logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क के गड्ढे बने काल: रॉन्ग साइड आए ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर। पन्ना-कटनी रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों ने आज रविवार 15 मार्च को एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित बाक्साइड से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल एक युवक ने कटनी पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। *​हादसे का मंजर: गड्ढों ने बिछाया मौत का जाल* ​प्रत्यक्षदर्शी आशीष पाण्डेय ने बताया कि सड़क पर इतने बड़े और खतरनाक गड्ढे हैं कि वहां से वाहन निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ट्रक चालक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों से अपने वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी फेर में ट्रक अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) पर आ गया। उसी वक्त सामने से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे तक जा घुसा था। *​पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा* ​घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद वन रक्षक आशीष पांडेय एवं राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाई। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। ​​हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पड़ोसी जिले कटनी के निवासी हैं जिनमें ​भारत केवट (22 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, ​राजकुमार केवट (24 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़ एवं ​अमित केवट (28 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़। बताया जा रहा है कि तीनो अमानगंज सीमेंट प्लांट में कार्यरत थे जो रविवार होने की वजह से अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, कटनी पहुंचते ही इलाज शुरू होने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि पन्ना-कटनी रोड की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर बने ये गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। आज की घटना ने एक बार फिर सड़क सुधार की कछुआ चाल और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

8 hrs ago
user_Saurabh Singh
Saurabh Singh
पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

सड़क के गड्ढे बने काल: रॉन्ग साइड आए ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर। पन्ना-कटनी रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों ने आज रविवार 15 मार्च को एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित बाक्साइड से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल एक युवक ने कटनी पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। *​हादसे का मंजर: गड्ढों ने बिछाया मौत का जाल* ​प्रत्यक्षदर्शी आशीष पाण्डेय ने बताया कि सड़क पर इतने बड़े और खतरनाक गड्ढे हैं कि वहां से वाहन निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ट्रक चालक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों से अपने वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी फेर में ट्रक अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) पर आ गया। उसी वक्त सामने से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे तक जा घुसा था। *​पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा* ​घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद वन रक्षक आशीष पांडेय एवं राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाई। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। ​​हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पड़ोसी जिले कटनी के निवासी हैं जिनमें ​भारत केवट (22 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, ​राजकुमार केवट (24 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़ एवं ​अमित केवट (28 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़। बताया जा रहा है कि तीनो अमानगंज सीमेंट प्लांट में कार्यरत थे जो रविवार होने की वजह से अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, कटनी पहुंचते ही इलाज शुरू होने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि पन्ना-कटनी रोड की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर बने ये गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। आज की घटना ने एक बार फिर सड़क सुधार की कछुआ चाल और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • user_User7581
    User7581
    Badod, Agar Malwa
    😂
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ​मैहर (मध्य भारत न्यूज़)। मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम बाबूपुर में वर्षों पुराने जमीनी विवाद के चलते एक पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल एक बुजुर्ग किसान की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया, बल्कि महिला के साथ भी अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामलाल सोनी (59 वर्ष) का उनके पड़ोसी वशगोपाल पटेल के बीच दशकों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को यह विवाद उस समय उग्र हो गया जब पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने रामलाल सोनी के घर के सामने रखी 'सेटिंग' की लकड़ियों (निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाला सामान) में खुलेआम आग लगा दी। ​पीड़ित परिवार का आरोप ​पीड़ित रामलाल सोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आगजनी की इस घटना के दौरान जब परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने किसान की पत्नी के साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौज की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कीमती लकड़ियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: ग्राम बाबूपुर, थाना रामनगर, जिला मैहर। ​आरोपी: पूर्व सरपंच और उसके सहयोगी। ​वजह: दशकों पुराना जमीनी विवाद। ​कार्रवाई: पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। ​"गांव में सरेआम इस तरह की आगजनी और बुजुर्ग दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।" ​पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराएं लगाई जा रही हैं। ​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, मैहर
    1
    ​मैहर (मध्य भारत न्यूज़)। मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम बाबूपुर में वर्षों पुराने जमीनी विवाद के चलते एक पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल एक बुजुर्ग किसान की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया, बल्कि महिला के साथ भी अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामलाल सोनी (59 वर्ष) का उनके पड़ोसी वशगोपाल पटेल के बीच दशकों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को यह विवाद उस समय उग्र हो गया जब पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने रामलाल सोनी के घर के सामने रखी 'सेटिंग' की लकड़ियों (निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाला सामान) में खुलेआम आग लगा दी।
​पीड़ित परिवार का आरोप
