोसी जिले कटनी के निवासी हैं जिनमें भारत केवट (22 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, राजकुमार केवट (24 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़ एवं अमित केवट (28 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़। बताया जा रहा है कि तीनो अमानगंज सीमेंट प्लांट में कार्यरत थे जो रविवार होने की वजह से अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, कटनी पहुंचते ही इलाज शुरू होने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पन्ना-कटनी रोड की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर बने ये गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। आज की घटना ने एक बार फिर सड़क सुधार की कछुआ चाल और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1