logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरोही जिले के रोहिडा थाना क्षेत्र के भारजा गाँव मे किराना की दुकान में लगी आग । राजस्थान के सिरोही जिला के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गाँव स्थित मेघवाल वास में एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान दुकान मालिक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के घरों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

7 hrs ago
user_Journalist arif Pathan
Journalist arif Pathan
पत्रकार Pindwara, Sirohi•
7 hrs ago

सिरोही जिले के रोहिडा थाना क्षेत्र के भारजा गाँव मे किराना की दुकान में लगी आग । राजस्थान के सिरोही जिला के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गाँव स्थित मेघवाल वास में एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान दुकान मालिक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के घरों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी के द्वारा HPV वैक्सीन को लेकर आम जन को जारी की गई अपील ।*
    1
    श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी के द्वारा HPV वैक्सीन को लेकर आम जन को जारी की गई अपील ।*
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • फालना के विजयनगर गैराज में युवक की मौत, खुलासे की मांग पर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार। फालना। फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में गुरुवार दोपहर 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज बंधुओं में आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने मौके पर धरना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए और मामले के खुलासे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के दौरान परिजन उदयपुर हाईवे पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी परिजन और समाज बंधु शांत नहीं हुए तथा युवक के शव के साथ दोबारा गैराज पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात प्रशासन और परिवारजनों के बीच बातचीत के बाद शव को खुडाला स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, शुभाशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। इसके बावजूद परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन देर शाम तक मामला सुलझ नहीं पाया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। घटना के बाद जिस गैराज में युवक की मौत हुई, उस पूरे क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है तथा वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मौके पर डिप्टी जितेन्द्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी प्रभात सिंह, फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    2
    फालना के विजयनगर गैराज में युवक की मौत, खुलासे की मांग पर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार।
फालना। फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में गुरुवार दोपहर 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज बंधुओं में आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने मौके पर धरना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए और मामले के खुलासे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध के दौरान परिजन उदयपुर हाईवे पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया।
इसके बाद भी परिजन और समाज बंधु शांत नहीं हुए तथा युवक के शव के साथ दोबारा गैराज पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात प्रशासन और परिवारजनों के बीच बातचीत के बाद शव को खुडाला स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, शुभाशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। इसके बावजूद परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन देर शाम तक मामला सुलझ नहीं पाया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे।
घटना के बाद जिस गैराज में युवक की मौत हुई, उस पूरे क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है तथा वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
मौके पर डिप्टी जितेन्द्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी प्रभात सिंह, फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भीलवाड़ा / राजसमंद | रिपोर्ट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजसमंद की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 📌 क्या है पूरा मामला? मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने काछोला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। 💰 5 लाख रुपये की मांग, प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार— पति जानकी लाल ससुर देवकिशन सास नर्बदा लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था। ⚠️ मौत से पहले क्या हुआ? 23 अप्रैल सुबह 4 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी परिजन जब महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी परिजनों का आरोप है कि— 👉 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था 👉 हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया 💍 स्त्रीधन और जेवरात भी गायब परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का स्त्रीधन और जेवरात ससुराल पक्ष के पास ही हैं। 👮 पुलिस क्या कह रही है? काछोला थाना पुलिस के अनुसार— ✔️ शिकायत दर्ज कर ली गई है ✔️ मामले की जांच जारी है ✔️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी 🚨 परिजनों की मांग: पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ: सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक बेटी की जिंदगी इसकी भेंट चढ़ गई। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    भीलवाड़ा / राजसमंद | रिपोर्ट
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजसमंद की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने काछोला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था।
विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी।
💰 5 लाख रुपये की मांग, प्रताड़ना का आरोप
परिजनों के अनुसार—
पति जानकी लाल
ससुर देवकिशन
सास नर्बदा
लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।
इतना ही नहीं, पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था।
⚠️ मौत से पहले क्या हुआ?
23 अप्रैल सुबह 4 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी
परिजन जब महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी
परिजनों का आरोप है कि—
👉 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था
👉 हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया
💍 स्त्रीधन और जेवरात भी गायब
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का स्त्रीधन और जेवरात ससुराल पक्ष के पास ही हैं।
👮 पुलिस क्या कह रही है?
