Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्ररी गांव मे जहरीले सांप ने मासूम को डसा,हुई मौत,शादी समारोह के दौरान हुई घटना प्रखंड के केंद्ररी गांव निवासी होमगार्ड अशोक यादव के छः वर्षीय पुत्र निशांत कुमार को सर्प दंश से मौत हो गई, जानकारी के अनुसार अशोक यादव के चाचा के यहां लड़की की शादी थी सोमवार को बारात आने वाला था, इसी दौरान शाम पांच बजे निशांत घर के पाश स्थित चंपाकल पर पानी पीने गया, इसी दौरान सर्प ने दो बार पैर में दंश लिया, परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल चतरा ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया, देखते ही देखते खुशी गम में बदल गई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,
Vikash kumar sharma
केंद्ररी गांव मे जहरीले सांप ने मासूम को डसा,हुई मौत,शादी समारोह के दौरान हुई घटना प्रखंड के केंद्ररी गांव निवासी होमगार्ड अशोक यादव के छः वर्षीय पुत्र निशांत कुमार को सर्प दंश से मौत हो गई, जानकारी के अनुसार अशोक यादव के चाचा के यहां लड़की की शादी थी सोमवार को बारात आने वाला था, इसी दौरान शाम पांच बजे निशांत घर के पाश स्थित चंपाकल पर पानी पीने गया, इसी दौरान सर्प ने दो बार पैर में दंश लिया, परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल चतरा ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया, देखते ही देखते खुशी गम में बदल गई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,
More news from झारखंड and nearby areas
- सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने एक किलो 319 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार, विभिन्न कंपनियों का चार मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है। एसडीपीओ के अनुसार यह गिरोह चतरा के सदर थाना अंतर्गत टिकर जितनी रोड के रास्ते अफीम की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PB08FT-1403) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से अफीम की खेप बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में चतरा और पंजाब के तस्कर शामिल हैं। इनकी पहचान संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव (दोनों चतरा निवासी) तथा हरेन्द्र सिंह और दविन्द्रपाल सिंह (दोनों जालंधर और शाहकोट, पंजाब निवासी) के रूप में हुई है। एसडीपीओ नें बताया कि यह बात की ओर इशारा करता है कि तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला हुआ है। करीब साथ लाख रुपये के अफीम के साथ ओप्पो, आईफोन 14 प्रो मैक्स, वीवो और रेडमी जैसे महंगे मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम की खरीद कर उसे पंजाब ले जाने के फिराक में थे। अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, मनीष कुमार और कासिम अंसारी के अलावा सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल थे।1
- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1
- “गैंगरेप केस से नाम हटाने के बदले 5 लाख रुपये लेते हुए पुलिस… ये वीडियो बहुत कुछ कह रहा है! नमस्कार दोस्तों… आज जो वीडियो आपके सामने है, वो सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 5 लाख रुपये लिए जा रहे हैं… और दावा किया जा रहा है कि ये पैसा केस से नाम हटाने के लिए लिया गया। अगर ये सच है… तो सोचिए, न्याय का क्या हाल हो चुका है। जहां पीड़िता को इंसाफ मिलना चाहिए… वहीं पैसों के दम पर केस को कमजोर किया जा रहा है। ये सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं… ये कानून और इंसाफ दोनों के साथ खिलवाड़ है। सबसे बड़ा सवाल— क्या इस मामले की जांच होगी? क्या जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी? या फिर ये मामला भी चुपचाप दबा दिया जाएगा? दोस्तों, आपकी एक शेयर इस मुद्दे को आवाज दे सकती है। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।”1
- Post by Hindustan Express News1
- liye o apni bahan ki kabr ko khod kar kankal ko le kar bank pahunche like1
- Post by खबर आप तक1
- पत्रकार पर हमले का हजारीबाग प्रेस क्लब ने जताया विरोध, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग हजारीबाग। हजारीबाग सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने मंगलवार को मीडिया कर्मियों पर हमला को हजारीबाग प्रेस क्लब ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना पर हजारीबाग प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध जताया है। क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि एक मंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों पर हमला किया जाना शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मंत्री से सवाल पूछने पर उपस्थित पत्रकारों पर गुंडे जान लेवा हमला कर देंगे यह लोकतंत्र को शर्मसार करता है। अब पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं , जबकि उसी स्थान पर जिले के कई बड़े पुलिस और जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वहीं क्लब के सचिव दीपक सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर सुनियोजित हमला किया गया है। वहां उपस्थित गुंडे सवाल पूछने पर आग बबूला हो गए और पत्रकारों पर ही हमला कर दिया। जिसने दो पत्रकार साथी को चोट भी आए हैं । यह घटना बर्दाश्त के बाहर है, अगर जल्द उन गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो हमलोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। अंजाम देने वालों को प्रशासन चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करे। यह केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा और कायराना प्रहार है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता के संरक्षण में पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है, इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और इससे पूरे पत्रकार समाज में भारी रोष है।2
- फ्रीज मरम्मत करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से सोकी गांव निवासी छात्रधारी महतो (45 वर्ष) की सोमवार की देर शाम मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार छात्रधारी महतो सोमवार की शाम अपने घर में फ्रीज़ मरम्मत का कार्य कर रहा था. इस दौरान फ्रीज के ऊपरी भाग में प्रवाहित करंट ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. मौके पर उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने उन्हें संतुष्टि व जांच-पड़ताल के लिये आनन-फानन में हजारीबाग अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उनके परिजनों को अस्पताल ने सौंप दिया. उसके बाद शव को गांव लाया गया. जहां अग्नि संस्कार किया गया. मृतक एक पैर से निःशक्त था.1