logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरही में ऐतिहासिक स्वागत : मुख्यमंत्री मोहन यादव की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में बरहीवासियों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य अभिनंदन कटनी/बरही। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के बरही आगमन पर शनिवार को नगर ऐतिहासिक स्वागत का साक्षी बना। विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak के नेतृत्व में बरही की जनता ने करीब एक किलोमीटर लंबी भव्य आभार रैली निकालकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ा तालाब से लेकर श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण स्थित कृषि महोत्सव सभास्थल तक निकली इस भव्य रैली में नगर का मुख्य बाजार मार्ग पूरी तरह जनसैलाब से भर गया। सुसज्जित रथ में सवार मुख्यमंत्री का जगह-जगह पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 14 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हेलीपेड से सभा स्थल तक निकली आभार रैली मुख्य मार्ग, चौक बाजार, सुभाष चौक और कमानिया गेट होते हुए गुजरी। रास्ते में 14 स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार और समस्त पार्षदगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक संजय पाठक के प्रयासों से मिली किसानों को बड़ी सौगात इस भव्य आभार रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दरअसल बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को राज्य मंत्रिपरिषद से 3 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। करीब 566.92 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 गांवों की लगभग 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और करीब 11 हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में लगभग 243 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं। बरही की जनता ने विधायक संजय पाठक के प्रयासों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मिल रही विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक आभार रैली को जनउत्सव का रूप दे दिया।

5 hrs ago
user_Balkishan Namdev
Balkishan Namdev
Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

बरही में ऐतिहासिक स्वागत : मुख्यमंत्री मोहन यादव की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में बरहीवासियों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य अभिनंदन कटनी/बरही। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के बरही आगमन पर शनिवार को नगर ऐतिहासिक स्वागत का साक्षी बना। विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak के नेतृत्व में बरही की जनता ने करीब एक किलोमीटर लंबी भव्य आभार रैली निकालकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ा तालाब से लेकर श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण स्थित कृषि महोत्सव सभास्थल तक निकली इस भव्य रैली में नगर का मुख्य बाजार मार्ग

पूरी तरह जनसैलाब से भर गया। सुसज्जित रथ में सवार मुख्यमंत्री का जगह-जगह पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 14 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हेलीपेड से सभा स्थल तक निकली आभार रैली मुख्य मार्ग, चौक बाजार, सुभाष चौक और कमानिया गेट होते हुए गुजरी। रास्ते में 14 स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों और

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार और समस्त पार्षदगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक संजय पाठक के प्रयासों से मिली किसानों को बड़ी सौगात इस भव्य आभार रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दरअसल बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को राज्य मंत्रिपरिषद से 3 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। करीब 566.92 करोड़ रुपये

