Shuru
Apke Nagar Ki App…
जशपुर पुलिस ने दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में 70 वर्षीय बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस "अंधे हत्याकांड" के सफल खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या एक पारिवारिक विवाद के कारण हुई थी, जिसकी साजिश रची गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जशपुर पुलिस के अनुसार, इस मामले का खुलासा वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी साक्ष्य और त्वरित कार्रवाई के दम पर संभव हो पाया।
Ibnul khan
जशपुर पुलिस ने दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में 70 वर्षीय बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस "अंधे हत्याकांड" के सफल खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या एक पारिवारिक विवाद के कारण हुई थी, जिसकी साजिश रची गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जशपुर पुलिस के अनुसार, इस मामले का खुलासा वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी साक्ष्य और त्वरित कार्रवाई के दम पर संभव हो पाया।
More news from Jashpur and nearby areas
- जशपुर पुलिस ने दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में 70 वर्षीय बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस "अंधे हत्याकांड" के सफल खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या एक पारिवारिक विवाद के कारण हुई थी, जिसकी साजिश रची गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जशपुर पुलिस के अनुसार, इस मामले का खुलासा वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी साक्ष्य और त्वरित कार्रवाई के दम पर संभव हो पाया।1
- नाबालिग ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में भेजा न्यायिक रिमांड पर* 🚨 *"अभियान संवेदना" के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *कोतरारोड़ नाबालिग ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में भेजा न्यायिक रिमांड पर* *6 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने 15 वर्षीय गुम बालिका को सकुशल बरामद कर उसे शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्ष 11 माह की नाबालिग पुत्री सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। शाम को विद्यालय से फोन आने पर परिजनों ने रास्ते एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की, परंतु उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में गुम इंसान क्रमांक 10/2026 दर्ज कर अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच में संदेही सूरज कुमार साहू की लोकेशन थाना सीपत, जिला बिलासपुर क्षेत्र में मिलने पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह द्वारा तत्काल डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम गठित कर बिलासपुर रवाना किया गया । पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर नाबालिग बालिका को उसके कब्जे से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के समय बालिका के माता-पिता भी मौजूद रहे। थाना लाकर महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि सूरज कुमार साहू उसे नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और नाबालिक जानते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाया जिससे प्रकरण में धारा 87, 65 (1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी गयी है। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर *आरोपी सूरज कुमार साहू पित्ता हेतराम साहू उम्र 27 वर्ष सा. पकरिया भाठापारा (लटिया) थाना अकलतरा जिला जाजगीर चापा (छ.ग.)* के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका की पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक चन्द्रेश पांडे और महिला आरक्षक दोरथिया किण्डो की अहम भूमिका रही है । "अभियान संवेदना" के तहत रायगढ़ पुलिस गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी एवं उनके विरुद्ध अपराध करने वालों पर कठोर कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है।1
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा घाट पर भारतमाला सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि बंजारी मंदिर के सामने हुए इस निर्माण में निर्धारित राइट ऑफ वे (ROW) के बाहर तक बुलडोजर चलाकर मंदिर की संपत्तियों, सरकारी निर्माण और वन भूमि को प्रभावित किया गया, वह भी बिना अधिग्रहण और बिना किसी मुआवजे के। उपलब्ध दस्तावेज़ों के अनुसार, निर्माण एजेंसी मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) ने मई 2026 में स्थानीय एसडीएम से केवल ROW के किनारे स्थित एक सामुदायिक शौचालय को हटाने की अनुमति मांगी थी, जिसमें कार्य पूरा होने के बाद उसके पुनर्निर्माण का आश्वासन भी दिया गया था। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों और उपलब्ध जानकारियों के मुताबिक, ROW से कई मीटर बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय, एक कुआँ, मंदिर से जुड़ी संपत्तियां और वन भूमि पर मौजूद बड़ी संख्या में पेड़ भी प्रभावित हुए हैं। इन पर आरोप है कि इनका न तो अधिग्रहण किया गया, न नुकसान का आंकलन हुआ और न ही कोई मुआवजा दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि ROW के बाहर स्थित वन संपदा को हुए नुकसान के संबंध में उन्हें कोई सूचना या अनुमति का प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि हाईटेंशन बिजली टावर को शिफ्ट करने से बचने के लिए सड़क निर्माण दूसरी ओर ROW के बाहर तक किया गया। इस मामले में, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सीईओ एम. एल. साहू ने सामुदायिक शौचालय के प्रभावित होने, अधिग्रहण या हटाए जाने की कोई जानकारी न होने की बात कही है। दूसरी ओर, DBL के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने कहा है कि जहाँ भी नुकसान हुआ है, उसका निर्माण कराया जाएगा। यह पूरा प्रकरण अब गंभीर जांच का विषय बन गया है, जहाँ यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि नुकसान वास्तव में ROW के बाहर हुआ, तो इसकी अनुमति किसने दी, नुकसान का आंकलन क्यों नहीं किया गया, संबंधित विभागों ने क्या कार्रवाई की, और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। इसी संकल्प के साथ देश में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका है, और केंद्र सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, और डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई पहचान दी है। इन प्रयासों से करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए नारी शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है, और आज महिलाएँ हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए, प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति को युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने वाला बताया, और उनसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराया। इसके लिए आधुनिक बुनियादी ढाँचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। दमन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।1
- सिमडेगा ज़िले के कोलेबिरा प्रखंड के मौजा जामटोली स्थित पुराने पत्थर खनन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और परित्यक्त खनन क्षेत्रों के पुनर्विकास के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल वन विभाग और खनन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुई। इस अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने स्वयं पौधारोपण किया। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी शांशक शेखर सिंह, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, ज़िला खनन पदाधिकारी महेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया अंजना लकड़ा तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए, जिनमें सागवान, बरगद, अरकासिया और गम्हार शामिल थे। उपायुक्त ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी मुखिया को सौंपते हुए विशेष निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने ज़िला खनन पदाधिकारी को पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक घेराबंदी और संरक्षण संबंधी सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।1
- सरगुजा पुलिस ने क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) गतिविधियों के तहत आयोजित एक सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर अपराध से सुरक्षा सम्बंधित साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लाभान्वित हुए। संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर सेल पुलिस टीम ने उपस्थित हितग्राहियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों और साइबर जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान, साइबर विशेषज्ञों ने हितग्राहियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने सभी नागरिकों से अपने बैंक खाते, पासवर्ड और व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों को पूरी तरह सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई करके ठगी गई रकम को समय रहते फ्रीज किया जा सके। इस कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, साइबर विशेषज्ञ आरक्षक अनुज जायसवाल, श्री भारत भूषण शर्मा, डिवीजनल मैनेजर श्री बलराम, पी एंड एम टिकम प्रसाद साहू, एरिया मैनेजर (एएम) शबलवीर वर्मा, एरिया मैनेजर (एएम) श्री कलेश पटेल, सीनियर ब्रांच मैनेजर (एसबीएम) श्री ओम प्रकाश पटेल, ब्रांच मैनेजर (बीएम) श्री राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।1
- रायगढ़ पुलिस ने "अभियान संवेदना" के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ में एक युवती का वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर नाबालिग अवस्था में बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी का झूठा वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। यह कार्रवाई सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर से प्राप्त शून्य एफआईआर (Zero FIR) के आधार पर धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़िता (22 वर्ष) की पहचान 2018 में धरमजयगढ़ में अपने किराये के मकान के पास रहने वाले पंकज गुप्ता से हुई थी। जब पीड़िता नाबालिग थी, तब आरोपी ने उससे प्रेम और विवाह करने का झूठा आश्वासन देकर 20 जून 2018 को घर में अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर पीड़िता को किसी को भी जानकारी न देने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी लगातार विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में आरोपी ने किसी दूसरी युवती से विवाह कर लिया, लेकिन इसके बावजूद वह पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को आत्महत्या करने, स्वयं को नुकसान पहुंचाने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर भयभीत करता था। पीड़िता अपनी आगे की पढ़ाई के लिए रायगढ़ और फिर अंबिकापुर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी उसके किराये के मकानों तक पहुंचकर लगातार उसका पीछा करता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार यह कहकर विवाह का आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अब पीड़िता से विवाह करेगा। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली, लेकिन फिर भी पीड़िता के संपर्क में रहकर विवाह का झांसा देता रहा। अंततः आरोपी द्वारा विवाह से स्पष्ट इंकार करने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी पंकज गुप्ता, पिता स्वर्गीय सुरेश गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोधनपुर, अंबिकापुर, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान और अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी और हमराह स्टाफ ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूली छात्रों से चोरी की जा रही है।1