​पीड़ित रामलाल सोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आगजनी की इस घटना के दौरान जब परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने किसान की पत्नी के साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौज की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कीमती लकड़ियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: ग्राम बाबूपुर, थाना रामनगर, जिला मैहर।
​आरोपी: पूर्व सरपंच और उसके सहयोगी।
​वजह: दशकों पुराना जमीनी विवाद।
​कार्रवाई: पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है।
​"गांव में सरेआम इस तरह की आगजनी और बुजुर्ग दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।"
​पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराएं लगाई जा रही हैं।
​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, मैहर
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    1
    सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया।
नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज दिनांक 15/03/2026 पापमोपनी एकादशी पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
    1
    आज दिनांक 15/03/2026 पापमोपनी एकादशी पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    3 hrs ago
  • Post by Rahul Lakhera
    1
    Post by Rahul Lakhera
    user_Rahul Lakhera
    Rahul Lakhera
    Actor सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dileep bunkar
    1
    Post by Dileep bunkar
    user_Dileep bunkar
    Dileep bunkar
    Unchahara, Indore•
    6 hrs ago
  • फ़सल मे आग भड़की, किसानों ने काबू पाया हटा -कनकपुरा निवासी वीर यादव के खेत मे गेंहू की फसल में लगी आग किसानों की सक्रियता से समय रहते आग पर काबू पाया गया... खेत मे गेंहू की खड़ी फसल जली..बिजली लाइन फाल्ट से गिरी चिंगारी से आग लगना बताया जा रहा मड़ियादो थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा |
    1
    फ़सल मे आग भड़की, किसानों ने काबू पाया 
हटा -कनकपुरा निवासी वीर यादव के खेत मे गेंहू की फसल में लगी आग किसानों की सक्रियता से समय रहते आग पर काबू पाया गया... खेत मे गेंहू की खड़ी फसल जली..बिजली लाइन फाल्ट से गिरी चिंगारी से आग लगना बताया जा रहा मड़ियादो थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जय माँ जालपा श्री जालपा माई भगत समाज (एवं) श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति के तत्वावधान मैं भव्य फागों का कार्यक्रम आज 14/03/026 दिन शनिवार को रात्री 07:30 बजे से श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति मंच के पास जालपा वार्ड में रखा गया है, आप सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह है की हमारे बाहर से आये हुये कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिये आप सभी आवास पधारे🙏🙏🙏🙏।। श्री जालपा माई भगत समाज कटनी श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति जालपा वार्ड कटनी 🚩🚩🌹जय हो माई की🌹🚩🚩 आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #भक्ति #श्रद्धा #भगते #माँ जालपा
    3
    जय माँ जालपा
श्री जालपा माई भगत समाज 
(एवं)
श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति
के तत्वावधान मैं भव्य फागों का कार्यक्रम आज 14/03/026 दिन शनिवार को रात्री 07:30 बजे से श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति मंच के पास जालपा वार्ड में रखा गया है, आप सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह है की हमारे बाहर से आये हुये कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिये आप सभी आवास पधारे🙏🙏🙏🙏।।
श्री जालपा माई भगत समाज कटनी
श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति जालपा वार्ड कटनी
🚩🚩🌹जय हो माई की🌹🚩🚩
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
#भक्ति
#श्रद्धा
#भगते
#माँ जालपा
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ​रीवा, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में सेमरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले का भंडाफोड़ किया है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरी गई 34 भैंसें बरामद हुईं। ​गिरफ्तारी और बरामदगी ​पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कुछ साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित बरामदगी की है: ​मवेशी: 34 भैंसें (सुरक्षित मुक्त कराई गईं)। ​वाहन: एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त। ​कुल कीमत: ट्रक और मवेशियों समेत लगभग 60 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। ​पुलिस की कार्रवाई ​सेमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध तस्करी और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ​मध्य भारत न्यूज़ के लिए रीवा से ब्यूरो रिपोर्ट।
    1
    ​रीवा, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में सेमरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले का भंडाफोड़ किया है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरी गई 34 भैंसें बरामद हुईं।
​गिरफ्तारी और बरामदगी
​पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कुछ साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित बरामदगी की है:
​मवेशी: 34 भैंसें (सुरक्षित मुक्त कराई गईं)।
​वाहन: एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त।
​कुल कीमत: ट्रक और मवेशियों समेत लगभग 60 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
​पुलिस की कार्रवाई
​सेमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध तस्करी और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
​मध्य भारत न्यूज़ के लिए रीवा से ब्यूरो रिपोर्ट।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बुंदेलखंड यात्रा के संबंध में ब्लॉक देवेंद्र नगर तैयारीयों को लेकर बैठक संपन्न आगामी 20 मार्च को मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं चुरहट विधायक माननीय अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा बुंदेलखंड यात्रा निकाली जा रही है जिसमें 20 मार्च को यात्रा का पन्ना आगमन होगा जिसको लेकर ब्लॉक देवेंद्र नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलन कुशवाहा की नेतृत्व में एवं देवेंद्र नगर प्रभारी मार्तंड देव बुंदेला की विशेष उपस्थिति साथ ही ब्लॉक देवेंद्र नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य प्रकोष्ठों की पदाधिकारी के साथ बुंदेलखंड यात्रा की तैयारी को लेकर विधिवार चर्चा की गई।
    1
    बुंदेलखंड यात्रा के संबंध में ब्लॉक देवेंद्र नगर तैयारीयों को लेकर बैठक संपन्न 
आगामी 20 मार्च को मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं चुरहट विधायक माननीय अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा बुंदेलखंड यात्रा निकाली जा रही है जिसमें 20 मार्च को यात्रा का पन्ना आगमन होगा जिसको लेकर ब्लॉक देवेंद्र नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलन कुशवाहा की नेतृत्व में एवं देवेंद्र नगर प्रभारी मार्तंड देव बुंदेला की विशेष उपस्थिति साथ ही ब्लॉक देवेंद्र नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य प्रकोष्ठों की पदाधिकारी के साथ बुंदेलखंड यात्रा की तैयारी को लेकर विधिवार चर्चा की गई।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.