शाहजहांपुर में इननेट वाइब स्टूडियो का शुभारंभ, फिटनेस और कला को मिलेगा नया मंच.... शाहजहांपुर। शहर में फिटनेस, नृत्य, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केरूगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने इननेट वाइब स्टूडियो का शुभारंभ किया गया। यह स्टूडियो इस विचार पर आधारित है कि रचनात्मकता, लय और क्षमता प्रत्येक व्यक्ति के भीतर जन्मजात रूप से मौजूद होती है, जिसे सही वातावरण देकर जागृत किया जा सकता है। स्टूडियो की संस्थापक मुग्धा श्रीवास्तव ने बताया कि इननेट वाइब स्टूडियो केवल एक फिटनेस या डांस सेंटर नहीं, बल्कि हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए एक रचनात्मक आश्रय स्थल है। यहां लोग शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक रूप से सक्रिय होकर स्वयं को अभिव्यक्त कर सकेंगे। स्टूडियो में व्यक्तिगत फिटनेस कार्यक्रम, जुम्बा सत्र, तबाता सत्र, डाइट चार्ट तथा अन्य फिटनेस गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड कोरियोग्राफी, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, बच्चों की विशेष डांस क्लासेस और शादी समारोहों के लिए कोरियोग्राफी भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा संगीत प्रेमियों के लिए तबला, हारमोनियम और गायन की कक्षाओं की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों की रचनात्मक कार्यशालाएं, अतिथि सत्र, ऑनलाइन फिटनेस व कोरियोग्राफी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। मुग्धा श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने यह स्टूडियो इसलिए शुरू किया क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वयं से दूर होते जा रहे हैं। इननेट वाइब स्टूडियो लोगों को फिर से अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास करेगा। कहा कि जो प्रतिभाशाली, कोरियोग्राफर, कलाकार या प्रशिक्षक अपनी प्रतिभा साझा करना चाहते हैं। उनका स्टूडियो में स्वागत है। बता दें कि मुग्धा श्रीवास्तव प्रमाणित जुम्बा प्रशिक्षक हैं और उन्हें बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर स्वर्गीय सरोज खान द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कोरियोग्राफी क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है।

- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- मंत्री ने सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समय से पूरा करने के निर्देश1
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खिरनी बाग रामलीला मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही सामाजिक चुनौतियों, अवैध कब्जों और अन्य गतिविधियों को लेकर विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ और कथित जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरण अब विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रहे हैं। साथ ही, सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को भी गंभीर समस्या बताते हुए इसे रोकने की मांग की गई। इसके अलावा, खाद्य पदार्थों से जुड़ी कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए धार्मिक भावनाओं के आहत होने का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन की ओर से राष्ट्रपति से मांग की गई कि ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जबरन धर्मांतरण और संबंधित गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहाँपुर। छोटी-छोटी बातों पर उपजे विवाद और आपसी मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर पहुँच चुके छह परिवारों के आँगन में शुक्रवार को फिर से खुशियाँ लौट आईं। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित सत्र में 35 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 6 दंपत्तियों ने अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया।1
- प्रभारी मंत्री ने रोजा मंडी में गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि1