logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली:अनुकंपा नियुक्ति: स्कूल शिक्षा विभाग ने 'मिशन मोड' में निपटाए लंबित मामले, सिंगरौली में भी प्रक्रिया तेज। सिंगरौली:मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्षों से लंबित  पड़े अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 'मिशन मोड' में कार्रवाई शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री  उदय प्रताप सिंह की पहल पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने रिकॉर्ड समय में प्रदेशभर में सैकड़ों पात्र आश्रितों को  नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में सिंगरौली जिले में भी लंबे समय से नियुक्ति की  प्रतीक्षा कर रहे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत  मिल रही है। जहाँ तीन अनुकंपा नियुक्ति की गई।

12 hrs ago
user_Amrendra Shukla पत्रकार
Amrendra Shukla पत्रकार
Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

सिंगरौली:अनुकंपा नियुक्ति: स्कूल शिक्षा विभाग ने 'मिशन मोड' में निपटाए लंबित मामले, सिंगरौली में भी प्रक्रिया तेज। सिंगरौली:मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्षों से लंबित  पड़े अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 'मिशन मोड' में कार्रवाई शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री  उदय प्रताप सिंह की पहल पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने रिकॉर्ड समय में प्रदेशभर में सैकड़ों पात्र आश्रितों को  नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में सिंगरौली जिले में भी लंबे समय से नियुक्ति की  प्रतीक्षा कर रहे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत  मिल रही है। जहाँ तीन अनुकंपा नियुक्ति की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां सिंगरौली। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मिशन मोड में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेशभर में लंबित पात्र प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया तेज की गई है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में भी लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है। जिले में तीन अनुकंपा नियुक्तियां की गई हैं। #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav #JilaShikshaAdhikariSingrauli #SingrauliNews
    1
    अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां
अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी, सिंगरौली में भी 3 नियुक्तियां
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मिशन मोड में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेशभर में लंबित पात्र प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया तेज की गई है।
इसी क्रम में सिंगरौली जिले में भी लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है। जिले में तीन अनुकंपा नियुक्तियां की गई हैं।
#CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav #JilaShikshaAdhikariSingrauli #SingrauliNews
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इनर व्हील क्लब दुद्धी :छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम दुद्धी (सोनभद्र)। इनर व्हील क्लब दुद्धी की ओर से मंगलवार को स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट मैदान में छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष लीना जायसवाल, सचिव माधवी जायसवाल, तारा जायसवाल, विनीता मसीह, मनोरमा जायसवाल और संचिता श्रीवास्तव समेत क्लब की अन्य सदस्याएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
    4
    इनर व्हील क्लब दुद्धी :छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
दुद्धी (सोनभद्र)। इनर व्हील क्लब दुद्धी की ओर से मंगलवार को स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट मैदान में छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष लीना जायसवाल, सचिव माधवी जायसवाल, तारा जायसवाल, विनीता मसीह, मनोरमा जायसवाल और संचिता श्रीवास्तव समेत क्लब की अन्य सदस्याएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी को सौप विज्ञापन ढोसरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख और एडीओ (पंचायत) को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की महिलाओं ने की मांग। ग्राम सभा में खुली बैठक तत्काल कराने की उठाई मांग। ग्राम सभा में बिना स्वीकृति के विकास कार्य कराए जाने का महिलाओं ने लगाई आरोप। पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का आय-व्यय, मस्टरोल एमबी और बिल-वाउचर सार्वजनिक करने की मांग। 15 दिन के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाने और मुनादी कराने की मांग। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।
    1
    सोनभद्र ग्राम पंचायत ढोसरा के ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास खण्ड अधिकारी को सौप विज्ञापन
ढोसरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख और एडीओ (पंचायत) को सौंपा ज्ञापन।
ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की महिलाओं ने की मांग।
ग्राम सभा में खुली बैठक तत्काल कराने की उठाई मांग।
ग्राम सभा में बिना  स्वीकृति के विकास कार्य कराए जाने का महिलाओं ने लगाई आरोप।
पिछले दो वर्षों के विकास कार्यों का आय-व्यय, मस्टरोल एमबी और बिल-वाउचर सार्वजनिक करने की मांग।
15 दिन के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाने और मुनादी कराने की मांग।
दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण सोनभद्र की कई इलाकों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं लोगों का कहना है की बारिश के बाद बिजली कटौती लोगों के लिए अब मुसीबत बने लगी है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण सोनभद्र की कई इलाकों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं लोगों का कहना है की बारिश के बाद बिजली कटौती लोगों के लिए अब मुसीबत बने लगी है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है
    1
    भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण सोनभद्र की कई इलाकों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं लोगों का कहना है की बारिश के बाद बिजली कटौती लोगों के लिए अब मुसीबत बने लगी है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है 
भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण सोनभद्र की कई इलाकों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं लोगों का कहना है की बारिश के बाद बिजली कटौती लोगों के लिए अब मुसीबत बने लगी है जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी है
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    22 hrs ago
  • ★★सभी #मानव_जीवो के लिए #GOD_संदेश ★★ 🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩 _*★★जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने एक बार फिर से किया 📚शास्त्रार्थ का शंखनाद 📖 ★★*_ 🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏 अवश्य देखिए 3 व 4 अक्टूबर शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9 :30 तक *साधना चैनल* पर _ 🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗
    1
    ★★सभी #मानव_जीवो के लिए #GOD_संदेश ★★
🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩
_*★★जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने एक बार फिर से किया  📚शास्त्रार्थ का शंखनाद 📖 ★★*_
🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏🙇‍♂️🙏
अवश्य देखिए 3 व 4 अक्टूबर शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9 :30 तक *साधना चैनल* पर _
🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗
    user_SatSahib Ashish Ramdas ji
    SatSahib Ashish Ramdas ji
    खरौंधी, गढ़वा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • 🚨🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र ओबरा के सुभाष तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप। आधार कार्ड से पहचान रामभजन, निवासी लामीदह जमगड़ी, सिंगरौली (मप्र) के रूप में हुई। पुलिस ने शव मर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया। DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones विकास कुमार Ramesh Chennithala #Sonbhadra #RoadAccident #Chopan
    1
    🚨🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र
ओबरा के सुभाष तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप। आधार कार्ड से पहचान रामभजन, निवासी लामीदह जमगड़ी, सिंगरौली (मप्र) के रूप में हुई। पुलिस ने शव मर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया।
DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones विकास कुमार Ramesh Chennithala 
#Sonbhadra #RoadAccident #Chopan
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ताखे की सफाई के दौरान महिला को करैत ने डसा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। ताखे की सफाई के दौरान करैत सर्प के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने कच्चे घर में बने ताखे (खिड़की)की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
    1
    ताखे की सफाई के दौरान महिला को करैत ने डसा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती 
दुद्धी (सोनभद्र)। ताखे की सफाई के दौरान करैत सर्प के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने कच्चे घर में बने ताखे (खिड़की)की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया।
परिजन बिना समय गंवाए उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिर्जापुर ड्रमंडगंज घर से गायब बालक को पुलिस ने 8 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा घर से गायब बालक को पुलिस ने 8 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा ड्रमंडगंज। क्षेत्र के महेशपुर गांव में ननिहाल से गायब हुए दस वर्षीय बालक को पुलिस की सक्रियता से आठ घंटे के भीतर सोमवार की देर रात प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी रमन सिंह का नाती वंश सैनी पुत्र सोनू सैनी निवासी समया सोनीपत हरियाणा जो दिमागी रूप से विक्षिप्त है। सोमवार शाम को बिना बताए घर से कहीं चला गया। खोजबीन के बाद भी बालक के नही मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बालक की तलाश में जुट गई। बालक के प्रयागराज की ओर जाने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ शिवाकांत पांडेय हेड कांस्टेबल हेमन्त नामदेव ने तत्परता दिखाते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बालक को बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बालक को उसके नाना रमन सिंह व मां सुनीता को सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने ड्रमंडगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
    1
    मिर्जापुर ड्रमंडगंज घर से गायब बालक को पुलिस ने 8 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा 
घर से गायब बालक को पुलिस ने 8 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा
ड्रमंडगंज। 
क्षेत्र के महेशपुर गांव में ननिहाल से गायब हुए दस वर्षीय बालक को पुलिस की सक्रियता से आठ घंटे के भीतर सोमवार की देर रात प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी रमन सिंह का नाती वंश सैनी पुत्र सोनू सैनी निवासी समया सोनीपत हरियाणा जो दिमागी रूप से विक्षिप्त है। सोमवार शाम को बिना बताए घर से कहीं चला गया। खोजबीन के बाद भी बालक के नही मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बालक की तलाश में जुट गई। बालक के प्रयागराज की ओर जाने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ शिवाकांत पांडेय हेड कांस्टेबल हेमन्त नामदेव ने तत्परता दिखाते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बालक को बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बालक को उसके नाना रमन सिंह व मां सुनीता को सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने ड्रमंडगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
    user_Abhinesh Pratap singh
    Abhinesh Pratap singh
    Farmer लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • 🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत। रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी। DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones
    1
    🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र
हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।
रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी।
DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.