की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 गांवों की लगभग 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और करीब 11 हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में लगभग 243 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं। बरही की जनता ने विधायक संजय पाठक के प्रयासों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मिल रही विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक आभार रैली को जनउत्सव का रूप दे दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    1
    सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया।
नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सारथियों का पैदल मार्च, हिला देगा भोपाल का सिंहासन! अमरकंटक से उठी क्रांति की चिंगारी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सडक़ों पर उतरा ड्राइवर महासंघ उमरिया पहुंचा जत्था, 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव उमरिया//जब देश और प्रदेश की धडक़नें यानी वाहनों के पहिये थामने की चेतावनी दी जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सब्र का बांध टूट चुका है। मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ ने अपनी उपेक्षा और जायज हक की लड़ाई के लिए शंखनाद कर दिया है। 8 मार्च को पवित्र नगरी अमरकंटक से शुरू हुई यह पदयात्रा अब न्याय की मशाल बनकर राजधानी भोपाल की ओर बढ़ रही है। बुधवार को यह जत्था उमरिया पहुँचा, जहाँ ड्राइवरों के तेवर देख साफ हो गया कि इस बार वे केवल ज्ञापन देने नहीं, बल्कि आर-पार का फैसला करने जा रहे हैं। अब मैदान में होगा मुकाबला ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि अब तक दर्जनों बार जिलों के कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन शासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। अधिकारियों ने इन मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अब प्रदेश के हजारों ड्राइवर एक होकर 8 अप्रैल को भोपाल के जमुरी मैदान में जुटेंगे और वहां से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी टालमटोल हुई, तो पूरे मध्य प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सम्मान और सुरक्षा की जंग ड्राइवर महासंघ ने सरकार के सामने अपनी 14 प्रमुख मांगें रखी हैं, जो उनके वजूद से जुड़ी हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को पूर्णत: निरस्त करने की मांग। दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख, अपंगता पर 10 लाख और इलाज के लिए 5 लाख रुपये की बीमा राशि सुनिश्चित हो। 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन और आवास के लिए 5 लाख रुपये की सहायता। ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दी जाए और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित हो। राजमार्गों पर प्रशासन की अवैध वसूली और आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली मारपीट के खिलाफ सख्त कानून बने। राजमार्गों पर विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। जब तक हक नहीं, तब तक चैन नहीं 13 मार्च को पदयात्रा उमरिया पहुंची, जहां स्थानीय ड्राइवरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह कारवां फिर भोपाल की ओर कूच कर गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद द्विवेदी और संगठन मंत्री तेज बाली शर्मा ने कहा कि ड्राइवर समाज अब जाग चुका है। वह दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था चलाता है, लेकिन बदले में उसे केवल अपमान और असुरक्षा मिलती है। इस पदयात्रा में संभागीय कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महामंत्री मोहन यादव, उपाध्यक्ष राम किशोर, मीडिया प्रभारी मदन यादव सहित डिंडोरी और उमरिया के जिलाध्यक्ष क्रमश: नाथू यादव और राज कुमार रैदास अपनी पूरी टीम के साथ डटे हुए हैं। हजारों किलोमीटर की यह पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि सरकार के लिए खतरे की घंटी है। यदि 8 अप्रैल तक सरकार ने कोई ठोस ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का चरमराना तय है।
    1
    सारथियों का पैदल मार्च, हिला देगा भोपाल का सिंहासन!
अमरकंटक से उठी क्रांति की चिंगारी
14 सूत्रीय मांगों को लेकर सडक़ों पर उतरा ड्राइवर महासंघ
उमरिया पहुंचा जत्था, 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
उमरिया//जब देश और प्रदेश की धडक़नें यानी वाहनों के पहिये थामने की चेतावनी दी जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सब्र का बांध टूट चुका है। मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ ने अपनी उपेक्षा और जायज हक की लड़ाई के लिए शंखनाद कर दिया है। 8 मार्च को पवित्र नगरी अमरकंटक से शुरू हुई यह पदयात्रा अब न्याय की मशाल बनकर राजधानी भोपाल की ओर बढ़ रही है। बुधवार को यह जत्था उमरिया पहुँचा, जहाँ ड्राइवरों के तेवर देख साफ हो गया कि इस बार वे केवल ज्ञापन देने नहीं, बल्कि आर-पार का फैसला करने जा रहे हैं।
अब मैदान में होगा मुकाबला
ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि अब तक दर्जनों बार जिलों के कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन शासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। अधिकारियों ने इन मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अब प्रदेश के हजारों ड्राइवर एक होकर 8 अप्रैल को भोपाल के जमुरी मैदान में जुटेंगे और वहां से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी टालमटोल हुई, तो पूरे मध्य प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सम्मान और सुरक्षा की जंग
ड्राइवर महासंघ ने सरकार के सामने अपनी 14 प्रमुख मांगें रखी हैं, जो उनके वजूद से जुड़ी हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को पूर्णत: निरस्त करने की मांग। दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख, अपंगता पर 10 लाख और इलाज के लिए 5 लाख रुपये की बीमा राशि सुनिश्चित हो। 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन और आवास के लिए 5 लाख रुपये की सहायता। ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दी जाए और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित हो। राजमार्गों पर प्रशासन की अवैध वसूली और आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली मारपीट के खिलाफ सख्त कानून बने। राजमार्गों पर विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो।
जब तक हक नहीं, तब तक चैन नहीं
13 मार्च को पदयात्रा उमरिया पहुंची, जहां स्थानीय ड्राइवरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह कारवां फिर भोपाल की ओर कूच कर गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद द्विवेदी और संगठन मंत्री तेज बाली शर्मा ने कहा कि ड्राइवर समाज अब जाग चुका है। वह दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था चलाता है, लेकिन बदले में उसे केवल अपमान और असुरक्षा मिलती है। इस पदयात्रा में संभागीय कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महामंत्री मोहन यादव, उपाध्यक्ष राम किशोर, मीडिया प्रभारी मदन यादव सहित डिंडोरी और उमरिया के जिलाध्यक्ष क्रमश: नाथू यादव और राज कुमार रैदास अपनी पूरी टीम के साथ डटे हुए हैं। हजारों किलोमीटर की यह पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि सरकार के लिए खतरे की घंटी है। यदि 8 अप्रैल तक सरकार ने कोई ठोस ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का चरमराना तय है।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Aniket Vishwakarma
    1
    Post by Aniket Vishwakarma
    user_Aniket Vishwakarma
    Aniket Vishwakarma
    Video Creator मझोली, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
    4
    नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर
मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    15 hrs ago
  • ​सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। ​पतेरी निवासी है घायल युवक ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिवशरण अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पतेरी के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हरि गोविंद अग्रवाल है। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था या वाहन से था (स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार स्थिति स्पष्ट की जा रही है), तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ​मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम ​हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक तड़पता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। ​पुलिस की कार्रवाई ​सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवशरण को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
    1
    ​सतना | मध्य भारत न्यूज़
सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है।
​पतेरी निवासी है घायल युवक
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिवशरण अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पतेरी के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हरि गोविंद अग्रवाल है। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था या वाहन से था (स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार स्थिति स्पष्ट की जा रही है), तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
​मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम
​हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक तड़पता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में और ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
​पुलिस की कार्रवाई
​सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवशरण को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया ह‍िस्सा। #IPL2026 #PrithviShaw #MahakaleshwarTemple
    1
    IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया ह‍िस्सा। #IPL2026 #PrithviShaw #MahakaleshwarTemple
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    15 hrs ago
  • *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर* सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
    1
    *मजिस्ट्रेट चेकिंग: 94 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर*
सतना। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया।
घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
    user_सुमित हर्बल न्यूज़
    सुमित हर्बल न्यूज़
    Court reporter Unchahara, Satna•
    2 hrs ago
  • मानपुर रेंज के डोगरा टोला पहड़िया में आग का कहर : तीन दिन से धधक रही पहड़िया,वन्य जीवन और वन संपदा पर गम्भीर संकट* -वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव,जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग आग पर नियंत्रण व राहत कार्यवाही शुरू करे ताकि वन और वन्य जीवन सुरक्षित रह सकें।
    4
    मानपुर रेंज के डोगरा टोला पहड़िया में आग का कहर : तीन दिन से धधक रही पहड़िया,वन्य जीवन और वन संपदा पर गम्भीर संकट*
-वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है।
इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव,जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग आग पर नियंत्रण व राहत कार्यवाही शुरू करे ताकि वन और वन्य जीवन सुरक्षित रह सकें।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.