झाड़ोल पुलिस का बड़ा एक्शन: “कोबरा किंग” गैंग का मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ कोबरा अवैध तलवार सहित गिरफ्तार झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर “कोबरा किंग” नाम से गैंग बनाकर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेड़वाड़ा) एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान “कोबरा किंग” नाम से सक्रिय गैंग के मुख्य ऑपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा (उम्र 23 वर्ष, निवासी चुतरपुरा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर) को अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ फोटो और पोस्ट अपलोड कर लोगों में डर का माहौल बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही।
झाड़ोल पुलिस का बड़ा एक्शन: “कोबरा किंग” गैंग का मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ कोबरा अवैध तलवार सहित गिरफ्तार झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर “कोबरा किंग” नाम से गैंग बनाकर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेड़वाड़ा) एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान “कोबरा किंग” नाम से सक्रिय गैंग के मुख्य ऑपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा (उम्र 23 वर्ष, निवासी चुतरपुरा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर) को अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ फोटो और पोस्ट अपलोड कर लोगों में डर का माहौल बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही।
- भीलवाड़ा / राजसमंद | रिपोर्ट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजसमंद की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 📌 क्या है पूरा मामला? मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने काछोला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। 💰 5 लाख रुपये की मांग, प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार— पति जानकी लाल ससुर देवकिशन सास नर्बदा लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था। ⚠️ मौत से पहले क्या हुआ? 23 अप्रैल सुबह 4 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी परिजन जब महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी परिजनों का आरोप है कि— 👉 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था 👉 हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया 💍 स्त्रीधन और जेवरात भी गायब परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का स्त्रीधन और जेवरात ससुराल पक्ष के पास ही हैं। 👮 पुलिस क्या कह रही है? काछोला थाना पुलिस के अनुसार— ✔️ शिकायत दर्ज कर ली गई है ✔️ मामले की जांच जारी है ✔️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी 🚨 परिजनों की मांग: पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ: सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक बेटी की जिंदगी इसकी भेंट चढ़ गई। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में हरावल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को वैशाख सुदी अष्टमी के पावन अवसर पर हरावल युद्ध की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वल्लभनगर के मुख्य बाजार स्थित जेता सिंहजी चुंडावत की छतरी पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरों के बलिदान को नमन किया गया। इतिहासकारों के अनुसार, यह युद्ध मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह के शासनकाल का एक स्वर्णिम अध्याय है। विक्रम संवत 1656 में वैशाख सुदी अष्टमी के दिन ही उंठाला दुर्ग स्थित मुगल चौकी को जीतने के लिए चुंडावतों और शक्तावतों के बीच 'हरावल की होड़' (युद्ध में सबसे आगे रहने की प्रतिस्पर्धा) हुई थी।1
- टोंक-उनियारा में अजमेर संभाग प्रभारी अमृत कलासुआ ने ली जनजाति मोर्चा की बैठक संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अजमेर संभाग प्रभारी अमृतलाल कलासुआ ने टोंक-उनियारा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ संगठन को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से कार्य करने वालों को हमेशा अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके। कलासुआ ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि अमृतलाल कलासुआ ने कार्यकर्ताओं को आगामी 27 तारीख को टोंक-उनियारा में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनजाति मोर्चा और पार्टी के सक्रिय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता विमल तावड़, प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश मीणा और महामंत्री राजेश मीणा उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा (देवल), महावीर गुर्जर (ककोड़), महावीर पालीवाल (अलीगढ़), जिला कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, खतौली सरपंच उमेश चौधरी एवं सोमेंद्र सिंह राणावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।2
- डूंगरपुर। शहर के हृदय स्थल गैप सागर की पाल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एयर स्ट्रीक होने, 8 लोगों के घायल होने और पूरे क्षेत्र में 'ब्लैक आउट' होने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं बल्कि प्रशासन की एक मॉक ड्रिल थी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मॉक ड्रिल की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर देशलदान और एसपी मनीष कुमार समेत जिले के तमाम आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन के प्रोटोकॉल के तहत SDRF की टीम और भारी पुलिस जाब्ता भी घटना स्थल पर तैनात किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और छद्म रूप से घायल हुए 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। जिला कलेक्टर देशलदान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जिले की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी को परखना था। "हमने यह मॉक ड्रिल यह देखने के लिए आयोजित की थी कि आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों का रिस्पॉन्स टाइम क्या रहता है। सभी विभागों के मौके पर पहुंचने के समय को नोट किया गया है ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।"1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा रेंज के लोकप्रिय आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल से आज हमने उनके रिटायरमेंट के एक सप्ताह पूर्व उनके 9 माह के कार्यकाल पर वैवाक बातचीत की सुनिएगा क्या कह रहे हैं वह। अभी भी वह एक पल एक क्षण प्रशासनिक व्याथ नहीं करना चाहते हैं। 2:30 बजे का समय है लंच हो चुका है। उसके बाद भी वह प्रशासनिक कार्य और प्रसंशा पत्र पुलिस को दिए जानेवाले है।उन पर निरंतर सिग्नेचर कर रहे हैं। और जन चौपाल में जो फरियादी जनसुनवाई में आए हैं। उनको तुरंत न्याय दे रहे हैं।1
- राजस्थान के सिरोही जिला के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गाँव स्थित मेघवाल वास में एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान दुकान मालिक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के घरों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- vk jvkbkbg1
- उदयपुर जिले के छोटा गुड़ा में वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान एवं समाज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले 'तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन' की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भगवान शालिग्राम और माता तुलसा की सगाई दस्तूर का कार्यक्रम समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधने वाले समाज के चार वर-वधु जोड़ों का पंजीयन भी किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने और एकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य आकर्षण 'तुलसी विवाह' की जिम्मेदारी भी तय की गई है।1