logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मिलावटी पेट्रोलियम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 4000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जब्त ब्यावर में खाद्य विभाग के आदेशों एवं माननीय जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना में जिले में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन दल एवं पुलिस थाना बार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया। यह कार्यवाही उप तहसील बार स्थित शेखावास चौराहा पर देव भोजनालय परिसर में की गई, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कुल 3860 लीटर मिलावटी डीजल एवं 180 लीटर मिलावटी पेट्रोल, जो 21 ड्रमों में संग्रहित था, जब्त किया गया। इसके साथ ही मौके से एक 1 H.P. LUBI मोटर, विभिन्न प्रकार के 5 माप उपकरण तथा एक टाटा 407 वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. RJ-06 GD 9494) भी बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी कन्हैया लाल खाती (निवासी ग्राम राछोड़ा, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा) को चिन्हित किया गया, जो बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था। आरोपी का यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जब्त की गई समस्त सामग्री को पुलिस थाना बार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इस संयुक्त कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक श्री विकामा मथुरिया तथा थाना अधिकारी समजीदा बानों मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मिलावटी पेट्रोलियम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 4000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जब्त ब्यावर में खाद्य विभाग के आदेशों एवं माननीय जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना में जिले में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन दल एवं पुलिस थाना बार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया। यह कार्यवाही उप तहसील बार स्थित शेखावास चौराहा पर देव भोजनालय परिसर में की गई, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कुल 3860 लीटर मिलावटी डीजल एवं 180 लीटर मिलावटी पेट्रोल, जो 21 ड्रमों में संग्रहित था, जब्त किया गया। इसके साथ ही मौके से एक 1 H.P. LUBI मोटर, विभिन्न प्रकार के 5 माप उपकरण तथा एक टाटा 407 वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. RJ-06 GD 9494) भी बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी कन्हैया लाल खाती (निवासी ग्राम राछोड़ा, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा) को चिन्हित किया गया, जो बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था। आरोपी का यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जब्त की गई समस्त सामग्री को पुलिस थाना बार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इस संयुक्त कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक श्री विकामा मथुरिया तथा थाना अधिकारी समजीदा बानों मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 📍 खबर: ब्यावर शहर के मध्य स्थित पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर एक जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन गया है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में श्रीनाथ मार्केट के मुख्य चौराहे पर खड़ा यह खंभा नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। खंभे की स्थिति इतनी खराब है कि उसके लोहे के सरिये तक गल चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी अंतिम अवस्था में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह खंभा अचानक गिरता है तो आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस क्षेत्र में संकरी गलियों के कारण दिनभर भारी भीड़भाड़ रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वे कई बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक दुकानदार के अनुसार यह स्ट्रीट लाइट पोल करीब 50-60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ⚠️ मांग: स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
📍 खबर:
ब्यावर शहर के मध्य स्थित पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर एक जर्जर स्ट्रीट लाइट खंभा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन गया है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में श्रीनाथ मार्केट के मुख्य चौराहे पर खड़ा यह खंभा नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका है और कभी भी गिर सकता है।
खंभे की स्थिति इतनी खराब है कि उसके लोहे के सरिये तक गल चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी अंतिम अवस्था में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह खंभा अचानक गिरता है तो आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
इस क्षेत्र में संकरी गलियों के कारण दिनभर भारी भीड़भाड़ रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वे कई बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
एक दुकानदार के अनुसार यह स्ट्रीट लाइट पोल करीब 50-60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
⚠️ मांग:
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार* ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।
    1
    *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार*
ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ।
पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया।
कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है।
भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं—
"पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।"
यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जोधपुर री़ल के चक्कर में नेशनल हाइवे पर कर रहे हैं स्टंट वीडियो झालामंड से पाली जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है वीडियो में युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में कर रहा है खतरनाक स्टंट स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल इस हाइवे पर सबसे अत्यधिक रहता है ट्रैफिक भार युवकों की लापरवाही कहीं किसी के जान पर भारी न पड़ जाए हालांकि जी राजस्थान न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि
    1
    जोधपुर री़ल के चक्कर में नेशनल हाइवे पर कर रहे हैं स्टंट वीडियो झालामंड से पाली जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है वीडियो में युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में कर रहा है खतरनाक स्टंट स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल इस हाइवे पर सबसे अत्यधिक रहता है ट्रैफिक भार युवकों की लापरवाही कहीं किसी के जान पर भारी न पड़ जाए हालांकि जी राजस्थान न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ब्यावर 29 अप्रैल। ग्राम रथ अभियान के तहत अनोखे और प्रभावी तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाई जा रही है। शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों के जरिए आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहज और रोचक ढंग से दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने बताया कि ग्राम रथ के दूसरे दिन हरराजपुरा में कला जत्था द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की तीनों विधानसभाओं में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण परिवेश में योजनाओं को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करने से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ती है। ग्राम रथ के माध्यम से आमजन सीधे लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं, आवेदन प्रक्रिया को समझ रहे हैं और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्राम रथ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। सिर्फ बातें ही न हों, सुझाव और शिकायतें भी आगे तक पहुँचें” — इसी उद्देश्य के साथ यह प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर की आवाज़ सीधे मुख्यालय तक पहुँच सके। उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं आमजन से अपील की कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों में विकास शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज मीणा, अंकित जांगिड़ एवं जवाहर कला केंद्र की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। 👉 जागरूकता, सहभागिता और संवाद—यही है ग्राम रथ अभियान की पहचान।
    1
    ब्यावर 29 अप्रैल। ग्राम रथ अभियान के तहत अनोखे और प्रभावी तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाई जा रही है। शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों के जरिए आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहज और रोचक ढंग से दी जा रही है। 
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने बताया कि ग्राम रथ के दूसरे दिन हरराजपुरा में कला जत्था द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
जिले की तीनों विधानसभाओं में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण परिवेश में योजनाओं को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करने से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ती है। ग्राम रथ के माध्यम से आमजन सीधे लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं, आवेदन प्रक्रिया को समझ रहे हैं और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्राम रथ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।
सिर्फ बातें ही न हों, सुझाव और शिकायतें भी आगे तक पहुँचें” — इसी उद्देश्य के साथ यह प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर की आवाज़ सीधे मुख्यालय तक पहुँच सके।
उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं आमजन से अपील की कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।
कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों में विकास शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज मीणा, अंकित जांगिड़ एवं जवाहर कला केंद्र की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया।
👉 जागरूकता, सहभागिता और संवाद—यही है ग्राम रथ अभियान की पहचान।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दासावास से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कक्षा के भीतर चार शिक्षक सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे मिड-डे मील के भारी स्टील के बर्तन उठाते और ले जाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से घटना के समय सात शिक्षक मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चों से काम करवाया जा रहा था। वीडियो में प्रधानाध्यापक सोहनलाल फड़ौदा भी कुर्सी पर बैठे यह सब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को कोई निर्देश दिया। बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे यह काम रोजाना करवाया जाता है। यह घटना केवल एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यालय में एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा प्रतीत होती है। यह बाल अधिकारों और मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों का उल्लंघन है, जिसका लक्ष्य बच्चों को पोषण और सुविधा प्रदान करना है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक सोहन राम ने अपनी सफाई में कहा कि बच्चे अपने खाने के बर्तन साफ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन खाली थे और उन्हें रसोई में रखा जा रहा था। उनका कहना था कि एक बड़े भगोने में सभी थालियां साफ करके रखी जा रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दासावास से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कक्षा के भीतर चार शिक्षक सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे मिड-डे मील के भारी स्टील के बर्तन उठाते और ले जाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से घटना के समय सात शिक्षक मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चों से काम करवाया जा रहा था। वीडियो में प्रधानाध्यापक सोहनलाल फड़ौदा भी कुर्सी पर बैठे यह सब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को कोई निर्देश दिया।
बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे यह काम रोजाना करवाया जाता है। यह घटना केवल एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यालय में एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा प्रतीत होती है। यह बाल अधिकारों और मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों का उल्लंघन है, जिसका लक्ष्य बच्चों को पोषण और सुविधा प्रदान करना है।
यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक सोहन राम ने अपनी सफाई में कहा कि बच्चे अपने खाने के बर्तन साफ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन खाली थे और उन्हें रसोई में रखा जा रहा था। उनका कहना था कि एक बड़े भगोने में सभी थालियां साफ करके रखी जा रही थीं।
वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में बुधवार तेज गर्मी से जन जीवन प्रभावित नजर आया वही शाम होते ही मौसम ने करवट ली, तेज तपन व उमस के बीच शाम होते ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी, तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ , सिरियारी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे, मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ रही हैं. इस दोहरे प्रभाव के कारण अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा! बेमौसम बारिश से शादी वाले हैं घरों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, तेज हवाओं के कारण टेंट उड़ते नजर आए वही बारिश व ओलो से काफी नुकसान हुआ!
    3
    मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में बुधवार तेज गर्मी से जन जीवन प्रभावित नजर आया वही शाम होते ही मौसम ने करवट ली, तेज तपन व उमस के बीच शाम होते ही  आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी, तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ , सिरियारी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे, मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ रही हैं. इस दोहरे प्रभाव के कारण अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा!
बेमौसम बारिश से शादी वाले हैं घरों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, तेज हवाओं के कारण टेंट उड़ते नजर आए वही बारिश व ओलो से काफी नुकसान हुआ!
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    53 min ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मिलावटी पेट्रोलियम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 4000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जब्त ब्यावर में खाद्य विभाग के आदेशों एवं माननीय जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना में जिले में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन दल एवं पुलिस थाना बार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया। यह कार्यवाही उप तहसील बार स्थित शेखावास चौराहा पर देव भोजनालय परिसर में की गई, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कुल 3860 लीटर मिलावटी डीजल एवं 180 लीटर मिलावटी पेट्रोल, जो 21 ड्रमों में संग्रहित था, जब्त किया गया। इसके साथ ही मौके से एक 1 H.P. LUBI मोटर, विभिन्न प्रकार के 5 माप उपकरण तथा एक टाटा 407 वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. RJ-06 GD 9494) भी बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी कन्हैया लाल खाती (निवासी ग्राम राछोड़ा, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा) को चिन्हित किया गया, जो बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था। आरोपी का यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जब्त की गई समस्त सामग्री को पुलिस थाना बार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इस संयुक्त कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक श्री विकामा मथुरिया तथा थाना अधिकारी समजीदा बानों मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
मिलावटी पेट्रोलियम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 4000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जब्त
ब्यावर में खाद्य विभाग के आदेशों एवं माननीय जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना में जिले में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन दल एवं पुलिस थाना बार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया।
यह कार्यवाही उप तहसील बार स्थित शेखावास चौराहा पर देव भोजनालय परिसर में की गई, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कुल 3860 लीटर मिलावटी डीजल एवं 180 लीटर मिलावटी पेट्रोल, जो 21 ड्रमों में संग्रहित था, जब्त किया गया।
इसके साथ ही मौके से एक 1 H.P. LUBI मोटर, विभिन्न प्रकार के 5 माप उपकरण तथा एक टाटा 407 वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. RJ-06 GD 9494) भी बरामद किया गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपी कन्हैया लाल खाती (निवासी ग्राम राछोड़ा, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा) को चिन्हित किया गया, जो बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था।
आरोपी का यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जब्त की गई समस्त सामग्री को पुलिस थाना बार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
इस संयुक्त कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक श्री विकामा मथुरिया तथा थाना अधिकारी समजीदा बानों मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.