पहाड़ापुर मंडल में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* पहाड़ापुर मंडल में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा करनेलगंज (गोण्डा)। आजादी के अमृत पर्व को समर्पित *भाजपा मंडल पहाड़ापुर* द्वारा रविवार को करनेलगंज क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा *एसबीएस इंटर कॉलेज पहाड़ापुर* से पैदल यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए *कटरा रोड पुलिस चौकी दुबहा मोड़* तक निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व *पूर्व जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पुनीत सिंह*और *मंडल अध्यक्ष कप्तान मौर्य ने किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय"और "वंदे मातरम" के नारों से पूरे नगर को गूंजा दिया। देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ निकली यात्रा में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित करना. इस अवसर पर कैलाश मौर्य, सिपाही लाल गोस्वामी, महाजन गुप्ता, राकेश सिंह, भगवती प्रसाद गोस्वामी प्रधान, मिंटू सिंह प्रधान, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधान प्रतिनिधि, राम प्रकाश सिंह, अमरेश पाण्डेय, अमन सिंह, महेश गोस्वामी प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। -
पहाड़ापुर मंडल में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* पहाड़ापुर मंडल में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा करनेलगंज (गोण्डा)। आजादी के अमृत पर्व को समर्पित *भाजपा मंडल पहाड़ापुर* द्वारा रविवार को करनेलगंज क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
किया गया। तिरंगा यात्रा *एसबीएस इंटर कॉलेज पहाड़ापुर* से पैदल यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए *कटरा रोड पुलिस चौकी दुबहा मोड़* तक निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व *पूर्व जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पुनीत सिंह*और *मंडल अध्यक्ष कप्तान मौर्य ने किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों
में तिरंगा लेकर भारत माता की जय"और "वंदे मातरम" के नारों से पूरे नगर को गूंजा दिया। देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ निकली यात्रा में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को तिरंगे के सम्मान के
लिए प्रेरित करना. इस अवसर पर कैलाश मौर्य, सिपाही लाल गोस्वामी, महाजन गुप्ता, राकेश सिंह, भगवती प्रसाद गोस्वामी प्रधान, मिंटू सिंह प्रधान, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधान प्रतिनिधि, राम प्रकाश सिंह, अमरेश पाण्डेय, अमन सिंह, महेश गोस्वामी प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। -
- पहाड़ापुर मंडल में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* पहाड़ापुर मंडल में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा करनेलगंज (गोण्डा)। आजादी के अमृत पर्व को समर्पित *भाजपा मंडल पहाड़ापुर* द्वारा रविवार को करनेलगंज क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा *एसबीएस इंटर कॉलेज पहाड़ापुर* से पैदल यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए *कटरा रोड पुलिस चौकी दुबहा मोड़* तक निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व *पूर्व जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पुनीत सिंह*और *मंडल अध्यक्ष कप्तान मौर्य ने किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय"और "वंदे मातरम" के नारों से पूरे नगर को गूंजा दिया। देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ निकली यात्रा में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवाओं को तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित करना. इस अवसर पर कैलाश मौर्य, सिपाही लाल गोस्वामी, महाजन गुप्ता, राकेश सिंह, भगवती प्रसाद गोस्वामी प्रधान, मिंटू सिंह प्रधान, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधान प्रतिनिधि, राम प्रकाश सिंह, अमरेश पाण्डेय, अमन सिंह, महेश गोस्वामी प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। -4
- सावन के दूसरे सोमवार पर श्री कुंतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बाराबंकी। सावन के दूसरे सोमवार को बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर स्थित सुप्रसिद्ध _कुंतेश्वर महादेव मंदिर_ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने रात्रि से ही कतार लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सिरौलीगौसपुर के किंतूर गांव में विराजमान कुंतेश्वर महादेव मंदिर अपनी प्राचीन विरासत और मान्यताओं के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां स्थापित पौराणिक शिवलिंग अत्यंत जागृत है। सावन माह में मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज दूसरे सोमवार के अवसर पर सुबह 4 बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। पूरा मंदिर परिसर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजता रहा। स्थानीय मान्यता है कि इस मंदिर में की गई प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र लेकर दूर-दूर से यहां पहुंचे। जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए। उप जिलाधिकारी अनिल सरोज और थानाध्यक्ष राम औतार सरोज ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रही। विद्युत विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना की। -3
- अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत सूरतगंज, बाराबंकी। कस्बा सूरतगंज में 26 रजब को चेहल्लुम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस मेराज के घर से शुरू होकर मरकज मस्जिद, गुड़मंडी, मेन मार्केट, किला और उचक्का होते हुए करबला पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान लोगों ने पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस के दौरान निगरानी बनाए रखी। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के समापन के बाद लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया और अपने-अपने घरों को लौट गए।3
- 12 या 13 अगस्त... कब है सूर्य ग्रहण,12 या 13 अगस्त कहां दिखेगा,किन बातों का रखें ध्यान ? 12 अगस्त 2026 को साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना यूरोप के कई देशों में दिखाई देगी, जबकि भारत में यह दृश्य नहीं होगी। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस वीडियो में जानिए सूर्य ग्रहण कब लगेगा, किन देशों में दिखाई देगा, भारत में इसका क्या असर होगा, धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं और वैज्ञानिक इसे इतना खास क्यों मान रहे हैं। साथ ही जानिए ग्रहण देखते समय किन सावधानियों का पालन करना जरूरी है। #SolarEclipse2026 #TotalSolarEclipse #SuryaGrahan2026 #12August2026 #SolarEclipse #Astronomy #SpaceNews #EuropeEclipse #IndiaNews #SutakKaal #SuryaGrahanIndia #AstroNews #ScienceNews #KhagoliyaGhatna #ReligiousBeliefs #EclipseSafety #BreakingNews #HindiNews #SwadeshPrimeNews #UPNews1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गुमशुदगी की सूचना ! बच्चा गुम हो गया है नाम: समीर अहमद, पिता का नाम: आरिफ हुसैन निवासी: जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश यह बच्चा गुम हो गया है। अगर किसी व्यक्ति को समीर अहमद के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत परिवार से संपर्क करें। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि बच्चा जल्द से जल्द अपने परिवार तक पहुंच सके। संपर्क नंबर:1
- कैसरगंज में सावन माह के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। कोतवाली के सामने आज सोमवार कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा की गई और भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल का भी विशेष इंतजाम किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सेवा और सौहार्द की मिसाल पेश की। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था कैसरगंज कोतवाली के सामने पहुंचा, पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। पुलिस-प्रशासन की ओर से उन पर जमकर फूल बरसाए गए। इस दौरान 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह भर गया। इस स्वागत कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार त्यागी, थाना अध्यक्ष कैसरगंज राजकुमार पांडेय और एसओ बौन्डी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वयं कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया और सुरक्षित यात्रा की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान उमस भरी गर्मी को देखते हुए, पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था की थी। सैकड़ों बोतल पानी वितरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने खुद कांवड़ियों को पानी उपलब्ध कराया, ताकि उन्हें लंबी यात्रा में कोई परेशानी न हो।पुलिस-प्रशासन की इस सेवा भावना से कांवड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस तरह के आत्मीय स्वागत से उनका उत्साह और बढ़ गया है। अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने कांवड़ियों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया।1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा श्रावस्ती पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : मसूद आलम ख़ान श्रावस्ती के पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : मसूद आलम ख़ान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा कि श्रावस्ती आज भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। न रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं, न उद्योग, न अच्छे स्कूल और न ही बेहतर अस्पताल। जिले में न बस अड्डा है, न रेलवे की सुविधा। जर्जर सड़कें और बदहाल विद्युत व्यवस्था श्रावस्ती की पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मानकों पर श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में 75वें स्थान पर है। इसके लिए भाजपा के विधायक और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद श्रावस्ती की तस्वीर नहीं बदली। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि श्रावस्ती की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को करारा जवाब देगी और बदलाव का रास्ता तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्रावस्ती को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, परिवहन और उद्योग के क्षेत्र में ठोस काम किया जाएगा2
- गोंडा में लखनऊ हाईवे स्थित मंडेनाला के पास बने कुसमा हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। गोंडा में लखनऊ हाईवे स्थित मंडेनाला के पास बने कुसमा हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने की लपटें और धुआं उठते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए ग्राउंड फ्लोर और दूसरी मंजिल पर भर्ती मरीज और उनके तीमारदार तुरंत भागकर अस्पताल से बाहर आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर डॉक्टर खुद निवास करती हैं। जहां आग लगी, बताया यह भी जाता है की तीसरी मंजिल से एक मरीज को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है की तीसरी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती ही नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के भारी नुकसान की खबर नहीं है।फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।4