Shuru
Apke Nagar Ki App…
धर्मांतरण के खिलाफ नारायणपुर में हुंकार: धर्म स्वतंत्रता विधेयक के समर्थन में उतरा सर्व समाज, 'डी-लिस्टिंग' और आरक्षण खत्म करने की उठी मांग छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।
AKASH singh thakur
धर्मांतरण के खिलाफ नारायणपुर में हुंकार: धर्म स्वतंत्रता विधेयक के समर्थन में उतरा सर्व समाज, 'डी-लिस्टिंग' और आरक्षण खत्म करने की उठी मांग छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।1
- नृत्य के माध्यम से ग्राम कोटपाड़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित फरसगांव :- विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम कोटपाड़ में जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं एग्रिकोन के संयुक्त तत्वावधान में युवोदय कोंडनार के स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव की युवतियों एवं स्वयंसेवकों - सरस्वती, गोमती, रेशमा और परमेश्वरी ने नृत्य के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। नृत्य और चर्चा के जरिए यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खुलकर बात करना, संतुलित भोजन लेना, पर्याप्त नींद लेना और मनपसंद गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है। कार्यक्रम में सरपंच पति रामप्रसाद पोयाम, हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेश ठाकुर, शिक्षकगण ओम प्रकाश ठाकुर, रविशंकर शोरी, सतीश शोरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक गूंजा ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। युवोदय की ओर से विकासखंड समन्वयक कमल किशोर पांडे, मनीषा पोयाम तथा स्वयंसेवक पूजा पटेल और चंद्रमणि माली ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।2
- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- जगदलपुर। भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी एवं विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।1
- आज दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ,दिव्यांग छात्र मडडा़राम से भी मिलेंगे,तैयारी जोरों पर1
- समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश जगदलपुर, 21 अप्रैल 2026 : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन मई माह से किया जाएगा इसकी आवश्यक तैयारियों के साथ ही आम जनता के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की कार्यों और योजनाओं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए । कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 1 मई से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार से पूर्व शासन के विभिन्न पोर्टलों-सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जाए। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान की राशि वितरण तथा मूलभूत संरचना से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नियद नेल्लानार योजना 2.0 और बस्तर मुन्ने के शिविरों में लक्षित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने तथा जिले में प्रस्तावित सुशासन तिहार के शिविरों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग की दर बढ़ाने, लक्ष्य आधारित स्वास्थ्य जांच करने तथा आवश्यकतानुसार मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य अमले को प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। बैठक में धान उपार्जन केंद्रों से 30 अप्रैल तक धान का उठाव सुनिश्चित करने, चावल भंडारण की स्थिति, एपीसी बैठक की तैयारियों, नक्शा बंटांकन, असर्वेक्षित गांवों के प्रकरण, स्वामित्व योजना तथा पीएम आवास योजना (शहरी) के लंबित कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने की समीक्षा की गई। इसके अलावा जनगणना के लिए स्व-गणना भरने, निष्क्रिय खातों की राशि शासन के खातों में जमा कराने, संपूर्णता अभियान 2.0, हाउसिंग बोर्ड के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा आयुष्मान कार्ड की स्थिति की भी समीक्षा की गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के पेंशन प्रकरणों की तैयारी, एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रेड कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए बढ़ावा देने पर चर्चा किए। बैठक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति तथा स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत एनसीडी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में कलेक्टर ने जनदर्शन में नागरिकों से आवेदन लेकर अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।1
- दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1
- नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ में रावघाट माइंस प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम विकास समिति रावघाट के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल में बदल चुका है, जिसे परिवहन संघ और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।1