logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंहपुरिया माताजी में 7 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार अरनोद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोगांवा अंतर्गत सिंहपुरिया माताजी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 बीघा आबादी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह अभियान विकास अधिकारी (BDO) के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पारदर्शिता और मुस्तैदी का परिचय दिया गया। ग्रामीणों और संघर्ष समिति ने प्रशासन के इस जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है।

3 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

सिंहपुरिया माताजी में 7 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार अरनोद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोगांवा अंतर्गत सिंहपुरिया माताजी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 बीघा आबादी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह अभियान विकास अधिकारी (BDO) के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पारदर्शिता और मुस्तैदी का परिचय दिया गया। ग्रामीणों और संघर्ष समिति ने प्रशासन के इस जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच, वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) तथा एनआई एक्ट न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार महासचिव भूपेंद्र मेनारिया, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र मेनारिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर न्यायपालिका एवं राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश मेनारिया एवं अजीत प्रसाद नीमडिया ने बताया कि लंबे समय से वल्लभनगर में एडीजे न्यायालय एवं एनआई एक्ट के अंतर्गत मामलों की सुनवाई हेतु पृथक न्यायालय की आवश्यकता महसूस की जारही है।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच, वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) तथा एनआई एक्ट न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार महासचिव भूपेंद्र मेनारिया, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र मेनारिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर न्यायपालिका एवं राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश मेनारिया एवं अजीत प्रसाद नीमडिया ने बताया कि लंबे समय से वल्लभनगर में एडीजे न्यायालय एवं एनआई एक्ट के अंतर्गत मामलों की सुनवाई हेतु पृथक न्यायालय की आवश्यकता महसूस की जारही है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर/नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित संसद मार्ग के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में सागवाड़ा के विधायक शंकर डेचा को प्रतिष्ठित सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें आदिवासी अंचल में निरंतर विकास कार्यों, समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान और दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में उनके विशेष सहयोग के लिए एम्स द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सत्यपाल सिंह, आईसीसीआर की पत्रिका गगनांचल के संपादक रवि शंकर, सभ्यता अध्ययन केंद्र के सह-निदेशक डॉ. विवेक भटनागर, एम्स के चेयरमैन गुरुप्रसाद हुण्डेकर एवं समाजसेवी दीपिका रेड्डी जैसे गणमान्य अतिथियों ने डेचा को यह सम्मान भेंट किया। विधायक डेचा ने इस उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अकेले का नहीं, बल्कि संपूर्ण वागड़ क्षेत्र और उनके सहयोगियों का है, जो उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की 33 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे राजस्थान से केवल तीन व्यक्तियों का चयन इस सम्मान के लिए हुआ। शंकर डेचा के साथ ही भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी और भाजपा आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में लोकतंत्र (डेमोक्रेसी) श्रेणी में तेलंगाना के सांसद एटेला राजेंद्र, मध्य प्रदेश की सांसद संध्या राय, गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी और उत्तराखंड की विधायक आशा नौटियाल सहित कई राज्यों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। वहीं, ब्यूरोक्रेसी (नौकरशाही) श्रेणी में महाराष्ट्र सड़क विकास निगम के एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ और दिल्ली के आईपीएस जितेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सराहा गया।
    4
    संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर/नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित संसद मार्ग के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में सागवाड़ा के विधायक शंकर डेचा को प्रतिष्ठित सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें आदिवासी अंचल में निरंतर विकास कार्यों, समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान और दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में उनके विशेष सहयोग के लिए एम्स द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सत्यपाल सिंह, आईसीसीआर की पत्रिका गगनांचल के संपादक रवि शंकर, सभ्यता अध्ययन केंद्र के सह-निदेशक डॉ. विवेक भटनागर, एम्स के चेयरमैन गुरुप्रसाद हुण्डेकर एवं समाजसेवी दीपिका रेड्डी जैसे गणमान्य अतिथियों ने डेचा को यह सम्मान भेंट किया। विधायक डेचा ने इस उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अकेले का नहीं, बल्कि संपूर्ण वागड़ क्षेत्र और उनके सहयोगियों का है, जो उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की 33 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे राजस्थान से केवल तीन व्यक्तियों का चयन इस सम्मान के लिए हुआ। शंकर डेचा के साथ ही भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को सेलिब्रेशन ऑफ डेमोक्रेसी और भाजपा आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में लोकतंत्र (डेमोक्रेसी) श्रेणी में तेलंगाना के सांसद एटेला राजेंद्र, मध्य प्रदेश की सांसद संध्या राय, गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी और उत्तराखंड की विधायक आशा नौटियाल सहित कई राज्यों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। वहीं, ब्यूरोक्रेसी (नौकरशाही) श्रेणी में महाराष्ट्र सड़क विकास निगम के एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ और दिल्ली के आईपीएस जितेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सराहा गया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ शुरू एप का ताजा अपडेट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सुप्रीमो मदन राठौड़ ने 47 में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कोटा शहर और देहात भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत बड़ी उपलब्धि का उपहार दिया। भारतीय जनता पार्टी भवन की आधारशिला और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान सूवे में सबसे आधुनिक और सबसे अच्छा भवन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल जी की डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर तेजी से दौड़ ड़ रही है। कार्यकर्ता उनकी योजनाओं को गांव-गांव ढाणी ढाणी शहर और हर मोहल्ले में पहुंचाएं। और जनता को जागरूक करें। आने वाले कल के चुनाव में कार्यकर्ता कमर कश कर मैदान में उतर जाए। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और राहुल गांधी को अप्रत्यक्ष रूप से आडे हाथों लिया। और कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जलेबी की तरह सुकृडति जा रही है। और उसके थिकटैंक लीडर शशि थरूर आनन्द शर्मा मनीष तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी के द्वारा पूछे गए प्रश्न पर अशोक गहलोत गोविंद सिंह डोटासराव टीकाराम जूली की नूर कुस्ती में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री उसके लिए कांग्रेस पार्टी में टांग खिंचाई और लंगडी मार कांग्रेस में खेल रहा है। पूर्व मंत्री हीरालाल नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।और युवावस्था में जब यह पार्टी जन्म ले रही थी। और अपने शैशव काल में थी। तब से सेवा करने का उल्लेख किया। और कहा कि मेरे चाचा जी ने इस पार्टी में बहुत त्याग और वलिदान दिया है। वहीं शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन का ओजस्वी और सारगर्वित भाषण कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री शांति धारीवाल ने वदले की भावना से इस भूमि के पट्टे को सरकार आते ही सबसे पहले निरस्त किया था। लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने भी ठान ली थी मैं इसको बाहर करवाकर आधुनिक भवन बनाऊंगा। उनकी कृपा से आज प्रदेश अध्यक्ष के कर कमलो से स्थापना दिवस पर यह भवन शिलान्यास का कार्यक्रम पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में संपन्न हो रहा है। आभार ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम गुर्जर ने व्यक्त किया
    2
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ शुरू एप का ताजा अपडेट। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सुप्रीमो मदन राठौड़ ने 47 में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कोटा शहर और देहात भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत बड़ी उपलब्धि का उपहार दिया। भारतीय जनता पार्टी भवन की  आधारशिला और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि यह राजस्थान सूवे में सबसे आधुनिक और सबसे अच्छा भवन होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल जी की डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर तेजी से दौड़ ड़ रही है। कार्यकर्ता उनकी योजनाओं को गांव-गांव ढाणी ढाणी शहर और हर मोहल्ले में पहुंचाएं। और जनता को जागरूक करें। आने वाले कल के चुनाव में कार्यकर्ता कमर कश कर  मैदान में उतर जाए। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और राहुल गांधी को अप्रत्यक्ष रूप से आडे हाथों लिया। और कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जलेबी की तरह सुकृडति जा रही है। और उसके थिकटैंक लीडर शशि थरूर आनन्द शर्मा मनीष तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी के द्वारा पूछे गए प्रश्न पर अशोक गहलोत गोविंद सिंह डोटासराव टीकाराम जूली  की नूर कुस्ती में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री उसके लिए कांग्रेस पार्टी में टांग खिंचाई और लंगडी मार कांग्रेस में खेल रहा है। 
पूर्व मंत्री हीरालाल नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।और युवावस्था में जब यह पार्टी जन्म ले रही थी। और अपने शैशव काल में थी। तब से सेवा करने का उल्लेख किया। और कहा कि मेरे चाचा जी ने इस पार्टी में बहुत त्याग और वलिदान दिया है। 
वहीं शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन का ओजस्वी और सारगर्वित भाषण कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री शांति धारीवाल ने वदले की भावना से इस भूमि के पट्टे को सरकार आते  ही सबसे पहले निरस्त किया था। लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने भी ठान ली थी मैं इसको बाहर करवाकर आधुनिक भवन बनाऊंगा। उनकी कृपा से आज प्रदेश अध्यक्ष के कर कमलो से स्थापना दिवस पर यह भवन शिलान्यास का कार्यक्रम पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में संपन्न हो रहा है।
आभार ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम गुर्जर ने व्यक्त किया
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आजकल स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा कमाई पर जोर है। कई शिक्षक बच्चों को क्लास में पढ़ाने के बजाय, अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लालच दिया जाता है पास होने का और अच्छे नंबरों का। लेकिन उन गरीब बच्चों का क्या, जिनके पास ट्यूशन की फीस भरने के पैसे नहीं हैं?"