काछोला थाना पुलिस के अनुसार—
✔️ शिकायत दर्ज कर ली गई है
✔️ मामले की जांच जारी है
✔️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
🚨 परिजनों की मांग:
पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ:
सख्त कानूनी कार्रवाई
तत्काल गिरफ्तारी
की मांग की है।
यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक बेटी की जिंदगी इसकी भेंट चढ़ गई। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    43 min ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी कस्बे के रानी गांव स्थित न्यू मामाजी टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा टेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया आग तेजी से फैलती जा रही थी जिससे स्थिति गंभीर हो गई घटना की जानकारी मिलते ही सीआई आनंद कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे वहीं रानी फालना और सादड़ी से दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान टेंट हाउस के मालिक कमलेश कुमार घटना से घबरा कर बेहोश हो गए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने वाहन से तुरंत रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया मौके पर प्रशासक गुलाब सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य हनुमान सिंह पूर्व सरपंच नरेश आगरी पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार पवन कुमार सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है इस घटना ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी  कस्बे के रानी गांव स्थित न्यू मामाजी टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा टेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया आग तेजी से फैलती जा रही थी जिससे स्थिति गंभीर हो गई घटना की जानकारी मिलते ही सीआई आनंद कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे वहीं रानी फालना और सादड़ी से दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान टेंट हाउस के मालिक कमलेश कुमार घटना से घबरा कर बेहोश हो गए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने वाहन से तुरंत रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया मौके पर प्रशासक गुलाब सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य हनुमान सिंह पूर्व सरपंच नरेश आगरी पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार पवन कुमार सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है इस घटना ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    7 hrs ago
  • झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर “कोबरा किंग” नाम से गैंग बनाकर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेड़वाड़ा) एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान “कोबरा किंग” नाम से सक्रिय गैंग के मुख्य ऑपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा (उम्र 23 वर्ष, निवासी चुतरपुरा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर) को अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ फोटो और पोस्ट अपलोड कर लोगों में डर का माहौल बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही।
    1
    झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर “कोबरा किंग” नाम से गैंग बनाकर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेड़वाड़ा) एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान “कोबरा किंग” नाम से सक्रिय गैंग के मुख्य ऑपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा (उम्र 23 वर्ष, निवासी चुतरपुरा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर) को अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ फोटो और पोस्ट अपलोड कर लोगों में डर का माहौल बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार जब्त कर ली है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जालौर शुक्रवार को संजय नगर स्थित राजीव गांधी भवन में महिला आरक्षण बिल्कुल लेकर भाजपा के द्वारा झूठ वर्म के संबंध में कांग्रेस संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया आयोजित प्रेस वार्ता में यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की साथी कहां की भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर आम जन को गुमराह कर रही है इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर महिला आरक्षण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा
    2
    जालौर शुक्रवार को संजय नगर स्थित राजीव गांधी भवन में महिला आरक्षण बिल्कुल लेकर भाजपा के द्वारा झूठ वर्म के संबंध में कांग्रेस संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया आयोजित प्रेस वार्ता में यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की साथी कहां की भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर आम जन को गुमराह कर रही है इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर महिला आरक्षण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शिवगंज शहर के तहसील रोड स्थित हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी युवाओं को फौज में एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यायाम करवाते हैं सर भैराराम चौधरी ने बताया कि हमारे यहां से युवा तैयार होकर फौजी मिलिट्री फोर्स नेवी उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं वही शहर के जागरूक नागरिक अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन व्यायाम सीखने के लिए पहुंचते हैं हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी
    1
    शिवगंज शहर के तहसील रोड स्थित हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी युवाओं को फौज में एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यायाम करवाते हैं सर भैराराम चौधरी ने बताया कि हमारे यहां से युवा तैयार होकर फौजी मिलिट्री फोर्स नेवी उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं वही शहर के जागरूक नागरिक अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन व्यायाम सीखने के लिए पहुंचते हैं हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया।
पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | भीनमाल शहर में अग्रवाल धर्मशाला के सामने स्थित एक फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना आसपास की दुकानों और भवनों को भारी नुकसान हो सकता था। घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा फर्नीचर और सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | 
भीनमाल शहर में अग्रवाल धर्मशाला के सामने स्थित एक फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना आसपास की दुकानों और भवनों को भारी नुकसान हो सकता था।
घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा फर्नीचर और सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।
प्रशासन और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.