रायसेन में खड़े ट्रक से स्कूटी भिड़ी, नर्मदापुरम निवासी पुलिस आरक्षक की मौत नर्मदापुरम / रायसेन / जिला मुख्यालय पर बीती रविवार-सोमवार की रात 12.30 बजे रायसेन बाईपास गोपालपुर चौराहे पर खड़े एक ट्रक से स्कूटी सवार आरक्षक एवं एसपी के स्टेनोग्राफर की हुई भिड़ंत में युवा आरक्षक की घटना स्थल पर हुई मौत, स्टेनोग्राफर गंभीर रूप से हुए घायल जिन्हें भोपाल रेफर किया गया। एडिशनल एसपी कमलेश खरपुशे ने बताया कि बीती रविवार-सोमवार की रात करीब 12:30 बजे अपनी स्कूटी से रायसेन बाईपास गोपालपुर चौराहे से वापिस पुलिस लाइन रायसेन स्थित अपने आवास पर वापिस आ रहे, एसपी ऑफिस में पदस्थ एसपी के स्टेनोग्राफर ललित मार्को एवं युवा आरक्षक नमन मुदगल 23 वर्ष पिता स्व. दुर्गाप्रसाद मुदगल निवासी नर्मदापुरम की वहां खड़े एक ट्रक से भिड़त हो गई। जिससे स्कूटी चालाक नमन मुदगल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्टेनोग्राफर ललित मार्को को बुरी तरह घायल हो गए। खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं एडिशनल एसपी कमलेश खरपुशे, रायसेन थाना प्रभारी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और दोनों को तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने नमन मुदगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि स्टेनोग्राफर ललित मार्को की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। मृतक युवा आरक्षक नमन मुदगल के पिता दुर्गाप्रसाद मुदगल प्रधान आरक्षक थे ओर वह भी इकलौते थे और उनकी तीन बहनें है। पिता की आकस्मिक मौत के बाद उनका इकलौता पुत्र 14 वर्षीय नमन मुदगल की बाल आरक्षक के पद पर रायसेन एसपी ऑफिस में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी ओर वो तभी से यहीं एसपी ऑफिस में पदस्थ था। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

- कटाई के इस चरम समय पर गेहूँ की फसल गिरने (Lodging) और दानों के झड़ने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। न केवल उपज, बल्कि सिंचाई पाइप और भंडारण जैसी कृषि संपत्तियों को भी भारी क्षति पहुँची है। किसानों में मुआवजे की अनिश्चितता और डिस्ट्रेस सेल (मजबूरी में बिक्री) का भय व्याप्त है। मैं सरकार से निम्नलिखित बिंदुओं पर स्पष्टीकरण और तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती हूँ: नुकसान का आकलन: जिला-वार क्षति का सटीक सर्वे कर रिपोर्ट पूर्ण करने की समय-सीमा तय की जाए। वित्तीय सहायता: क्या प्रभावित क्षेत्रों में NDRF/SDRF के मानदंड लागू कर अतिरिक्त केंद्रीय सहायता दी जाएगी? बीमा दावा :प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरल दस्तावेजीकरण के साथ समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। खरीद में ढील: सरकारी खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के मानकों में शिथिलता बरतते हुए सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए। तात्कालिक राहत: किसानों को इनपुट सब्सिडी और कटाई-पश्चात नुकसान कम करने हेतु आवश्यक कृषि परामर्श जारी किया जाए। सभापति महोदय, अन्नदाता आज संकट में है। मैं सरकार से आग्रह करती हूँ कि प्रभावित किसानों को पारदर्शी और न्यायपूर्ण राहत पहुँचाने हेतु अविलंब कदम उठाए जाएं।1
- बुधनी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक वर्धमान फेब्रिक्स में मजदूरी करते थे और बुधनी के पास पीलीकरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनखेड़ी नगर परिषद में नवनियुक्त एल्डरमैन तुला कुशवाहा, महेश साहू, हरिओम मेहरा एवं लेखराम अहिरवार का विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोमवार सुबह 11 बजे सभी विधायक कार्यालय पहुंचे विधायक नागवंशी ने आशा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त एल्डरमैन अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी1
- सोहागपुर-राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन कराए जाते हैं। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग से संचालित हो रहा है, इसमें किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता प्राप्त नहीं हो रही है। इस नेक काम में नगर वासी एवं ग्रामीण वासी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। आज ग्राम जिझबाड़ा निवासी श्री ग्यारसीलाल ब्रह्मवंशी द्वारा अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मिश्रा बाई ब्रह्मवंशी की गंगाजली पूजन के उपरांत यहां पर भी जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- Post by Satyanarayan D. panwar2
- Post by Vineet maheshwari1
- Post by ABDUL1