    1
    आजकल स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा कमाई पर जोर है। कई शिक्षक बच्चों को क्लास में पढ़ाने के बजाय, अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लालच दिया जाता है पास होने का और अच्छे नंबरों का। लेकिन उन गरीब बच्चों का क्या, जिनके पास ट्यूशन की फीस भरने के पैसे नहीं हैं?"
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद द्वारा सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरफराज नवाज की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि आरपीएस प्रशिक्षु शक्ति दायमा थाना धरियावद, अधिवक्ता हरिसिंह कोठारी व कमलेश नागोरी सहित की उपस्थिति मे सोफिया स्कूल धरियावद में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी,ओटीपी साझा करने के नुकसान,फेक लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी,पासवर्ड अथवा आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने से नुकसान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सोफिया स्कुल की संस्थापिका भारती दाधीच मय स्टॉप द्वारा तिलक ओपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
    1
    तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद द्वारा सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
जुबेर अहमद
धरियावद
9001885006
धरियावद-तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरफराज नवाज की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि आरपीएस प्रशिक्षु शक्ति दायमा थाना धरियावद, अधिवक्ता हरिसिंह कोठारी व कमलेश नागोरी सहित की उपस्थिति मे सोफिया स्कूल धरियावद में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी,ओटीपी साझा करने के नुकसान,फेक लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी,पासवर्ड अथवा आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने से नुकसान को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सोफिया स्कुल की संस्थापिका भारती दाधीच मय स्टॉप द्वारा तिलक ओपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सोमवार को झाड़ोल हाईवे के खेरिया घाटा क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। सौभाग्य से ट्रक खाई की ओर नहीं गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। नेशनल हाईवे 58 पर खेरिया घाटा और रणघाटी में लंबे समय से अधूरा सड़क निर्माण हादसों का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन चुका है और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस समाधान नहीं कर पाया है।
    1
    सोमवार को झाड़ोल हाईवे के खेरिया घाटा क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। सौभाग्य से ट्रक खाई की ओर नहीं गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। नेशनल हाईवे 58 पर खेरिया घाटा और रणघाटी में लंबे समय से अधूरा सड़क निर्माण हादसों का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन चुका है और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस समाधान नहीं कर पाया है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के खिलाफ चलाए जारहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.51 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। ​पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल के सुपरविजन में सहायक पुलिस अधीक्षक आसिमा वासवानी के नेतृत्व में थानाधिकारी गोपाल नाथ सहित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
    1
    उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के खिलाफ चलाए जारहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.51 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। ​पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल के सुपरविजन में सहायक पुलिस अधीक्षक आसिमा वासवानी के नेतृत्व में थानाधिकारी गोपाल नाथ सहित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • , 39 नए एकलव्य विद्यालयों का प्रस्ताव दिल्ली भेजा संवाददाता - संतोष व्यास ​उदयपुर/डूंगरपुर। उदयपुर संभाग के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में शैक्षिक क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के विशेष प्रयासों और राज्य सरकार को किए गए आग्रह के बाद, राजस्थान सरकार ने संभाग के 5 जिलों की विभिन्न पंचायत समितियों में 39 नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का विधिवत प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित कर दिया है। यह प्रस्ताव राजस्थान स्टेट एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल सोसायटी के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं टीएडी आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नई दिल्ली) के आयुक्त को भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्रों के हालिया पुनर्गठन और नए विकास खंडों के सृजन को देखते हुए, इन दूरस्थ क्षेत्रों के आदिवासी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है। ​इस प्रस्ताव के केंद्र से स्वीकृत होने के बाद उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के उन दुर्गम इलाकों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो अब तक उच्च स्तरीय आवासीय शिक्षा से वंचित थे। प्रस्ताव के तहत उदयपुर जिले की नयागांव, सायरा, फलासिया, गिर्वा, कुराबड, सुलाव, नाई, ओगणा व देवला पंचायत समितियों को शामिल किया गया है। वहीं सलूंबर के सेमारी, झल्लारा, जयसमंद व गींगला, बांसवाड़ा के गांगडतलाई, छोटी सरवन, सज्जनगढ़, घाटोल समेत 11 ब्लॉक, डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा, झोथरी, चिखली, सागवाड़ा सहित 10 ब्लॉक और प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी, दालोत, सुहागपुरा व धतोतर पंचायत समितियों में इन विद्यालयों को खोलने की योजना है। ​सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस संबंध में बताया कि आदिवासी छात्र-छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं। वर्तमान में प्रदेश में 31 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं, लेकिन जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए ये अपर्याप्त थे। इन 39 नए विद्यालयों के माध्यम से हजारों जनजातीय विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और सीबीएसई स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त होगी। टीएडी विभाग ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है ताकि शैक्षणिक रूप से पिछड़े इन क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। संभाग के लिए इसे अब तक की सबसे बड़ी शैक्षिक सौगातों में से एक माना जा रहा है।
    1
    , 39 नए एकलव्य विद्यालयों का प्रस्ताव दिल्ली भेजा
संवाददाता - संतोष व्यास
​उदयपुर/डूंगरपुर। उदयपुर संभाग के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में शैक्षिक क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के विशेष प्रयासों और राज्य सरकार को किए गए आग्रह के बाद, राजस्थान सरकार ने संभाग के 5 जिलों की विभिन्न पंचायत समितियों में 39 नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का विधिवत प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित कर दिया है। यह प्रस्ताव राजस्थान स्टेट एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल सोसायटी के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं टीएडी आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नई दिल्ली) के आयुक्त को भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्रों के हालिया पुनर्गठन और नए विकास खंडों के सृजन को देखते हुए, इन दूरस्थ क्षेत्रों के आदिवासी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है।
​इस प्रस्ताव के केंद्र से स्वीकृत होने के बाद उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के उन दुर्गम इलाकों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो अब तक उच्च स्तरीय आवासीय शिक्षा से वंचित थे। प्रस्ताव के तहत उदयपुर जिले की नयागांव, सायरा, फलासिया, गिर्वा, कुराबड, सुलाव, नाई, ओगणा व देवला पंचायत समितियों को शामिल किया गया है। वहीं सलूंबर के सेमारी, झल्लारा, जयसमंद व गींगला, बांसवाड़ा के गांगडतलाई, छोटी सरवन, सज्जनगढ़, घाटोल समेत 11 ब्लॉक, डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा, झोथरी, चिखली, सागवाड़ा सहित 10 ब्लॉक और प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी, दालोत, सुहागपुरा व धतोतर पंचायत समितियों में इन विद्यालयों को खोलने की योजना है।
​सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस संबंध में बताया कि आदिवासी छात्र-छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं। वर्तमान में प्रदेश में 31 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं, लेकिन जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए ये अपर्याप्त थे। इन 39 नए विद्यालयों के माध्यम से हजारों जनजातीय विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और सीबीएसई स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त होगी। टीएडी विभाग ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है ताकि शैक्षणिक रूप से पिछड़े इन क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। संभाग के लिए इसे अब तक की सबसे बड़ी शैक्षिक सौगातों में से एक माना जा रहा है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.