बिजली की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग, दो बीघा फसल जलकर राख बिजली की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग, दो बीघा फसल जलकर राख कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के कन्हैईपुरवा गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब बिजली के तार से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार कन्हैईपुरवा निवासी रामसेवक पुत्र प्यारेलाल के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक चिंगारी उठी, जिससे खेत में आग लग गई। आग लगते ही देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में लगभग दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान को भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान रामसेवक ने बताया कि पूरी फसल तैयार थी और कटाई होने वाली थी, लेकिन अचानक आग लगने से उसकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए मुआवजे की मांग की
बिजली की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग, दो बीघा फसल जलकर राख बिजली की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग, दो बीघा फसल जलकर राख कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के कन्हैईपुरवा गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब बिजली के तार से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार कन्हैईपुरवा निवासी रामसेवक पुत्र प्यारेलाल के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक चिंगारी उठी, जिससे खेत में आग लग गई। आग लगते ही देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में लगभग दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान को भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान रामसेवक ने बताया कि पूरी फसल तैयार थी और कटाई होने वाली थी, लेकिन अचानक आग लगने से उसकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए मुआवजे की मांग की
- अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 #Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview1
- बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा1
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- Post by Shiva Gautam1
- फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।2
- बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।2
- किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू रसूलाबाद कानपुर देहात। तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया। रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।2
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1