logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारवाड़ के सिरियारी क्षेत्र में मौसम ने करवट ली,ओले गिरे, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में बुधवार तेज गर्मी से जन जीवन प्रभावित नजर आया वही शाम होते ही मौसम ने करवट ली, तेज तपन व उमस के बीच शाम होते ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी, तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ , सिरियारी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे, मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ रही हैं. इस दोहरे प्रभाव के कारण अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा! बेमौसम बारिश से शादी वाले हैं घरों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, तेज हवाओं के कारण टेंट उड़ते नजर आए वही बारिश व ओलो से काफी नुकसान हुआ!

19 hrs ago
user_Dilip singh
Dilip singh
मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
19 hrs ago
11144048-fe31-4402-bb7b-e14bd03a1fcf

मारवाड़ के सिरियारी क्षेत्र में मौसम ने करवट ली,ओले गिरे, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में बुधवार तेज गर्मी से जन जीवन प्रभावित नजर आया वही शाम होते ही मौसम ने करवट ली, तेज तपन व उमस के बीच शाम होते ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी, तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ , सिरियारी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे, मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ रही हैं. इस दोहरे प्रभाव के कारण अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा! बेमौसम बारिश से शादी वाले हैं घरों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, तेज हवाओं के कारण टेंट उड़ते नजर आए वही बारिश व ओलो से काफी नुकसान हुआ!

More news from राजस्थान and nearby areas
  • निजी हाथों में नहीं जाएगा डिस्कॉम जोधपुर। प्रबंधक निदेशक जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर महोदय ने बयान जारी कर आश्वस्त किया कि जोधपुर डिस्कॉम का कोई भी सर्किल सरकार निजी हाथों में नहीं दे रही है संघर्ष समिति की बात मान ली गई हे
    1
    निजी हाथों में नहीं जाएगा डिस्कॉम
जोधपुर। प्रबंधक निदेशक जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर महोदय ने बयान जारी कर आश्वस्त किया कि जोधपुर डिस्कॉम का कोई भी सर्किल सरकार निजी हाथों में नहीं दे रही है
संघर्ष समिति की बात मान ली गई हे
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मिलावटी पेट्रोलियम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 4000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जब्त ब्यावर में खाद्य विभाग के आदेशों एवं माननीय जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना में जिले में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन दल एवं पुलिस थाना बार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया। यह कार्यवाही उप तहसील बार स्थित शेखावास चौराहा पर देव भोजनालय परिसर में की गई, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कुल 3860 लीटर मिलावटी डीजल एवं 180 लीटर मिलावटी पेट्रोल, जो 21 ड्रमों में संग्रहित था, जब्त किया गया। इसके साथ ही मौके से एक 1 H.P. LUBI मोटर, विभिन्न प्रकार के 5 माप उपकरण तथा एक टाटा 407 वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. RJ-06 GD 9494) भी बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी कन्हैया लाल खाती (निवासी ग्राम राछोड़ा, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा) को चिन्हित किया गया, जो बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था। आरोपी का यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जब्त की गई समस्त सामग्री को पुलिस थाना बार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इस संयुक्त कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक श्री विकामा मथुरिया तथा थाना अधिकारी समजीदा बानों मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
मिलावटी पेट्रोलियम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 4000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जब्त
ब्यावर में खाद्य विभाग के आदेशों एवं माननीय जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना में जिले में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन दल एवं पुलिस थाना बार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया।
यह कार्यवाही उप तहसील बार स्थित शेखावास चौराहा पर देव भोजनालय परिसर में की गई, जहां अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कुल 3860 लीटर मिलावटी डीजल एवं 180 लीटर मिलावटी पेट्रोल, जो 21 ड्रमों में संग्रहित था, जब्त किया गया।
इसके साथ ही मौके से एक 1 H.P. LUBI मोटर, विभिन्न प्रकार के 5 माप उपकरण तथा एक टाटा 407 वाहन (रजिस्ट्रेशन नं. RJ-06 GD 9494) भी बरामद किया गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपी कन्हैया लाल खाती (निवासी ग्राम राछोड़ा, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा) को चिन्हित किया गया, जो बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था।
आरोपी का यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जब्त की गई समस्त सामग्री को पुलिस थाना बार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
इस संयुक्त कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन निरीक्षक श्री विकामा मथुरिया तथा थाना अधिकारी समजीदा बानों मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    45 min ago
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो
    1
    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में महा आरती एवं देश की खुशहाली को लेकर की गई कामना विशेष पूजा अर्चना का वीडियो
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन। बाली।पाली बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।
    3
    सेवाड़ी के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बदहाल व्यवस्था, 14 विद्यार्थियों का पलायन।
बाली।पाली
बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में संचालित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम) की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय से 14 विद्यार्थियों के पलायन की सूचना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित शिक्षण कार्य नहीं होने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।
विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विद्यालय भवन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूल की छत रिपेयर कराने के लिए भी भामाशाहों के भरोसे रहना पड़ रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है।
विद्यालय में बने कम्प्यूटर क्लासरूम और कम्प्यूटरों पर धूल जमी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आधुनिक शिक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। डिजिटल शिक्षा के नाम पर सरकारी योजनाओं की हकीकत उजागर हो रही है।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कैमरे पर केवल नौटंकी दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा) सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    1
    गांव कणुजा (टाकडा का भीलवाड़ा)
सडक कर्म‌चारी,🙏 रिक्वेस्ट है कि इस रास्ते को बनवाने की कृपा करें जब से बीजेपी सरकार आए तब सही है सही पड़ा है बहुत समस्या होती है या ऊपरमाल चढ़ाने बाइक या कोई भी वाहन चडाने में बहुत प्रोबलम होती हैं,🙏
    user_Dalpat kher
    Dalpat kher
    Construction Worker Kumbhalgarh, Rajsamand•
    21 hrs ago
  • राज्यपाल ने चेड्डा में किया गुरुकुल छात्रावास का लोकार्पण इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर राज्यपाल ने शुभांरभ किया व भवन का लोकार्पण किया इस अवसर पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इससे पूर्व राज्यपाल का जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
    1
    राज्यपाल ने चेड्डा में किया गुरुकुल छात्रावास का लोकार्पण
इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर राज्यपाल ने शुभांरभ किया व भवन का लोकार्पण किया इस अवसर पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इससे पूर्व राज्यपाल का जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार
ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ।
पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया।
कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है।
भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं—
"पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।"
यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.